रविवार, अगस्त 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

‘NDA कुछ दलों का जमावड़ा नहीं’, मीटिंग में PM Modi ने नीतीश-नायडू को लेकर क्या कहा, जानिए…

by Rajni Thakur
जून 7, 2024
in Latest News, TOP NEWS, देश, बड़ी खबर, राष्ट्रीय
after-being-elected-the-leader-of-the-parliamentary-party-in-the-nda-meeting-pm-modi-said-this-about-nitish-kumar-and-chandrababu-naidu
Share on FacebookShare on Twitter

NDA Meeting: शुक्रवार को संसंद भवन के सेंट्रल हॉल में एनडीए की बैठक में बीजेपी नेता नरेंद्र मोदी (PM Modi) को लोकसभा के नेता, भाजपा और एनडीए संसदीय दल के नेता के रूप में चुना लिया गया है। एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटक दलों के सभी नेताओं, सभी नवनिर्वाचित सांसदों और राज्यसभा सांसदों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने TDP अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू (N. Chandrababu Naidu) और बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की तारीफ की।

संसदीय दल के नेता चुने जाने के बाद नरेंद्र मोदी (PM Modi in NDA Meeting) ने एनडीए में शामिल दलों के नेताओं का आभार भी जताया। प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं आप सबका हृदय से बहुत आभार व्यक्त करता हूं। जो साथी विजयी होकर आए हैं वे सभी अभिनंदन के अधिकारी हैं। लेकिन जिन लाखों कार्यकर्ताओं ने दिन-रात इस भयंकर गर्मी में मेहनत की है। मैं उन्हें सिर झुकाकर प्रणाम करता हूं।”

RELATED NEWS

NEET समेत और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान, अब छात्रों को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

NEET समेत और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान, अब छात्रों को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

अगस्त 15, 2026
PM Modi Red Fort Turban

PM Modi: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल बांधनी पैटर्न की राजस्थानी पगड़ी पहनी, 13 साल में हर बार बदला अंदाज

अगस्त 14, 2026

मोदी ने की नीतीश-नायडू की तारीफ

इस दौरान उन्होंने चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार की तारीफ की है। चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार को लेकर नरेंद्र मोदी ने कहा कि “आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू रहे हो या फिर बिहार में नीतीश कुमार हो। हम सबके केंद्र में गरीब कल्याण रहा है। नीतीश कुमार ने बिहार के लिए भरपूर सेवा की।”

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि “मेरा सौभाग्य है कि सभी ने सर्वसम्मति से मुझे एनडीए का नेता चुनकर एक नई जिम्मेदारी दी है और इसके लिए मैं आपका बहुत आभारी हूं।” उन्होंने कहा कि “हम सबके बीच विश्वास का सेतु मजबूत है। ये अटूट रिश्ता विश्वास की मजबूत धरातल पर है और ये सबसे बड़ी पूंजी होता है। ये पल मेरे लिए भावुक करने वाले भी हैं और आप सबका जितना धन्यवाद करूं उतना कम है।”

#WATCH | At the NDA Parliamentary Party meeting, Prime Minister Narendra Modi says “I am very fortunate that all of have unanimously chosen me as the leader of NDA. You all have given me a new responsibility and I am very grateful to you…When I was speaking in this House in… pic.twitter.com/cpzNQnc3B2

— ANI (@ANI) June 7, 2024

‘NDA कुछ दलों का जमावड़ा नहीं’

प्रधानमंत्री ने कहा कि “मैं देश की जनता को भरोसा दिलाता हूं कि उन्होंने हमें सरकार चलाने के लिए जो बहुमत दिया है, हमारा प्रयास रहेगा कि हम आम सहमति बनाने की दिशा में प्रयास करें और देश को आगे बढ़ाने में कोई कसर न छोड़ें। एनडीए ने करीब तीन दशक पूरे कर लिए हैं, यह कोई साधारण बात नहीं है। मैं कह सकता हूं कि यह सबसे सफल गठबंधन है।”

उन्होंने आगे कहा कि “एनडीए सत्ता हासिल करने या सरकार चलाने के लिए कुछ दलों का जमावड़ा नहीं है। यह एक ऐसा समूह है जो राष्ट्र प्रथम की मूल भावना के साथ राष्ट्र प्रथम के लिए प्रतिबद्ध है।”

यह भी पढ़ें : बिहार के CM Nitish Kumar ने ऐसा क्या कह दिया जिसे सुनकर PM Modi नहीं रोक पाए अपनी हंसी

Tags: BJPChandrababu NaiduJDUNDA meetingnitish kumarPM ModiTDP
Share199Tweet124Share50

Rajni Thakur

Related Posts

NEET समेत और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान, अब छात्रों को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

NEET समेत और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान, अब छात्रों को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

by Sadaf Farooqui
अगस्त 15, 2026

Free Online Coaching: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन...

PM Modi Red Fort Turban

PM Modi: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल बांधनी पैटर्न की राजस्थानी पगड़ी पहनी, 13 साल में हर बार बदला अंदाज

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2026

 PM Modi Red Fort Turban:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2026 को लाल किले की प्राचीर से देश को 13वीं...

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

Big Claim: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उपचुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा...

PM Modi abuse case

No FIR: पीएम को गालियां देने वाली नाबालिग पर FIR नहीं होगी, दिल्ली पुलिस किस बात से डरी, लिया बड़ा फैसला

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

Case Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के मामले में...

BJP Former MP: पूर्व भाजपा सांसद रेबती त्रिपुरा ने छोड़ी राजनीती,जानिए किस काम की ली जिम्मेदारी

BJP Former MP: पूर्व भाजपा सांसद रेबती त्रिपुरा ने छोड़ी राजनीती,जानिए किस काम की ली जिम्मेदारी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 3, 2026

BJP Former MP: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद रेबती त्रिपुरा ने सक्रिय राजनीति से दूरी बनाते हुए अपने...

Next Post
बेटी को सीने से लगाए दिखे Varun Dhawan पत्नी नताशा दलाल हुई हॉस्पिटल से डिस्चार्ज

बेटी को सीने से लगाए दिखे Varun Dhawan पत्नी नताशा दलाल हुई हॉस्पिटल से डिस्चार्ज

बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने में लगी हुई है Janhvi Kapoor की मिस्टर एंड मिसेज माही

अच्छी ओपनिंग के बाद डाउन हुआ Janhvi Kapoor की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist