Wednesday, March 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Aligarh: छेड़छाड़ से तंग आकर युवती ने लगाई फांसी, 15 दिन पहले दी थी सुसाइड धमकी, तमाशाबीन बनी रही पुलिस ने नहीं की मदद

Anu Kadyan by Anu Kadyan
March 10, 2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बड़ी खबर, विशेष
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अलीगढ़ से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जो प्रशासन की कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है। दरअसल टप्पल थाना इलाके के गांव माधक में छेड़छाड़ से तंग आकर एक युवती ने फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी।  वहीं दबंग आरोपी ने बीते दिन युवती के पिता को बाइक से टक्कर मारकर घायल कर दिया। इन सबके बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही।

2 साल से युवती को परेशान कर रहा था दबंग

बता दें कि 15 दिन पहले छेड़छाड़ से तंग आकर युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर आत्महत्या की धमकी दी थी। इसके बाद भी पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। दबंग युवक से 2 साल से युवती को परेशान कर रहा था।

RELATED NEWS

student suicide before engagement case

Sucide case:सगाई से पहले कमरे में फंदे से लटकी मिली 11वीं की छात्रा, परिवार में मचा कोहराम

March 12, 2026
triple murder family dispute crime case

Bhubaneswar Triple Murder: घरेलू झगड़े में तीन हत्याएं,गुस्से में पिता ने पत्नी, बहू और मासूम पोती की ली जान

March 12, 2026

यहां तक युवक ने दो जगह से युवती का रिश्ता भी कैंसिल करा दिया था। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ससुराल से किया युवती अपहरण

मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवती के पिता ने बताया है कि पिछले दो साल से गांव का ही रहने वाला मोहित नाम का युवक मेरी बेटी को लगातार परेशान कर रहा था। कई बार मेरे और गांव वालों के द्वारा लड़के को समझाने का प्रयास किया गया। इसके बावजूद वह नहीं माना। मैंने मजबूरी में अपनी बेटी की शादी तय कर दी। शादी में भी उसने बखेड़ा खड़ा कर दिया। जिसके चलते बरात को बिना दुल्हन के वापस जाना पड़ा था।

2 दिन बाद हमने हिम्मत जुटाकर अपनी मिली-जुली रिश्तेदारी में शादी कर दी। इसके बाद वह बेटी के ससुराल पहुंच गया। इस दौरान ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ 151 के तहत कार्रवाई की। बाद में फिर वह ससुराल से मेरी बेटी का अपहरण करके ले आया और 1 हफ्ते तक अपने पास रखा।

दबंग ने पीड़ित पिता को बाइक से मारी टक्कर

इसके बाद बुलंदशहर पुलिस ने मेरी बेटी को बरामद करने के बाद मेरे हवाले कर दिया। 1 साल से मेरी बेटी मेरे साथ रह रही थी। मैं गांव में छोटी सी राशन की दुकान चलाता हूं। कल मैं घर के बाहर खड़ा था, इसी दौरान आरोपी युवक ने मोटरसाइकिल से मुझे टक्कर मार दी और जमकर गाली गलौज की। घटना के बाद मेरी बेटी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची।

छेड़छाड़ से परेशान होकर जिंदगी हार गई बेटी

वहीं इसी बात से परेशान होकर मेरी बेटी ने घर के अंदर जाकर फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी। बेटी परेशान होकर जिंदगी हार गई।  इस घटना में पुलिस का कोई रोल नहीं रहा। पुलिस ने 2 साल में कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस कार्रवाई करती तो मेरी बेटी सुसाइड नहीं करती।

15 दिन पहले मेरी बेटी ने सोशल मीडिया पर वीडियो भी डाला था, जिसमें सुसाइड करने की बात कही थी। उस दौरान FIR भी की गई थी। लेकिन पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नहीं की। आरोपी के खिलाफ दो मुकदमे बुलंदशहर में भी दर्ज हैं। वह लगातार हमें जान से मारने की धमकी दे रहा था। हम लोग न्याय चाहते हैं।

‘मैं और मेरा परिवार आत्मदाह करने के लिए मजबूर है’

पुलिस ने लड़की की डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतक लड़की के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। आरोपी घटना के बाद मौके से फरार बताया जा रहा है। हालांकि पूरे घटनाक्रम पर पुलिस का अभी तक कोई भी बयान सामने नहीं आया है। यह घटना टप्पल थाना इलाके के एक गांव की है।

वहीं 24 फरवरी को वायरल वीडियो में लड़की ने कहा था कि पिछले 1 साल से मेरे गांव का लड़का मोहित और ज्योति मुझे परेशान कर रहे हैं। इन दोनों की वजह से मैं इंटर की परीक्षा भी नहीं दे पाई। श्रीमान जी से निवेदन है कि इन दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मैं और मेरा परिवार आत्मदाह करने के लिए मजबूर है।

Tags: aligarhcmyogiCrime Newshanged herselfmolestationNews1IndiaSuicideUttar Pradesh
Share197Tweet123Share49
Anu Kadyan

Anu Kadyan

Related Posts

student suicide before engagement case

Sucide case:सगाई से पहले कमरे में फंदे से लटकी मिली 11वीं की छात्रा, परिवार में मचा कोहराम

by SYED BUSHRA
March 12, 2026

Student Death Before Engagement: सगाई से पहले छात्रा की मौत से घर में छाया शोक इस दर्दनाक घटना के बाद...

triple murder family dispute crime case

Bhubaneswar Triple Murder: घरेलू झगड़े में तीन हत्याएं,गुस्से में पिता ने पत्नी, बहू और मासूम पोती की ली जान

by SYED BUSHRA
March 12, 2026

Triple Murder After Family Dispute:एक मामूली घरेलू झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक आदमी ने गुस्से में आकर अपनी ही...

Kaushambi Murder Case: नलकूप पर सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर किसने की थी हत्या, पुलिस जांच में हुआ सनसनीखेज खुलासा

Kaushambi Murder Case: नलकूप पर सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर किसने की थी हत्या, पुलिस जांच में हुआ सनसनीखेज खुलासा

by SYED BUSHRA
February 6, 2026

Brutal Murder Case Exposed: कौशांबी, सैनी क्षेत्र के कानेमई गांव निवासी किसान गणेश प्रसाद राजपूत की हत्या उसकी बेटी के...

Killer Bride: एक और दुल्हन बनी कातिल,तीन महीने की शादी, प्रेमी संग दिया अंजाम , हादसा या साज़िश, पुलिस को कैसे हुआ शक

Killer Bride: एक और दुल्हन बनी कातिल,तीन महीने की शादी, प्रेमी संग दिया अंजाम , हादसा या साज़िश, पुलिस को कैसे हुआ शक

by SYED BUSHRA
February 5, 2026

Bride Turned Killer: एक दिल दहला देने वाले मामले में, शादी के सिर्फ़ तीन महीने बाद ही एक दुल्हन ने...

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों की मौत से हिला इलाका, जांच में जुटी पुलिस, क्या सुसाइड नोट और मोबाइल डेटा से खुलेंगे राज

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों की मौत से हिला इलाका, जांच में जुटी पुलिस, क्या सुसाइड नोट और मोबाइल डेटा से खुलेंगे राज

by SYED BUSHRA
February 4, 2026

Ghaziabad News:गाजियाबाद के टीला मोड़ क्षेत्र स्थित भारत सिटी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार...

Next Post

Delhi: BJP का AAP पर डबल अटैक! एक बना हवाला घोटालेबाज, दूसरा बना शराब घोटालेबाज, केजरीवाल बनें प्रोड्यूसर, पोस्टर जारी

‘गिरा दो मकान… भर दो भूंसा, योगी सरकार में रेप की कोशिश जैसी वारदात बर्दाश्त नहीं’, छेड़छाड़ मामले में BJP MLA ज्ञान तिवारी के तीखे तेवर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist