शनिवार, सितम्बर 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

‘राहुल को बनारस में लैंडिंग नहीं दी गई अनुमति, एयरपोर्ट एरिया के लगाता रहा चक्कर प्लेन’, कांग्रेस नेता का आरोप

by Anu Kadyan
फ़रवरी 15, 2023
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, वाराणसी, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

राजनीतिक पार्टियां सियासत करने का एक मौका नहीं छोड़ती। अब राहुल गांधी का प्रयागराज दौरा रद्द होने की बात को ही ले लिजिए। उनकी फ्लाइट वाराणसी में लैंड नहीं हुई, जिसे लेकर कांग्रेस नेता अजय राय ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी का प्लेन बाबतपुर के एयरपोर्ट एरिया में पहुंचा और उसने दो-तीन चक्कर लगाए। लेकिन अथॉरिटी ने प्लेन को लैंडिंग की परमिशन नहीं दी। इसके बाद विमान दिल्ली के लिए रवाना हो गया।

एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने दिया अजय राय के बयान का जवाब

वहीं कांग्रेस नेता के बयान पर वाराणसी एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने कहा कि सोमवार रात 8 बजे से 11 बजे के बीच कोई भी चार्टेड प्लेन वाराणसी के हवाई क्षेत्र में था ही नहीं। तकनीकी रूप से किसी भी फ्लाइट को लेंडिंग के लिए रोका ही नहीं जा सकता। वहीं राहुल गांधी की सिक्योरिटी, स्थानीय कांग्रेस नेता, पीआर टीम, और कार्यकर्ता वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंच चुके थे। बता दें कि राहुल गांधी को सोमवार रात केरल के कन्नूर से वाराणसी आना था।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से डरी हुई है बीजेपी

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री अजय राय का कहना है कि राहुल गांधी निजी विमान से सोमवार रात करीब पौने 11 बजे के वाराणसी लैंड करने वाले थे। राहुल गांधी की एक टीम उनके वाराणसी पहुंचने से पहले ही एयरपोर्ट पहुंच चुकी थी। वह वाराणसी में बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करके प्रयागराज दौरे पर निकल जाते। लेकिन बीजेपी सरकार के इशारे पर राहुल गांधी को बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरने नहीं दिया गया।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सरकार के दबाव में और राष्ट्रपति विजिट के बहाने लैंडिंग की परमिशन नहीं दी। जबकि राहुल की फ्लाइट राष्ट्रपति के जाने के 3 घंटे बाद लैंड करनी थी। उन्हें जानबूझकर लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई। कहा कि शहर का ट्रैफिक जाम है। जबकि देश-दुनिया फ्लाइट यहां आ रही है। उन्होंने आगे कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की सफलता और राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से बीजेपी सरकार डर गई है। वह घबराई है।

दौरे के निरस्त होने की सूचना पहले ही आ गई थी- एयरपोर्ट निदेशक

इस वजह से उनकी फ्लाइट को काशी में उतरने नहीं दिया गया। ऐसे में सरकार की जितनी निंदा की जाए कम है। बीजेपी सरकार का रवैया शर्मनाक है। अजय राय के साथ राहुल गांधी की अगवानी में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, प्रदेश मुख्य संगठक कांग्रेस सेवादल प्रमोद पांडेय, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे भी पहुंचे थे।

इस बीच वाराणसी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निदेशक अर्यमा सान्याल ने कहा कि राहुल गांधी के दौरे के निरस्त होने की सूचना पहले ही आ गई थी। एयरक्राफ्ट ऑपरेटर ने 9:30 बजे सूचना दी थी कि राहुल का विमान किन्नौर से नई दिल्ली के लिए उड़ा है। उनका वाराणसी आना निरस्त हो गया है।

सुरक्षा-व्यवस्था के किए गए थे पूरे इंतजाम, फिर…

राहुल गांधी को वाराणसी में दर्शन-पूजन के बाद सड़क मार्ग से प्रयागराज जाना था। उनका यह दौरा अब रद्द हो गया है। वह मंगलवार को प्रयागराज के आनंद भवन में होने वाले एक कार्यक्रम में शिरकत करने वाले थे। वहीं पुलिस उपायुक्त नगर दीपक भूखर ने बताया कि राहुल के प्रयागराज दौरे को लेकर प्रोटोकॉल जारी हुआ था। उनके दो दिवसीय दौरे को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था के पूरे इंतजाम किए गए थे। लेकिन किसी कारणवश उनका दौरा रद्द हो गया है। दौरा क्यों रद्द हुआ इसे हमें जानकारी नहीं है।

Tags: Ajay RaiBJPNews1IndiaRahul GandhiVaranasi airportVaranasi Tour
Share196Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Rahul Gandhi Flight Go Around:दिल्ली से लखनऊ आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1717 को मंगलवार दोपहर लखनऊ के चौधरी...

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को छात्रों के पीजी के तौर पर इस्तेमाल हो रही पांच मंजिला...

Next Post

China को भस्म करेंगे बाबा धीरेंद्र शास्त्री? स्वामी प्रसाद मौर्य के सवाल के जवाब में कहा- दरबार में लगाए अर्जी

1908 में बनी हार्ले-डेविडसन मोटरसाइकिल की नीलामी में मिला इतना पैसा... कि खरीद सकते हैं 10 BMW

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In