Friday, June 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Neha-Banglore: जब पागल प्रेमी समझेंगे ‘ना का मतलब ना होता है’? यह छोटी सी बात क्यों अनदेखी कर दी जाती है?

Neha-Banglore: नेहा की कर्नाटक के एक कॉलेज में चाकू मारकर सरेआम हत्या कर दी गई. बेटी की मौत से परिवार में गहरा शोक है। बेटियों को कब तक निशाना बनाया जाता रहेगा?

by Mayank Yadav
April 20, 2024
in Breaking, Latest News, Loksabha election 2024, TOP NEWS, क्राइम, क्रिकेट न्यू़ज, वायरल खबर
Neha-Banglore
Share on FacebookShare on Twitter

Neha-Banglore: कब समझेंगे जबरदस्ती करने वाले लड़के कि ‘ना का मतलब ना होता है’ ? लड़की का ये कहना कि कोई भी हां या ना बिलकुल बकवास है. असल में, एक बार फिर एक लड़की को सिर्फ इसलिए अपनी जान गंवानी पड़ी क्योंकि उसने लव प्रपोजल स्वीकार करने से इनकार कर दिया। हां ये सच है। फियाज ने कर्नाटक के एक कॉलेज में पढ़ रही नेहा को प्रपोज किया था. लेकिन नेहा ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया.

साफ इनकार के बाद भी फियाज नहीं माना और उससे बार-बार बात करने की कोशिश की. पीछा किया. लेकिन जब नेहा नहीं मानी तो उसने बेरहमी से नेहा को चाकू से मार डाला. अब सवाल ये है कि जब नेहा ने मना कर दिया था तो फियाज ये क्यों नहीं समझ रहा था।

RELATED NEWS

No Content Available

लव ऑफर ठुकराने पर हत्या

एमसीए की छात्रा नेहा की 18 अप्रैल को कॉलेज परिसर में ही फियाज नाम के आरोपी ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। नेहा ने फियाज के प्रेम प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। जिसके बाद उसने नेहा को परिसर में ही चाकुओं से नौ बार वार किया। अस्पताल में नेहा की मौत हो गई।

Neha-Banglore:

पिता के आरोप गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं

नेहा के पिता कांग्रेस नेता हैं। वो साफ कह रहे हैं कि बेटी की हत्या लव जिहाद के कारण हुई है। इसके बाद बीजेपी सीधे कांग्रेस पर आरोप लगा रही है कि चुनावों के चलते कांग्रेस के सिद्धारमैया सरकार मामले को दबाने में लगी है। हालांकि, कर्नाटक सरकार लव जिहाद के मुद्दे को सिरे से नकार रही है।

2024 UPMSP Board 10th Result Live: यूपी बोर्ड की 10वीं कक्षा के परिणामों को इस सीधे लिंक से तुरंत देखें

क्या फियाज को सख्त सजा मिलेगी?

दूसरी तरफ, नेहा की हत्या को लेकर लोगों में भी भारी गुस्सा देखा जा रहा है। लोग आरोपी फियाज के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने नेहा की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन किया और आरोपी फियाज को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की।

Neha-Banglore

क्या बेटियों को घर से निकलना बंद कर देना चाहिए?

छात्रा नेहा के पिता निरंजन हिरेमठ का कहना है कि मुझे लगता है कि ‘लव जिहाद’ तेजी से फैल रहा है। मैं सभी माताओं से अपील करता हूं कि अगर आप अपनी बेटियों को कॉलेज भेज रही हैं, तो उनके साथ भी जानी चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कोई उनका पीछा न कर रहा हो। हमारे साथ जो हुआ वो किसी के साथ नहीं होना चाहिए।

बेटी के पिता ने की एनकाउंटर की मांग

पिता ने आरोपी फियाज के साथ एनकाउंटर की मांग की है। एक बाप अपनी बेटी के लिए इंसाफ मांग रहा है। पिता साफ कह रहे हैं कि फियाज ने उनकी बेटी नेहा को लव जिहाद में मार डाला। लेकिन कांग्रेस की सिद्धारमैया सरकार इस घटना को सामान्य अपराध मान रही है। जिसके बाद बीजेपी आरोप लगा रही है कि राय बदलने के साथ-साथ वो देशांतर भी चाहते हैं।

Neha-Banglore

बेटियों के खिलाफ अपराध कब रुकेगा?

फिलहाल आरोपी फियाज को गिरफ्तार कर लिया गया है। 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। लेकिन सवाल ये है कि नेहा और देश की दूसरी बेटियों जैसी घटनाओं पर कब रोक लगेगी।

Tags: Neha-Banglore
Share198Tweet124Share50

Mayank Yadav

Related Posts

No Content Available
Next Post
Mumbai, Salman Khan

मुंबई पुलिस को लॉरेंस गैंग की तरफ से आया धमकी भरा कॉल

Lok Sabha 2024: अनुप्रिया के लिए समस्या अगर सांसद पकौड़ी लाल कोल टिकट हार जाए, अनुप्रिया कि बढ़ी मुसीबत..

Lok Sabha 2024: अनुप्रिया के लिए समस्या अगर सांसद पकौड़ी लाल कोल टिकट हार जाए, अनुप्रिया कि बढ़ी मुसीबत..

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist