शनिवार, अक्टूबर 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

यशस्वी के बल्ले से रिकॉर्डस् की बौछार,फास्टेस्ट फिफ्टी के साथ 2 अनोखे रिकॉर्ड यशस्वी के नाम

इस रिपोर्ट में हम यशस्वी जायसवाल द्वारा लगाई गई IPL की FASTEST FIFTY के बारे में तो बताएंगे ही, साथ ही उन अनोखे 2 रिकॉर्डस् की बात भी करेंगे जो IPL में पहली बार बने और उन्हें भी यशस्वी ने ही बनाया।

by Vikas Baghel
मई 12, 2023
in IPL 2023, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

 

राजस्थान रॉयस्स के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल(Yashasvi Jaiswal)ने 11 मई 2023 को इतिहास रच दिया। ये तो सभी सभी जानते हैं कि यशस्वी ने इस दिन IPL के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक लगाया, लेकिन इसके अलावा भी यशस्वी ने एक ऐसा कारनामा किया जो IPL के इतिहास में कोई भी बल्लेबाज नहीं कर पाया था।

RELATED NEWS

Yashasvi vs Asitha : मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, झड़प का नतीजा, ICC ने दोनों पर ठोका तगड़ा जुर्माना

Yashasvi vs Asitha : मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, झड़प का नतीजा, ICC ने दोनों पर ठोका तगड़ा जुर्माना

अगस्त 24, 2026
Jadeja Angry: श्रीलंकाई गेंदबाज से यशस्वी जायसवाल के भिड़ने पर अजय जडेजा का फूटा गुस्सा

Jadeja Angry: श्रीलंकाई गेंदबाज से यशस्वी जायसवाल के भिड़ने पर अजय जडेजा का फूटा गुस्सा

अगस्त 24, 2026

इस रिपोर्ट में हम यशस्वी जायसवाल द्वारा लगाई गई IPL की FASTEST FIFTY के बारे में तो बताएंगे ही, साथ ही उन अनोखे 2 रिकॉर्डस् की बात भी करेंगे जो IPL में पहली बार बने और उन्हें भी यशस्वी ने ही बनाया।

यशस्वी ने रचा इतिहास, खेल दी 13 में 50 पारी –

IPL 2023 के मैच नंबर 56 में बल्लेबाजी कुछ ऐसी हुई कि टीवी या मोबाईल पर मैच देख रहे लोगों को ये लगने लगा कि पहली पारी में तो LIVE मैच चल रहा था, अब दूसरी में ये हाइलाइट्स कहां से आ गया।  ये मजाक वाली बात बिल्कुल नहीं है क्योंकि जहां पहली पारी में KKR पूरे 20 ओवरों में बड़ी मुश्किल से 149 रन ही बना पाई वहीं जैसे ही राजस्थान रॉयल्स(Rajasthan Royals) की बारी आई तो रेंग रेंग कर चल रही बल्लेबाजी अचानक से बुलेट ट्रेन बन गई। RR के पास 150 का आसान सा टारगेट था जिसका पीछा करने मैदान पर उतरे युवा यशस्वी जायसवाल और जॉस दि बॉस(Jos Buttler)।

Image Credit – IPLT20.com

वैसे तो इस सीजन यशस्वी अलग ही मूड में बल्लेबाजी कर रहे हैं ऑरेंज कैप की रेस में वे नंबर 2 पर हैं, शतक जड़ चुके हैं, अभी तक कुल 575 रन भी बना चुके हैं लेकिन KKR के खिलाफ शायद यशस्वी आर या पार के मंसूबे से आए थे। यशस्वी तो खतरनाक मूड में लग ही रहे थे, लेकिन KKR के कप्तान नितीश राणा(Nitish Rana) ने तमाम गेंदबाज होने बावजूद पहला ओवर खुद डालने का फैसला लेकर आ बौल मुझे मार वाली बात करदी। अब जो यशस्वी जायसवाल बड़े-बड़े इंटरनेशनल गेंदबोजों को नही बख्श रहे, वो यशस्वी एक पार्ट टाइम बॉलर को पावरप्ले के पहले ही ओवर में कैसे छोड़ देते। फिर वही हुआ जिसकी उम्मीद थी। यशस्वी ने राणा जी को खूब धोया, पहली दोनों गेंदों पर ही 2 छक्के लगाकर जायसवाल ने ये साफ कर दिया कि आज वो कुछ हटके करने वाले हैं। इसके बाद पहले ओवर की कुटाई जारी रही और कुल मिलाकर यशस्वी ने राणा जी के नाम पर 3 चौके 2 छक्के और 1 डबल के साथ पहले ही ओवर में 26 रनों का बिल फाड़ दिया।

Image Credit – IPLT20.com

इसके बाद तो उधर KKR के गेंदबाजों की गेंद और इधर यशस्वी का बल्ला, खेल बस इन दोनों में था, बाकी फील्डर्स तो बस ऐसे ही खड़े थे। यशस्वी ने कुटाई करते हुए सिर्फ 13 गेंदों में फिफ्टी बना ली। ये फिफ्टी कोई आम फिफ्टी नहीं थी बल्कि IPL की फिफ्टी नंबर 1 थी, क्योंकि इसे लगाने के लिए जायसवाल ने सिर्फ 13 गेंदें ही ली थी। यशस्वी से पहले IPL की सबसे तेज फिफ्टी केएल राहुल(KL Rahul) के नाम थी, राहुल ने 2018 में दिल्ली केपिटल्स(Delhi Capitals) के खिलाफ सिर्फ 14 गेदों में फिफ्टी बनाई थी।

Image Credit – IPLT20.com

यशस्वी जायसवाल की ताबड़तोड़ फायरिंग अभी भी नहीं रुकी थी बल्कि फिफ्टी के बाद वो और तेज हो गए। उधर दूसरे छोर पर जॉस बटलर 0 पर आउट हो कर चले गए और कप्तान संजू जायसवाल का साथ दे रहे थे। इस मैच में जिस तरह से यशस्वी बल्लेबाजी कर रहे थे उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था कि जैसे वो नेट्स में हिटिंग प्रेक्टिस कर रहे हों।

Image Credit – IPLT20.com

कुल मिलाकर इस पूरे मैच में बस एक मलाल रहा, यशस्वी के शतक का ना बन पाना क्योंकि वे अंत तक नाबाद तो रहे लेकिन KKR के रन इतने कम पड़ गए कि जायसवाल का शतक ना हो सका, हालांकि खुद कप्तान संजू ने अपनी फिफ्टी पूरी करने के बजाय जायसवाल को उनका शतक लगाने के लिए स्ट्राइक दी थी, यशस्वी को शतक के लिए 6 रनों की जरूरत थी और राजस्थान को जीत के लिए सिर्फ 4 रनों की। यशस्वी उस गेंद पर सिर्फ चौका लगा पाए जिससे टीम तो जीत गई लेकिन उनके शतक में 2 रन कम रह गए। खैर यशस्वी को इस शतक का कतई मलाल नहीं था बल्कि वे काफी खुश थे और जीत को सेलेब्रेट कर रहे थे।

यशस्वी के नाम IPL के 2 और रिकॉर्ड-

Image Credit – IPLT20.com

1.फास्टेस्ट फिफ्टी का रिकॉर्ड तो यशस्वी ने इस मैच में बनाया ही लेकिन इसके साथ ही पारी की पहली दोनों गेंदों पर छक्का लगाकर यशस्वी ने एक और इतिहास रचा, कियोंकि यशस्वी से पहले IPL में कभी भी किसी भी बल्लेबाज ने पारी के पहले ओवर की दोनों गेंदों पर लगातार दो छक्के लगाए हों।

2.नितीश राणा द्वारा डाले गए पारी के इस ओवर में 3 चौकों, 2 छक्कों और 1 डबल को मिलाकर कुल 26 रन आए जो IPL इतिहास में पारी के पहले ओवर में बनने वाले सबसे ज्यादा रन थे। इससे पहले KKR के खिलाफ 2021 में दिल्ली केपिटल्स के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ(Prithvi Shaw) ने पहले ही ओवर में लगातार 5 चौके लगाए थे। ये ओवर शिवम मावी(Shivam Mavi) कर रहे थे और पृथ्वी ने कुल 24 रन बनाए थे।

 

 

 

Tags: yashasvi jaiswalyashasvi jaiswal battingyashasvi jaiswal batting highlightsyashasvi jaiswal batting vs kkryashasvi jaiswal fastest 50yashasvi jaiswal fastest 50 in iplyashasvi jaiswal fastest fiftyyashasvi jaiswal fastest fifty highlightsyashasvi jaiswal fastest fifty in iplyashasvi jaiswal fastest fifty vs kkryashasvi jaiswal fastest half centuryyashasvi jaiswal fastest ipl fiftyyashasvi jaiswal half century in ipl
Share196Tweet123Share49

Vikas Baghel

Related Posts

Yashasvi vs Asitha : मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, झड़प का नतीजा, ICC ने दोनों पर ठोका तगड़ा जुर्माना

Yashasvi vs Asitha : मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, झड़प का नतीजा, ICC ने दोनों पर ठोका तगड़ा जुर्माना

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

ICC Action: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच के दौरान यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच हुई बहस...

Jadeja Angry: श्रीलंकाई गेंदबाज से यशस्वी जायसवाल के भिड़ने पर अजय जडेजा का फूटा गुस्सा

Jadeja Angry: श्रीलंकाई गेंदबाज से यशस्वी जायसवाल के भिड़ने पर अजय जडेजा का फूटा गुस्सा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के एसएससी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल...

India vs Sri Lanka 2nd Test: यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो में तीखी बहस के बाद हुई धक्का-मुक्की

India vs Sri Lanka 2nd Test: यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो में तीखी बहस के बाद हुई धक्का-मुक्की

by Kirtika Tyagi
अगस्त 23, 2026

India vs Sri Lanka 2nd Test: भारत और श्रीलंका के बीच जारी दूसरे टेस्ट के पहले दिन क्रिकेट से ज्यादा...

Team India selection: अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाने वाले बल्लेबाज को इंग्लैंड वनडे सीरीज में नहीं मिली जगह क्या रही वजह

Team India selection: अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाने वाले बल्लेबाज को इंग्लैंड वनडे सीरीज में नहीं मिली जगह क्या रही वजह

by Kirtika Tyagi
जून 22, 2026

Yashasvi Jaiswal Dropped : भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज का समापन 20 जून...

Ind vs Afg ODI :चेपॉक में चमका युवा सितारा, अफगानिस्तान के खिलाफ तेज़ शतक लगा तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड, धवन और विराट को छोड़ा पीछे

Ind vs Afg ODI :चेपॉक में चमका युवा सितारा, अफगानिस्तान के खिलाफ तेज़ शतक लगा तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड, धवन और विराट को छोड़ा पीछे

by Kirtika Tyagi
जून 20, 2026

Yashasvi Jaiswal Created History: भारत और अफगानिस्तान के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में...

Next Post

40 की उम्र में Gauhar Khan के घर गूंजी किलकारियां

Hero: न्यू स्टाइलिश लुक और 100 सीसी का दमदार इंजन, किफायती कीमत में इतना सब, ये तोह कमाल कर दिया कंपनी ने

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In