• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, September 17, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Breaking

Lok Sabha Election 2024: क्या कांग्रेस दोबारा अपना गढ़ बचाने में होगी कामयाब? जानिए क्या कहता है अमेठी का सियासी समीकरण

by Akhand Pratap Singh
May 17, 2024
in Breaking, Latest News, Loksabha election 2024, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, चुनाव, बड़ी खबर, राजनीति, राज्य
0
Lok Sabha Election 2024
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट भी प्रमुख चर्चाओं में से एक है। 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट का परिणाम पूरे देश में सुर्खियों में रहा था। बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने कांटे की टक्कर में कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी को हराया था। बाद में राहुल गांधी केरल से सांसद चुने गए, जबकि स्मृति ईरानी केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री बनीं।

फैजाबाद मंडल में स्थित अमेठी संसदीय सीट (Lok Sabha Election 2024) का देश की राजनीति में विशेष स्थान है। 2019 से पहले तक यह सीट गांधी परिवार की सबसे सुरक्षित सीटों में से एक मानी जाती थी। रायबरेली की तरह अमेठी से भी गांधी परिवार का गहरा नाता रहा है। संजय गांधी के बाद पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने भी यहां से संसदीय चुनाव जीते हैं।

Related posts

Lucknow News

लखनऊ में भारी बारिश के बीच गिरे विशाल पेड़ ने ली एक जान, 4 घायल

September 16, 2025
Maulana Shahbuddeen

मौलाना शाहबुद्धीन ने वक्फ को कहा करप्शन का अड्डा, योगी सरकार से से बंद करने को कहा…

September 16, 2025

अमेठी सीट का इतिहास

अमेठी, उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख शहर और राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण लोकसभा क्षेत्र है। इसे बसपा सरकार द्वारा 1 जुलाई 2010 को आधिकारिक रूप से स्थापित किया गया था। गौरीगंज शहर अमेठी जिले का मुख्यालय है। शुरुआत में इसे छत्रपति साहूजी महाराज के नाम से जाना जाता था, जिसे बाद में बदलकर अमेठी कर दिया गया।

यह गांधी परिवार की कर्मभूमि रही है। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, उनके पोते संजय गांधी, राजीव गांधी और उनकी पत्नी सोनिया गांधी ने इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। अमेठी के प्रमुख धार्मिक स्थल हैं देवी पाटन धाम, उल्टा गढ़ा हनुमान मंदिर, हनुमान गढ़ी मंदिर, सती महरानी मंदिर और मालिक मोहम्मद जायसी की मस्जिद।

अमेठी का राजनीतिक इतिहास

अक्टूबर 1984 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद, दिसंबर 1984 में लोकसभा चुनाव हुए। राजीव गांधी एक बार फिर अमेठी से उम्मीदवार बने। संजय गांधी की पत्नी, मेनका गांधी, अपने पति की विरासत का दावा करते हुए निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ीं, लेकिन उन्हें केवल 50,000 वोट मिले। राजीव गांधी 3 लाख से अधिक वोटों के अंतर से विजयी हुए और यह साबित किया कि नेहरू-गांधी परिवार के असली उत्तराधिकारी वही हैं।

1989 और 1991 के लोकसभा चुनावों में राजीव गांधी ने फिर से अमेठी से जीत हासिल की। 1989 में उन्होंने जनता दल के उम्मीदवार और महात्मा गांधी के पौत्र, राजमोहन गांधी को हराया। 1991 में मई-जून में लोकसभा चुनाव हुए। 20 मई को पहले चरण की वोटिंग हुई। 21 मई को राजीव गांधी की हत्या के बाद, लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सतीश शर्मा निर्वाचित हुए। 1996 में सतीश शर्मा फिर से सांसद चुने गए।

यह भी पढ़े: आठ बार से लगातार नवाबों के शहर पर भाजपा का रहा है दबदबा, विपक्ष के लिए बड़ी चुनौती है लखनऊ सीट

अमेठी का जातीय समीकरण

जातीय समीकरण की बात करें तो अमेठी में दलित (26 फीसदी), मुस्लिम (20 फीसदी) और ब्राह्मण (18 फीसदी) समुदाय का दबदबा है। इस आधार पर कांग्रेस को लगता है कि उन्हें फायदा हो सकता है। लेकिन पिछले पांच सालों में स्मृति ईरानी ने यहां जो काम करवाए और स्थानीय लोगों का विश्वास जीता, उसके आधार पर उन्हें भी वोट मिलेंगे। स्मृति ईरानी ने अमेठी में अपना घर भी बना लिया है और वह लगातार लोगों से मिलकर जनसंपर्क कर रही हैं।

2024 में क्या कांग्रेस को मिलेगी जीत?

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) की बात करें तो कांग्रेस पार्टी ने लंबी चर्चा और कई बैठकों के बाद अमेठी सीट पर किशोरी लाल शर्मा को टिकट दिया है। किशोरी लाल शर्मा काफी समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं और राजीव गांधी के समय से ही पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। अब देखने वाली बात यह है कि कांग्रेस अपनी पारंपरिक सीट को बचा पाएगी या इस बार भी उसे हार का सामना करना पड़ेगा।

भारतीय जनता पार्टी की बात करें तो पिछले चुनाव में स्मृति ईरानी ने बड़ा उलटफेर करते हुए सबको चौंका दिया था। इसलिए बीजेपी ने एक बार फिर स्मृति ईरानी को ही अमेठी सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं, बसपा ने नन्हे सिंह चौहान को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

2019 में स्मृति ईरानी ने लिया हार का बदला

2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का यह गढ़ उसके हाथ से निकल गया। भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने अमेठी लोकसभा सीट पर बीजेपी की जीत का परचम लहराया। उन्हें अमेठी संसदीय क्षेत्र के 468,514 मतदाताओं का समर्थन मिला। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के राहुल गांधी थे, जिनके पास इस क्षेत्र की कमान 15 वर्षों से थी। राहुल को 413,394 वोट मिले। इस प्रकार, राहुल और स्मृति के बीच हार-जीत का अंतर 55,120 वोटों का रहा।

यह भी पढ़े: गांधी परिवार का 66 साल का दबदबा, राहुल पर लगा दांव, क्या गांधी परिवार अपना गढ़ बचाने में होगा कामयाब?

2014 में नही चल पाया था मोदी मैजिक

2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अपना गढ़ बचाने में सफल रही और राहुल गांधी अपनी सीट बचाने में कामयाब हुए। राहुल गांधी को 408,651 (46.71%) वोट मिले। दूसरी ओर, भाजपा की प्रत्याशी स्मृति ईरानी को 300,748 (34.387%) वोट मिले। इस प्रकार, भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार स्मृति ईरानी को अमेठी लोकसभा सीट पर हार का सामना करना पड़ा।

2004 में पहली बार राहुल गांधी बने सांसद 

2004 में, राजीव गांधी के बेटे राहुल गांधी पहली बार अमेठी से सांसद चुने गए और 3 लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की। समाजवादी पार्टी ने यहां अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था। 2009 में, राहुल गांधी फिर से सांसद निर्वाचित हुए और इस बार जीत का अंतर 3,50,000 से भी अधिक था। समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर अपना प्रत्याशी नहीं उतारा।

1998 में संजय सिंह को मिली जीत

1998 में, बीजेपी ने कांग्रेस से आए अमेठी राजघराने के वारिस संजय सिंह को चुनाव लड़ाया, जिसमें संजय सिंह जीत गए और सतीश शर्मा हार गए। 1999 में, राजीव गांधी की पत्नी सोनिया गांधी ने चुनाव लड़ा और अमेठी की सांसद बनीं, जबकि बीजेपी से चुनाव लड़

1998 में, बीजेपी ने कांग्रेस से आए अमेठी राजघराने के वारिस संजय सिंह को चुनाव लड़ाया, जिसमें संजय सिंह ने जीत हासिल की और सतीश शर्मा हार गए। 1999 में, राजीव गांधी की पत्नी सोनिया गांधी ने चुनाव लड़ा और अमेठी की सांसद बनीं, जबकि बीजेपी के संजय सिंह को हार का सामना करना पड़ा।

 

Tags: Amethi Lok Sabha ConstituencyLok Sabha Election 2024
Share197Tweet123Share49
Previous Post

Swati Maliwal: मालीवाल केस का वीडियो वायरल होने के बाद आप की पहली प्रतिक्रिया, ”सच के दीये की हल्की सी रौशनी….”

Next Post

Swati Maliwal Case: स्वाति मालीवाल को सीएम हाउस लेकर जा रही पुलिस, क्राइम सीन रिक्रिएट कर जांच करेगी फॉरेंसिक टीम

Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Next Post
Sheikh Hasina

Swati Maliwal Case: स्वाति मालीवाल को सीएम हाउस लेकर जा रही पुलिस, क्राइम सीन रिक्रिएट कर जांच करेगी फॉरेंसिक टीम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Lucknow News

लखनऊ में भारी बारिश के बीच गिरे विशाल पेड़ ने ली एक जान, 4 घायल

September 16, 2025
Maulana Shahbuddeen

मौलाना शाहबुद्धीन ने वक्फ को कहा करप्शन का अड्डा, योगी सरकार से से बंद करने को कहा…

September 16, 2025
smriti irani actress to politician

Smriti Irani:एक्ट्रेस से नेता और फिर टीवी पर वापसी जानिए उनके करियर की कहानी,संघर्ष और पहचान बनाने की लड़ाई

September 16, 2025
Indore News:नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने मचाई तबाही ,यमदूत बन सड़क पर दौड़ाया ट्रक तीन मरे 10 घायल मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

Indore News:नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने मचाई तबाही ,यमदूत बन सड़क पर दौड़ाया ट्रक तीन मरे 10 घायल मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

September 16, 2025
यूपी के इस जिले में घूसे 500 तेंदुए और 43 इंसानों का किया शिकार, गुस्साए किसानों ने DFO ऑफिस में बांधे पालतू जानवर

यूपी के इस जिले में घूसे 500 तेंदुए और 43 इंसानों का किया शिकार, गुस्साए किसानों ने DFO ऑफिस में बांधे पालतू जानवर

September 16, 2025
UPI payment limit increased today

UPI New rules: अब इंश्योरेंस,लोन,ट्रैवल जैसी सेवाओं में एक दिन में कर सकेंगे कितने लाख तक का ट्रांजैक्शन

September 16, 2025
Gorakhpur News

गोरखपुर गौ-तस्कर कांड पर अखिलेश का फूटा गुस्सा, CM योगी को घेरते आए नज़र

September 16, 2025
पत्नी के हाथों मारा गया 1 और हसबैंड, बोली नेहा, ‘मेरा क्या कसूर, पति के कहने पर ही प्रेमी के साथ मनाई सुहागरात’

पत्नी के हाथों मारा गया 1 और हसबैंड, बोली नेहा, ‘मेरा क्या कसूर, पति के कहने पर ही प्रेमी के साथ मनाई सुहागरात’

September 16, 2025
Bareilly

जीजा साली संग भागा, तो साले ने जीजा की बहन से रचाई मोहब्बत की कहानी, थाने तक पहुंचा मामला

September 16, 2025
पकड़ा गया रियल लाइफ के ‘दृश्यम’ की स्क्रिप्ट का राइटर, बेटी का न्यूड वीडियो बनाने वाले का कत्ल कर ड्रम में जलाया शव

पकड़ा गया रियल लाइफ के ‘दृश्यम’ की स्क्रिप्ट का राइटर, बेटी का न्यूड वीडियो बनाने वाले का कत्ल कर ड्रम में जलाया शव

September 16, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version