नई दिल्ली: (Shweta Tiwari Birthday Special) टीवी के बहुचर्चित शो कसौटी जिंदगी की (Kasauti Zindagi Kay) से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) अपनी दमदार एक्टिंग और कमाल के लुक्स के लिए जानी जाती हैं। श्वेता तिवारी आज टीवी इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम बन चुका है।
43 साल की उम्र में भी ये टीवी अदाकारा (Shweta Tiwari) आज की यंग एक्ट्रेस को बोल्डनेस और लुक के मामले पीछे रखती हैं। (Shweta Tiwari Birthday Special) यही नहीं 43 की उम्र में भी श्वेता ने खुद को इतना फिट रखा है कि लोग आज भी उनके लुक के दीवाने हो जाते हैं।
आज यानी 4 अक्टूबर को श्वेता अपना 43वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। उनके जन्मदिन पर आज जानेंगे उनसे जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में।
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में जन्मी श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) ने महज 12 साल की उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था। अभिनय जगत में आने से पहले श्वेता एक ट्रैवल एजेंसी में काम किया करती थी। उस दौरान श्वेता को सिर्फ 500 रुपए मिला करते थे। उनकी बचपन से ही एक एक्ट्रेस बनने की चाह थी। इसके लिए उन्होंने ट्रेवल एजेंसी को छोड़कर भोजपुरी सिनेमा की तरफ अपना रुख किया।
आप ये शायद ही जानते होंगे! श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) ने भोजपुरी फिल्मों को करने के साथ-साथ पंजाबी और नेपाली फिल्मों में भी अभिनय किया है। यहां काम करने के बाद श्वेता ने टीवी की दुनिया में कदम रखने की ठानी।
ये भी पढ़ें :- सोशल मीडिया पर Giorgia Andriani का ब्राइडल लुक देख फैंस बोले परफेक्ट वुमन
साल 1999 में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले शो कलीरें (Kaleerein) में श्वेता सबसे पहले नज़र आई थी। इसके बाद उन्हें एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने सीरियल कसौटी जिंदगी की में उन्हें अहम किरदार दिया, जिसके बाद वो घर-घर में फेमस हो गई। टीवी सीरियल में परचम लहराने के बाद श्वेता ने रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss 4) भी जीता, जिसके बाद उनकी ख्याति और ज्यादा बढ़ गई।