शनिवार, अगस्त 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्राइम

Manipur Violence: मणिपुर पुलिस ने वायरल वीडियो मामले में 4 आरोपियों को किया अरेस्ट, गिरफ्तारी में क्यों हुई देरी पर बोले सीनियर अधिकारी

by Juhi Tomer
जुलाई 21, 2023
in क्राइम, बड़ी खबर, राज्य, राष्ट्रीय, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

मणिपुर में महिलाओं के साथ दरिंदगी का जो वीडियो सामने आया है उसके बाद से पूरे देश क्या बाहर के लोगों के अंदर भी इस घटना को लेकर आक्रोश देखने को मिला है। वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने इस मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हैरान करनी वाली बात ये है कि घटना को हुए दो महीने बीत गए हैं लेकिन पुलिस आरोपियोंं को पकड़ने में तब कामयाब हुई, जब वीडियो वायरल हुआ। ऐसे में ये सवाल बड़ा है कि क्या पुलिस उस वक्त अपनी आंखे बंद कर ये सब देख रही थी, ऐसा तो हो ही नहीं सकता की मणिपुर में भड़की हिंसा किसी से छिपी हो, लेकिन पुलिस ने समय में इस मामले को लेकर कोई कार्रवाई क्यों नहीं कि। आखिर पहले इन आरोपियों को क्यों नहीं पकड़ा गया। मणिपुर के एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने इसका जवाब दिया है।

बता दें कि हाल ही में मणिपुर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना का वीडियो सामने आया तो पूरा देश हिल गया। वीडियो में भीड़ दो महिलाओं को निवस्त्र कर घुमाती नजर आ रही थी। आरोप है कि नंगा घुमाए जाने के पहले इनमें से एक महिला के साथ दरिंदगी भी की गई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बताया था कि घटना बीती 4 मईकी है और इस मामले में एफआईार भी लिखी गई है, लेकिन आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए हैं। गुरुवार को इस मामले में पहली गिरफ्तारी हुई और पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, इसके बाद तीन अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की गई।

RELATED NEWS

Bus Accident :मऊ में बच्चों से भरी बस नहर में पलटी, मची चीख-पुकार, दो बच्चे घायल बाकी सभी सुरक्षित

Bus Accident :मऊ में बच्चों से भरी बस नहर में पलटी, मची चीख-पुकार, दो बच्चे घायल बाकी सभी सुरक्षित

अगस्त 14, 2026
JP Nadda Health Update

JP Nadda Health Update: नड्डा AIIMS में भर्ती, हालत स्थिर, कार्डियोलॉजी विभाग की निगरानी में

अगस्त 14, 2026

गिरफ्तारी में क्यों हुई देरी, जानिए पुलिस ने क्या बताई वजह

बता दें की दो महीने बाद आरोपियों की गिरफ्तारी पर सवाल उठ रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी पर थोबल जिले के एसपी सच्चिदानंद ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि पुलिस सबूतों की कमी के चलते अभी तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सकी थी। हालांकि, उन्होंने उन दावों को गलत बताया, जिसमें कहा गया था कि पुलिस घटनास्थल पर मौजूद थी। एसपी ने बताया कि घटना के दिन नांगपोक सेकमेई पुलिस स्टेशन पर भीड़ ने हथियार लूटने की नीयत से हमला बोल दिया था, सारी पुलिस थाने की सुरक्षा करन में लगी हुई थी।

वहीं एक पीड़ित ने पहले इंडियन एक्सप्रेस को बताया था कि पुलिस हमला करने वाली भीड़ के साथ थी। उसने कहा था, पुलिस ने हमें घर के पास से उठाया था और गांव से कुछ दूर ले जाकर रोड पर भीड़ के पास छोड़ दिया। पुलिस ने हमें भीड़ के हवाले कर दिया था।

18 मई को दर्ज की गई थी जीरो एफआईआर

मणिपुर की दिल दहला देने वाली घटना में ग्राम प्रधान थांगबोई वैफेई की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई थी. उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि हजारों लोगों की भीड़ ने गांव पर हमला बोला था, जिससे पीड़ित महिलाओं और उनके दो पुरुष रिश्तेदारों को भागना पड़ा था। 18 मई को उनकी शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी, जो 1 महीने बाद 21 जून को उचित पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर किया गया।

Tags: breaking newsgoogle hindi newsGoogle Newshindi newsHindi news updatehindi update newsindia newsLatest Newslatest updatemanipur horrormanipur unrestManipur ViolenceManipur Viral Videomanipur womanmanipur woman paraded nakedNewsNEWS 1 INDIAnews 1 india hindi newsnews 1 india hindi reportnews 1 india latest newsnews hindi updatenews india hindi breaking newsUP Hindi NewsUP Latest NewsUpdateUttar Pradesh Newsमणिपुर में हिंसामणिपुर वायरल वीडियोमणिपुर हिंसामहिलाओं के साथ दरिंदगी
Share197Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Bus Accident :मऊ में बच्चों से भरी बस नहर में पलटी, मची चीख-पुकार, दो बच्चे घायल बाकी सभी सुरक्षित

Bus Accident :मऊ में बच्चों से भरी बस नहर में पलटी, मची चीख-पुकार, दो बच्चे घायल बाकी सभी सुरक्षित

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2026

Accident Details: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में गुरुवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...

JP Nadda Health Update

JP Nadda Health Update: नड्डा AIIMS में भर्ती, हालत स्थिर, कार्डियोलॉजी विभाग की निगरानी में

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2026

Health Update : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली स्थित...

Rang De Basanti Abhiyan

Rangday Basanti : रंग दे बसंती’ अभियान में कॉमिक्स के जरिए दिखाया यूपी का बदलाव

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2026

Change Through Comics: कला और संस्कृति के जरिए अपनी बात कहने वाले युवाओं का प्रदेशव्यापी ‘रंग दे बसंती’ अभियान लगातार...

Lucknow Wife Husband Murder

Lucknow News: रिश्ते हुए तार तार, पत्नी ने लोहे के तवे से पति के सिर पर किया वार ,अस्पताल में मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2026

Lucknow Wife Husband Murder:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पति-पत्नी के बीच चल रहा लंबे समय का विवाद खौफनाक वारदात...

Raebareli Car Fire

Raebareli Car Fire: नीलगाय से टकराई कार, देखते ही देखते बनी आग का गोला, सवार लोग बाल बाल बचे

by SYED BUSHRA
अगस्त 12, 2026

Raebareli Car Fire: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। प्रयागराज से...

Next Post
Netflix कंपनी ने भारत में भी पासवर्ड शेयरिंग सिस्टम किया बंद, कोई भी नहीं कर पाएगा अकाउंट यूज

Netflix कंपनी ने भारत में भी पासवर्ड शेयरिंग सिस्टम किया बंद, कोई भी नहीं कर पाएगा अकाउंट यूज

Seema Haider होंगी आर या फिर पार, विदेश मंत्रालय ने पहली बार 'सीमा' पर दिया बड़ा बयान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist