सोमवार, अक्टूबर 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

मौत का शनिवार! कहीं हुआ सड़क हादसा तो कहीं लिफ्ट गिरने से कई लोगों ने गंवाई अपनी जान

आज का दिन ना जाने कितने लोगों के लिए काल बनकर सामने आया है। आज हर जगह से सिर्फ और सिर्फ दर्दनाक हादसे से हुई मौतों की खबरें सामने आ रही है।

by Juhi Tomer
सितम्बर 16, 2023
in Breaking, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, नोएडा, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

आज का दिन ना जाने कितने लोगों के लिए काल बनकर सामने आया है। आज हर जगह से सिर्फ और सिर्फ दर्दनाक हादसे से हुई मौतों की खबरें सामने आ रही है। बता दें कि आज मथुरा के चौमुहां थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली आगरा नेश्नल हाईवे पर सड़क हादसे में कार सवार तीन लोग सहित चार की मौत हो गई। वहीं कार सवार दो लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को जैंत पुलिस ने मथुरा हाईवे स्थित न्यूरो अस्पताल में भर्ती कराया।

https://twitter.com/News1IndiaTweet/status/1702907300208431596?s=20

RELATED NEWS

Kanpur Fortuner Tanker Accident

Fortuner Crash : कानपुर में फॉर्च्यूनर डिवाइडर पार कर टैंकर से टकराई, कारोबारी की मौत, कार में फंसा रहा चालक

सितम्बर 26, 2026
Agra-Lucknow Expressway Accident:

Road Accident News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार क्रेटा डिवाइडर से टकराकर उछल गई ; तीन की मौत दो घायल

सितम्बर 26, 2026

शनिवार सुबह 2 बजे कार सवार पांच लोग कोसी नंदगांव रोड स्थित कोकिलावन शनिधाम दर्शन करने जा रहे थे। बता दें कि थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत हाईवे स्थित चौधरी ढाबा के सामने सड़क पार कर खाना खाने जा रहे ट्रक चालक को टक्कर मार दी। जिसके बाद कार अमियंत्रित होकर आगे खड़े ट्रक में जा घुसी थी। घटना के बाद जिस ट्रक में कार घुसी थी उसका चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया। मौके पर ही कार सवार पांच लोगों में से तीन लोगों की मौत सहित दो लोग घायल हो गए। कार की टक्कर लगने के बाद ट्रक चालक 30 मीटर दूर जा कर उच्छट गया। जिसने इलाज के दौरान दम तोड दिया। घटना में चार लोगों की मौत हो गई।

आम्रपाली ड्रीम वैली में बिल्डिंग में लिफ्ट गिरने से अब तक 8 लोगों की मौत

https://twitter.com/News1IndiaTweet/status/1702898989853532532?s=20

वहीं दिल्ली से सटे यूपी के ग्रेटर नोएडा में आम्रपाली ड्रीम वैली में निर्माणाधीन बिल्डिंग में लिफ्ट गिरने से अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को लिफ्ट गिरने की घटना के बाद चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि कई मजदूर घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि शनिवार को इलाज के दौरान चार अन्य मजदूरों की भी मौत हो गई जबकि अभी भी एक की हालत गंभीर है। घायल मजदूर जिंदगी की जंग लड़ रहा है। इस हादसे में मारे गए ज्यादातर मजदूर यूपी और बिहार के थे। शुक्रवार को बिसरख थाना क्षेत्र में हादसा होने के बाद आम्रपाली ड्रीम वैली को सील कर दिया गया था और वहां पीएसी की तैनाती कर दी गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक ये बिल्डिंग तो आम्रपाली ग्रुप की है लेकिन इसे एनबीसीसी ने टेकओवर कर लिया था. हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शुक्रवार को ही निर्माणाधीन प्रोजेक्ट को खाली करा दिया था।

रायबरेली में दर्दनाक हादसा मां और दो बेटों की मौके पर ही मौत 

https://twitter.com/News1IndiaTweet/status/1702902144154628306?s=20

रायबरेली में शुक्रवार की रात दर्दनाक हादसा हुआ। यहां गांव के करीब रास्ते पर ही खड़े एक ट्रक में कार आकर घुस गई। कार की स्पीड का अंदाजा हादसे के बाद की उसकी स्थिति देखकर लगाया जा सकता है कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। वहीं इस दर्दनाक हादसे में मां और दो बेटों की मौके पर ही मौत हो गई है। रायबरेली-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार की रात सेमरी के केशौली गांव के निकट खड़े ट्रक में पीछे से कार घुस गई। हादसे में सलोन के पूरे झाऊ, फतेहाबाद की कल्पना, उनके बेटे अभय और विनय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कार में बैठे दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

लखनऊ में छत गिरने से 3 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत 

https://twitter.com/News1IndiaTweet/status/1702912570124873811?s=20

यूपी की राजधानी लखनऊ में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां की सालों पुरानी बनी रेलवे कॉलोनी में एक मकान की छत भरभराकर गिर गई। जिसकी वजह से 3 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत हो गई है। ये कॉलोमी आलमबाग के आनंद नगर फतेह अली चौराहे के किनारे बनी है। बता दें ति इस हादसे की खबर सुनते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है और पुलिस-प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है।

 

 

 

Tags: accidentAccident at Raibareilly Kanpur highwayamrapali dream valleyamrapali dream valley greater noidabuilding lift fellbuilding lift fell in Greater NoidaCar AccidentCar rammed into truckdeathGreater noidaHighway accidenthospitalRaibareilly Accident NewsRaibareilly Kanpur highwayRaibareilly Latest NewsRaibareilly Road Accidentraibareilly-stateRoad Accident in RaibareillyUttar Pradesh News
Share196Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Kanpur Fortuner Tanker Accident

Fortuner Crash : कानपुर में फॉर्च्यूनर डिवाइडर पार कर टैंकर से टकराई, कारोबारी की मौत, कार में फंसा रहा चालक

by SYED BUSHRA
सितम्बर 26, 2026

Kanpur Fortuner Tanker Accident:कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। महाराजपुर थाना क्षेत्र के महोली मोड़ के...

Agra-Lucknow Expressway Accident:

Road Accident News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार क्रेटा डिवाइडर से टकराकर उछल गई ; तीन की मौत दो घायल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 26, 2026

 Road Accident News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 7:15 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से बलिया जा...

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और कारोबारी क्षेत्र को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड...

Ganga Miracle: महिला ने गंगा में लगाई छलांग, फिर हुआ चमत्कार , 14 घंटे बाद 40 KM दूर मिली जिंदा

Ganga Miracle: महिला ने गंगा में लगाई छलांग, फिर हुआ चमत्कार , 14 घंटे बाद 40 KM दूर मिली जिंदा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 18, 2026

Mirzapur Ganga Woman Rescue: मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र की छोटी बसही निवासी 38 वर्षीय सुनीता साहनी मंगलवार को पति...

1. Muzaffarnagar Mother Son Death

Muzaffarnagar News:पैसों को लेकर मां से हुआ विवाद, बेटे ने खाया जहर; सदमे में 80 वर्षीय मां ने भी उठाया खौफनाक कदम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 15, 2026

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पारिवारिक कलह के चलते मां-बेटे की मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है।...

Next Post
Greater Noida: लिफ्ट हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ी, मृतकों के परिजनों के मिलेगा 25 लाख मुआवजा!

Greater Noida: लिफ्ट हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ी, मृतकों के परिजनों के मिलेगा 25 लाख मुआवजा!

Bareilly Viral Video: श्‍मशान की जमीन मांगने आए शख्‍स को SDM ने बनाया मुर्गा,  वीडियो वायरल होने के बाद DM ने लिया एक्शन

Bareilly Viral Video: श्‍मशान की जमीन मांगने आए शख्‍स को SDM ने बनाया मुर्गा, वीडियो वायरल होने के बाद DM ने लिया एक्शन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In