शनिवार, अक्टूबर 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

बिहार के CM Nitish Kumar ने ऐसा क्या कह दिया जिसे सुनकर PM Modi नहीं रोक पाए अपनी हंसी

by Rajni Thakur
जून 7, 2024
in Latest News, TOP NEWS, देश
what-did-bihar-cm-nitish-kumar-say-that-pm-modi-could-not-stop-laughing
Share on FacebookShare on Twitter

NDA Meeting: लोकसभा चुनाव में जीत के बाद आज शुक्रवार को नई दिल्ली में NDA की बैठक में बीजेपी नेता नरेंद्र मोदी को एनडीए के संसदीय दल के नेता रूप में चुना गया। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद भवन में पीएम मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिस पर सभी सहयोगी दलों ने अपनी सहमति जताई। इस दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) ने विपक्ष को लेकर कुछ ऐसा कह दिया जिसे सुनने के बाद खुद पीएम मोदी समेत सभी नेता भी अपनी हंसी रोक नहीं पाए। इस दौरान पूरा संसद भवन ठहाकों से गूंज उठा।

पीएम मोदी को समर्थन देने वाले एनडीए के घटक दलों में जेडीएस के एचडी कुमारस्वामी और टीडीपी के एन चंद्रबाबू नायडू के बाद तीसरे नंबर पर बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार रहे। सीएम नीतीश ने नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनाने के प्रस्ताव का भी समर्थन किया है।

RELATED NEWS

Bhajan Clubbing: Gen Z संग भजन क्लबिंग में शामिल हुए पीएम मोदी, भक्ति में लीन खंजरी बजाते दिखे

Bhajan Clubbing: Gen Z संग भजन क्लबिंग में शामिल हुए पीएम मोदी, भक्ति में लीन खंजरी बजाते दिखे

सितम्बर 26, 2026
PM Modi Gen Z Interaction 2026

PM Modi Visit: कहां जेन-जी से सीधा संवाद करेंगे पीएम मोदी, हजारों करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

सितम्बर 8, 2026

Nitish Kumar की इस बात पर ठहाकों से गूंजा संसद 

INDIA ब्लॉक पर किए कटाक्ष (Nitish Kumar on INDIA Alliance) पर प्रधानमंत्री मोदी और बैठक में मौजूद अन्य नेता अपनी हंसी नहीं रोक पाए। नीतीश ने कहा कि “अगली बार जब आप आए, तो कुछ लोग जो इधर-उधर जीत गए हैं, अगली बार सब हारेगा। हमको पूरा भरोसा है। उन्होंने कभी देश के लिए काम नहीं किया। उन्होंने कभी देश की सेवा नहीं की। आगे चलकर ये (INDI Alliance) लोग पूरी तरह खत्म हो जाएंगे। आपके (पीएम मोदी) नेतृत्व में देश तरक्की करेगा।” उन्होंने कहा कि उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया है।

#WATCH | At the NDA Parliamentary Party meeting, Bihar CM- JD(U) chief Nitish Kumar says “…’Agli baar jab aap aaiye toh kuch log jo idhar udhar jeet gaya hai, agli baar sab haarega. Humko poora bharosa hai’…” pic.twitter.com/WtZT3KrOGM

— ANI (@ANI) June 7, 2024

यह भी पढ़ें : NDA Meeting: राजनाथ सिंह ने नरेंद्र मोदी के नाम का रखा प्रस्ताव, तो Amit Shah ने कही ये बात

PM के समर्थन में बिहार के लंबित काम होंगे पूरे-नीतीश

एनडीए की बैठक में जेडीयू प्रमुख ने पीएम नरेंद्र मोदी के प्रति अपने समर्थन की पुष्टि करते हुए कहा कि “बिहार के सभी लंबित काम पूरे किए जाएंगे। यह बहुत अच्छी बात है कि हम सभी एक साथ आए हैं और हम सभी आपके (पीएम मोदी) साथ मिलकर काम करेंगे। आप रविवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे, लेकिन मैं चाहता था कि आप आज ही शपथ लें। जब भी आप शपथ लेंगे, हम आपके साथ होंगे। हम सभी आपके नेतृत्व में मिलकर काम करेंगे।”

मीटिंग में सभी नवनिर्वाचित सांसद शामिल

बता दें कि लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के कुछ दिनों बाद एनडीए की बैठक में नवनिर्वाचित सांसदों ने भी हिस्सा लिया। मंगलवार को चुनाव आयोग द्वारा घोषित नतीजों के अनुसार, एनडीए ने आम चुनाव में 293 सीटें हासिल की हैं। इसमें से अकेले भाजपा ने 240 सीटों पर जीत दर्ज की है। चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी ने 16 और नीतीश कुमार की जेडीयू ने 12 सीटें जीतकर एनडीए को अपना समर्थन दिया है।

यह भी पढ़ें : PM Modi को संसदीय दल का नेता चुने जाने पर जानें जेपी नड्डा और नितिन गडकरी ने क्या कहा?

Tags: NDA meetingnitish kumarPM Modi
Share196Tweet123Share49

Rajni Thakur

Related Posts

Bhajan Clubbing: Gen Z संग भजन क्लबिंग में शामिल हुए पीएम मोदी, भक्ति में लीन खंजरी बजाते दिखे

Bhajan Clubbing: Gen Z संग भजन क्लबिंग में शामिल हुए पीएम मोदी, भक्ति में लीन खंजरी बजाते दिखे

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 26, 2026

PM Modi Bhajan Clubbing: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय पार्क में आयोजित ‘भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में...

PM Modi Gen Z Interaction 2026

PM Modi Visit: कहां जेन-जी से सीधा संवाद करेंगे पीएम मोदी, हजारों करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

PM Modi Gen Z Interaction 2026:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह...

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए...

PM Narendra Modi: कार की जगह मेट्रो से SRCC पहुंचे प्रधानमंत्री, यात्रियों से भी किया संवाद

PM Narendra Modi: कार की जगह मेट्रो से SRCC पहुंचे प्रधानमंत्री, यात्रियों से भी किया संवाद

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 6, 2026

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार शाम दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में आयोजित कार्यक्रम में...

PM Modi Swadeshi Appeal

Swadeshi Appeal: 7.8% GDP के बाद PM मोदी की अपील, सोना खरीदने और विदेश में शादी से क्यों किया मना

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की 7.8 प्रतिशत GDP ग्रोथ को देशवासियों की मेहनत और संकल्प शक्ति का परिणाम बताया...

Next Post
Kangana Ranaut की बहन रंगोली चंदेल का फूटा गुस्सा थप्पड़ मारने वाली CISF की महिला ऑफिसर को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात!

Kangana Ranaut की बहन रंगोली चंदेल का फूटा गुस्सा थप्पड़ मारने वाली CISF की महिला ऑफिसर को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात!

Forex Reserve

31 मई तक कोष का विदेशी मुद्रा भंडार 651.5 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया, अबतक का सबसे ज्यादा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In