शनिवार, अक्टूबर 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

अमृतपाल को क्यों भेजा गया था पंजाब, क्या फिर उठेगी खालिस्तान की मांग, आखिर क्या है प्रोजेक्ट K2

by Anu Kadyan
मार्च 20, 2023
in देश, पंजाब, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

वारिस पंजाब दे के चीफ अमृतपाल की तलाश सोमवार को तीसरे दिन भी जारी है। पुलिस को अमृतपाल के पंजाब के जालंधर में छिपे होने की आशंका है। जिसके चलते जिले के सभी एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर नाकाबंदी की गई है। अमृतपाल के गांव जल्लूखेड़ा में भी भारी पुलिस बल तैनात है। वहीं जम्मू-कश्मीर और हिमाचल से लगी पंजाब की सीमाओं तक को सील कर दिया गया है।

अमृतपाल के चाचा और ड्राइवर ने किया सरेंडर

इस बीच अमृतपाल के चाचा हरजीत सिंह और ड्राइवर ने रविवार देर रात सरेंडर कर दिया। उनके पास से पुलिस को 1 लाख कैश और पिस्टल बरामद हुई है। अब तक 114 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं वारिस पंजाब दे के कानूनी सलाहकार इमान सिंह खारा ने रविवार को अमृतपाल को अदालत में पेश करने के लिए हाईकोर्ट में अपील की। जस्टिस एनएस शिखावत के आवास पर हुई सुनवाई के बाद कोर्ट ने पंजाब सरकार से 21 मार्च तक जवाब मांगा है।

RELATED NEWS

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

सितम्बर 23, 2026
Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026

मिली जानकारी के मुताबिक अमृतपाल के फाइनेंसर दलजीत सिंह कलसी के पास 2 साल में 35 करोड़ रुपए का विदेशी फंड आया है। उसके फोन से पाकिस्तान में बात भी की गई है। फिलहाल पुलिस उसके मोबाइल की जांच कर रही है।

पंजाब में मंगलवार दोपहर तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट और बल्क SMS सर्विस

वहीं केंद्रीय खुफिया एजेंसियों दावा है कि अमृतपाल नशा मुक्ति केंद्र के नाम पर ISI के इशारे पर आतंकियों को तैयार कर रहा था। पाकिस्तान से गैरकानूनी हथियार मंगवाकर आनंदपुर खालसा फोर्स तैयार कर रहा था। इसके चलते पंजाब रोडवेज और पनबस की बसें बुधवार को भी बंद रहेंगी। इसके अलावा राज्य में मंगलवार दोपहर तक मोबाइल इंटरनेट और बल्क SMS सर्विस पर रोक लगा दी है। अमृतपाल के 4 साथियों फाइनेंसर दलजीत सिंह कलसी, भगवंत सिंह, गुरमीत सिंह और प्रधानमंत्री बाजेके को असम के डिब्रूगढ़ ले जाया गया है।

अमृतपाल के ISI से लिंक

अमृतपाल के ISI से लिंक सामने आया है। वहीं अमृतपाल के प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल के हैंडलर होने के भी सबूत मिले हैं। बता दें कि 1980 में बना BKI को भारत और इंग्लैंड में आतंकी संगठन घोषित है। यह संगठन कनाडा, जर्मनी व इंग्लैंड में सबसे ज्यादा एक्टिव है। इसके ज्यादातर सदस्य पाकिस्तान में शरण लिए हुए हैं। वह ISI के साथ मिलकर काम करते हैं। इसी आधार पर पंजाब पुलिस की जालंधर रेंज के DIG स्वप्न शर्मा का कहना है कि अमृतपाल के लिंक ISI से है। अमृतपाल 10 साल दुबई में था, जहां से वह 2022 में BKI का हैंडलर बनकर ही लौटा।

पुलिस का कहना है कि अमृतपाल जल्लूखेड़ा गांव में अपनी प्राइवेट आर्मी आनंदपुर खालसा फोर्स बना रहा था। दरअसल जांच के दौरान पुलिस को उसके घर से AKF लिखी हुई कई जैकेट्स मिलीं। वहीं उसके साथियों से बरामद साभी हथियारों पर भी AKF लिखा मिला है।

अमृतपाल के करीबी हरविंदर सिंह के पास से कई अवैध हथियार और 100 से ज्यादा कारतूस बरामद हुए हैं।

क्या है प्रोजेक्ट K2

बता दें कि शुरुआती जांच में अमृतपाल का नाम अवतार सिंह खंडा के साथ जुड़ रहा है। वहीं अतवार सिंह खंडा पाकिस्तान में बैठे बब्बर खालसा के प्रमुख परमजीत सिंह पम्मा का खास है। ‘बब्बर खालसा UK’ को ऑपरेट करता है। यह इन दिनों प्रोजेक्ट K2 पर काम कर रहा है। कश्मीर में भड़काऊ गतिविधियों के अलावा पंजाब में भी एक बार फिर खालिस्तान मूवमेंट खड़ा करने की तैयारी है। इसलिए अमृतपाल को पंजाब भेजा गया था।

Tags: Amritpal SinghKhalistanNews1IndiaProject K2punjabUttar Pradesh
Share196Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 23, 2026

UP Old Age Homes:  उत्तर प्रदेश के वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को लेकर सरकार...

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और कारोबारी क्षेत्र को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड...

Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

UP Food Safety Inspection: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में फास्ट फूड कार्ट, स्टॉल,...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

Next Post

Sultanpur: पुलिस मुठभेड़ में दो हिस्ट्रीशीटर्स को लगी गोली, हुए गिरफ्तार, अवैध हथियारों सहित मादक पदार्थ बरामद

Umesh Pal Murder Case: फरार शूटर गुलाम के मकान-दुकान पर चला योगी का बुलडोजर, उमेश पर दागी थी दूसरी गोली

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In