Friday, June 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

यूपी की जेलों में बंद कैदियों पर आया सुप्रीम कोर्ट का आदेश, समय से पहले बंदियों की रिहाई को लेकर सुनाया ये फैसला

by Anu Kadyan
February 6, 2023
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी की जेलों में बंद हजारों बंदियों की समय से पहले रिहाई का रास्ता साफ कर दिया है। दरअसल कोर्ट ने यूपी सरकार से कहा कि जो राज्य सरकार की मौजूदा नीति के अनुसार समय से पहले रिहाई के हकदार हो चुके उन कैदियों की रिहाई के बारे में तीन महीने के अंदर फैसला ले। इससे राज्य सरकार की ओर से ज्यादा देर नहीं होनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने कहा कि ये समाज के सबसे गरीब तबके से जुड़ा मामला है। हमारे पास ऐसे भी कैदी हैं, जो 89 साल के हो चुके हैं। कई कैंसर से जूझ रहे हैं। लेकिन अभी भी वह अपनी रिहाई का इंतजार ही कर रहे हैं।

यूपी की जेलों में बंद 1 लाख से अधिक कैदी

यूपी सरकार की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार अभी यूपी की जेलों में 1 लाख 16 हज़ार कैदी हैं। उनमें 88 हजार विचाराधीन कैदी है। इनमें 26 हजार 734 कैदी दोषी करार दिए जा चुके हैं। 16 हजार 262 कैदी उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। कोर्ट में दायर याचिका में आरोप लगाया गया था कि यूपी सरकार नीति के अनुसार जेल की सलाखों के पीछे तय वक्त गुजराने वाले कैदियों की भी रिहाई नहीं कर रही है।

RELATED NEWS

Uttar Pradesh Monsoon Update 2026

UP Weather Update: यूपी में दो तरह के मौसम, मानसून की दस्तक से पहले लू का कहर,जानिए कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

June 18, 2026
Sanchita Ugale doctor chat reveal

Doctor Chat Reveal: टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत के बाद सोशल मीडिया पर डॉक्टर से बातचीत की चैट वायरल

June 17, 2026

समय पर पहले कैदियों की रिहाई की रूपरेखा

यूपी की जेल में बंद कैदियों की नियमों के अनुसार रिहाई सुनिश्चित हो सके, इसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने विस्तृत आदेश जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी संबंधित जेलों की सूचना एकत्र करेंगे कि किन कैदियों को राज्य में मौजूदा नियमों के तहत समय से पहले रिहाई का लाभ दिया जा सकता है। हर जेल सुपरिटेंडेंट की ये ज़िम्मेदारी होगी कि वो डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी तक ये जानकारी पहुंचाए।

वहीं इसके बाद डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी के सेक्रेटरी इस सूचना को हर चार महीने के अंतराल पर 1 मई, 1 अगस्त, 1 अक्टूबर को  स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी को उपलब्ध कराएं। फिर स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी के चेयरपर्सन एक मीटिंग करेंगे, जिसमें होम सेक्रेटरी के अलावा डीजी जेल शामिल होंगे। इसके बाद राज्य सरकार दोषियों की रिहाई के बारे में मौजूदा पॉलिसी के अनुसार फैसला लेगी। इसके लिए तीन महीने से वक्त दिया जाएगा।

राज्य सरकार को 31 मार्च से पहले दाखिल करना होगा हलफनामा

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के एक महीने के अंदर डीजी,  स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी के चेयरपर्सन के साथ बातचीत करके एक ऑनलाइन डैशबोर्ड बनाएंगे। जिसमें उम्रकैद की सजा काट रहे दोषियों व उनकी समय से पहले रिहाई के योग्य होने की तारीखों की जानकारी होगी। राज्य सरकार 31 मार्च तक इस आदेश को लेकर हलफनामा दाखिल करेगी। वहीं कोर्ट ने बिहार, महाराष्ट्र व मध्यप्रदेश सरकार से भी उम्रकैद की सजा काट रहे कैदियों की जानकारी मांगी है। अगली बार कोर्ट बिहार को लेकर सुनवाई करेगा.

Tags: ahead of timeimprisonment in UP jailsNews1Indiarelease of prisonersSupreme Court'
Share197Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Uttar Pradesh Monsoon Update 2026

UP Weather Update: यूपी में दो तरह के मौसम, मानसून की दस्तक से पहले लू का कहर,जानिए कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

by SYED BUSHRA
June 18, 2026

Uttar Pradesh Weather Update:उत्तर प्रदेश में इस समय मौसम का काफी अलग और बदलता हुआ रूप देखने को मिल रहा...

Sanchita Ugale doctor chat reveal

Doctor Chat Reveal: टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत के बाद सोशल मीडिया पर डॉक्टर से बातचीत की चैट वायरल

by SYED BUSHRA
June 17, 2026

Sanchita Ugale Last Conversation: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस संचिता उगले के निधन की खबर ने सभी को हैरान कर...

Bada Mangal 2026 Puja Vidhi

Budhwa Mangal: कैसे करें बड़े मंगल पर बजरंगबली की आराधना, मंत्र जाप, चालीसा पाठ और दान-पुण्य है विशेष

by SYED BUSHRA
June 16, 2026

Budhwa Mangal Significance: हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह के मंगलवार को विशेष रूप से "बड़ा मंगल" या "बुढ़वा मंगल" कहा...

India Weather Rain Alert

Weather Update: बदलेगा मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, कही हीटवेव का खतरा

by SYED BUSHRA
June 15, 2026

Rain Alert :उत्तर भारत में पड़ रही तेज गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी जानकारी दी है। भारत...

Ujjwala Yojana LPG Subsidy Cut

Ujjwala Yojana Update: अब साल में सिर्फ 4 रियायती गैस सिलेंडर,करोड़ों परिवार होंगे प्रभावित

by SYED BUSHRA
June 13, 2026

 Ujjwala Yojana:उज्ज्वला योजना शुरू होने पर सरकार ने हर गरीब परिवार को साल में 12 रियायती गैस सिलेंडर देने की...

Next Post

Adani Row: देश लगाए पता अडानी के पीछे कौन सी है शक्ति, राहुल गांधी ने मोदी को लिया निशाने पर कहा- हो दूध का दूध पानी का पानी

Turkey Earthquake: भूकंप से तबाह हुआ तुर्की... अब भारत करेगा मदद, जल्द भेजी जाएगी राहत साम्रगी, PM मोदी ने दिए निर्देश

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist