शनिवार, जुलाई 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Barabanki Crime: प्यार के बदले मिली मौत! पहले तालाब में डुबोया, नहीं डूबा तो ऊपर लाद दीं ईंटें, तड़पा-तड़पा कर उतारा मौत के घाट

by Juhi Tomer
मार्च 22, 2023
in उत्तर प्रदेश, एडिटर चॉइस, क्राइम, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

बाराबंकी में नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत केवाड़ी गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी। बता दें कि एक डेढ़ साल पुराना विवाद अचानक जानलेवा हो गया। बात इतनी बढ़ी की दूसरे पक्ष ने युवक के साथ पहले मारपीट की फिर उसे तालाब में ढकेल दिया। इतना ही नहीं तालाब में ढकेल कर युवक को डुबोने के लिए उसके ऊपर काफी ईंटे भी लाद दिए। जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। वहीं वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारियों में हड़कंप मच गया। सभी अधिकारी कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को तालाब से बरामद किया और पीड़ित पक्ष की तहरीर पर दूसरे पक्ष के कई लोगों खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

यह पूरी वारदात बाराबंकी में नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत केवाड़ी गांव की है। जहां प्रेम प्रसंग के चलते चल रहे डेढ़ साल पुराने विवाद में एक युवक को आज अपनी जान गंवानी पड़ी। जानकारी के मुताबिक गांव के निवासी 23 वर्षीय मोहम्मद जसीम का दूसरे पक्ष की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते दोनों पक्षों में करीब डेढ़ साल पहले काफी विवाद भी हुआ था। पीड़ित पक्ष के मुताबिक उसी विवाद का बदला लेने के लिए आज दूसरे पक्ष ने जसीम पर जानलेवा हमला बोल दिया। दूसरे पक्ष के लोगों ने पहले जसीम के साथ मारपीट की फिर उसे तालाब में ढकेल दिया। फिर तालाब में जसीम को डुबोने के लिए उसके ऊपर कई ईंटे भी लाद दिए। जिसके चलते जसीम तलब से निकल नहीं सका और उसकी डूबकर मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतक उसी तालाब के किनारे गुमटी रखकर उसमें अपनी दुकान चलाता था।

RELATED NEWS

Kannauj Crime News: दिल्ली से लौटे जान पर खतरा बताने वाले युवक की हत्या, मां ने चार पर लगाया आरोप

Kannauj Crime News: दिल्ली से लौटे जान पर खतरा बताने वाले युवक की हत्या, मां ने चार पर लगाया आरोप

जून 22, 2026
U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

मई 29, 2026

बहन ने बताई पुरी वारदात की सच्चाई

मृतक जसीम की बहन के मुताबिक उसने अपने घर की छत से देखा कि दूसरे पक्ष के लोग उसके भाई जसीम के साथ मारपीट कर रहे हैं। मारपीट के बाद उन लोगों ने जसीम को तलाब में ढकेल दिया और उसके ऊपर काफी ईंटे भी लाद दिए। जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। बहन के मुताबिक जब वह उसे बचाने गई तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उन लोगों को भी जान से मारने की धमकी दी। वहीं मृतक जसीम के बाकी परिजनों ने बताया कि विरोधी पक्ष अक्सर उसको जान से मारने की धमकी देते थे। आज मौका पाकर उन लोगों ने जसीम को जान से मार डाला।

गोताखोरों ने शव को तालाब से निकाला

वहीं मौके पर पहुंचे बाराबंकी के एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि वारदात की जानकारी मिलने पर वह लोग वहां पहुंचे और गोताखोरों की मदद से शव को तालाब से बरामद करवाया गया है। एसपी ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते इन लोगों का पुराना विवाद चल रहा था। जिसके चलते आज यह वारदात हुई है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर दूसरे पक्ष के कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सभी दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags: Barabanki CrimeCRIME NEWS IN HINDILatest Crime News In HindiUP Crime NewsUP NewsUP News in Hindi
Share198Tweet124Share50

Juhi Tomer

Related Posts

Kannauj Crime News: दिल्ली से लौटे जान पर खतरा बताने वाले युवक की हत्या, मां ने चार पर लगाया आरोप

Kannauj Crime News: दिल्ली से लौटे जान पर खतरा बताने वाले युवक की हत्या, मां ने चार पर लगाया आरोप

by SYED BUSHRA
जून 22, 2026

Kannauj Crime News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दिल्ली से अपने गांव...

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

by SYED BUSHRA
मई 29, 2026

Hamirpur Bridge Collapse: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां तेज आंधी...

Moradabad Murder Case: करंट, जहर और साजिश, रिश्तों को किया शर्मसार, प्रेमी संग मिल पति को  दी दर्दनाक मौत

Moradabad Murder Case: करंट, जहर और साजिश, रिश्तों को किया शर्मसार, प्रेमी संग मिल पति को दी दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
मई 25, 2026

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी पर...

Double Murder Case: क्यों बेटे ने पिता और पत्नी को गोली मारकर की हत्या, 15 दिन की बच्ची हुई अनाथ

Double Murder Case: क्यों बेटे ने पिता और पत्नी को गोली मारकर की हत्या, 15 दिन की बच्ची हुई अनाथ

by Kirtika Tyagi
मई 25, 2026

Bulandshahr Double Murder Case: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवक...

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

by Sadaf Farooqui
मई 20, 2026

Uttar Pradesh : Firozabad में बढ़ते ईंधन संकट और पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम...

Next Post

kanpur: चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन कानपुर के बारा देवी मंदिर में सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ी, भक्तों ने किए माँ बारादेवी के दर्शन

Lucknow: यूपी के 22 PCS अफसर बनेंगे IAS, नियुक्ति और कार्मिक विभाग ने शुरू की प्रमोशन की तैयारियां

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist