सोमवार, सितम्बर 28, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

‘बाय मैं जा रही हूं, बस मेरी बेटी का ख्याल रखना’, महिला टीचर ने रिकॉर्ड किया सुसाइड का लाइव वीडियो

by Anu Kadyan
मार्च 20, 2023
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

कासगंज में उस वक्त तहलका मच गया जब एक शिक्षिका की मौत का लाइव वीडियो वायरल हुआ। महिला ने जहर खाते हुए अपने फोन में वीडियो रिकॉर्ड किया और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। वीडियो में महिला ने अपने पति और ससुराल वालों का जिक्र करते हुए कहा है कि “बाय मैं जा रही हूं। अब सब खुश रहना। मैने आप लोगों को बहुत परेशान किया है ना, लेकिन अब मैं कभी परेशान नहीं करूंगी।” यह मामला कोतवाली गंज डुडवारा क्षेत्र का है।

सुसाइड का लाइव वीडियो

वहीं महिला के मायके वालों ने उसके पति, सास-ससुर, ननद व मौसी पर महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर पति और सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं ननद और मौसी की तलाश जारी है। बता दें कि महिला ने 17 मार्च को अपने ससुराल में जहर खाया था और रविवार को पुलिस को जांच के दौरान महिला के मोबाइल से उसका सुसाइड का लाइव वीडियो मिला है।

RELATED NEWS

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

सितम्बर 23, 2026
Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026

महिला का नाम रंजना सिंह है, जिसकी उम्र 33 साल थी। वह गंज दुण्डवारा के बैदिक कन्या देवी इंटर कॉलेज में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी। वह मैनपुरी की रहने वाली थी। रंजना की शादी 2016 में कासगंज के महेन्द्र पाल से हुई थी, जो प्राइवेट नौकरी करता है। महिला की एक पांच साल की बेटी है। सुसाइड वीडियो में रंजना उसका ख्याल रखने को कह रही है।

रंजना के पिता ने दिया बड़ा बयान

इस बीच रंजना के पिता ने बताया कि मेरी बेटी की मौत के बाद उसके ससुराल वाले हमें घुमाते रहे। शुक्रवार को उन्होंने हमें बताया गया कि रंजना की तबीयत ठीक नहीं है। उसे अस्पताल ले जा रहे हैं। कभी कहा कि आगरा तो कभी बताया कि फर्रुखाबाद लेकर जा रहे। वह लगातार झूठ बोलते रहे। जबकि वह हमारी बेटी को कहीं नहीं ले गए। जब हम परेशान होकर बेटी के ससुराल पहुंचे तो रंजना की लाश ससुराल के आंगन में रखी हुई थी और घर के सभी लोग फरार थे। वहीं रंजना की 5 साल की बेटी आदी पड़ोसी के घर पर थी।

हमने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही जांच के लिए रंजना के मोबाइल सहित कई चीजों को कब्जे में लिया।

रंजना के पिता ने बताया कि कुछ दिन पहले ही बेटी से हमारी बात हुई थी। तब उसने बताया था ये लोग उसे परेशान करते हैं। हम जिस दिन लेने जाने वाले थे उसी दिन उसकी मौत हो गई। इन लोगों ने हमारी बेटी को इतना परेशान किया कि वो आत्महत्या करने पर मजबूर हो गई।

‘मेरी बेटी का ख्याल रखना बस’

वहीं पिता का कहना है कि पुलिस ने रंजना का जो मोबाइल कब्जे में लिया था। उसमें बेटी ने अपनी मौत का वीडियो बनाते हुए कहा है कि ‘मेरी आदी का ख्याल रखना बस। सभी घरवाले मुझे माफ कर देना।” यह कहते हुए रंजना जहर खा लेती है और पानी पीकर वीडियो बंद कर देती है।

पिता का कहना है कि मेरी बेटी कमाती थी। फिर भी ये लोग उसे पैसों के लिए तरसाते थे। यह लोग उसके सारे पैसे छीन लेते थे और बेटी को भी उससे दूर रखने की कोशिश करते थे। मैं इन्हें पैसे भी भेजता रहता था। फिर भी ये लोग बेटी को परेशान करते थे। उसे मिलकर मारते थे। पड़ोस में रहने वाली लड़के की मासी भी रंजना को प्रताड़ित करती थी। ये लोग मेरी बेटी को भूखा रखते थे। वह बहुत टूट चुकी थी।

4 आरोपी गिरफ्तार

वहीं गंज डुंडवारा कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह राठौर का कहना है कि मामले में मृतका के पिता धर्मेन्द्र सिंह की तहरीर पर मृतका के पति महेन्द्र सिंह, ससुर नेकसे लाल, सास मंजू लता, ननद और मौसी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं पति, ससुर और सास को उनके एक रिश्तेदार को गिरफ्तार किया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags: Big NewsBye I am goingfemale teacher records suicide live videoKasganjNews1IndiaUttar Pradesh
Share196Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 23, 2026

UP Old Age Homes:  उत्तर प्रदेश के वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को लेकर सरकार...

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और कारोबारी क्षेत्र को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड...

Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

UP Food Safety Inspection: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में फास्ट फूड कार्ट, स्टॉल,...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

Next Post

"वी स्टैंड विथ अमृतपाल", खालिस्तान समर्थकों ने ब्रिटेन में लगाएं जमकर नारे, भारतीय हाई कमिशन से उतारा तिरंगा

2FA ट्विटर पर हुआ पेड,आज से नहीं कर पाएंगे मुफ्त में इस फीचर का इस्तेमाल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In