शनिवार, अगस्त 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

एनिमल की सक्सेस के बाद Tripti Dimri ने मुंबई के इस पोर्श इलाके में खरीदा अपना नया आशियाना, कीमत जान उड़ जाएंगे होश!

तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) इस फिल्म को करने के बाद तृप्ति डिमरी की पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा बढ़ गई है।

by Neel Mani
जून 8, 2024
in Latest News, मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल की सक्सेस किसी से छिपी नहीं है। बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन करने के साथ-साथ इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड और अवॉर्ड भी अपने नाम किए। एनिमल में  बॉबी देओल और रणबीर कपूर के अलावा, जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हुई वो रही एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) इस फिल्म को करने के बाद तृप्ति डिमरी की पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा बढ़ गई है।

अब इस एक्ट्रेस को लेकर एक बड़ी ख़बर सामने आई है। तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) ने मुंबई में अपने लिए एक आलीशान घर खरीद लिया है। एनिमल में अपने छोटे से रोल से नेशनल क्रश के नाम से मशहूर होने वाली तृप्ति डिमरी ने मुंबई के बांद्रा इलाके में एक खूबसूरत घर खरीदा है। उनके इस नए घर के पास कई बॉलीवुड हस्तियां रहती हैं।

RELATED NEWS

Cowboy Look में छाए Salman Khan, भाई Sohail से मिलने ‘The Alliance’ पहुंचे, वायरल हुआ स्टाइल

Cowboy Look में छाए Salman Khan, भाई Sohail से मिलने ‘The Alliance’ पहुंचे, वायरल हुआ स्टाइल

जुलाई 30, 2026
Salman Khan का बदला लुक देख चिंतित हुए फैंस, वायरल वीडियो के बाद सेहत को लेकर उठे सवाल

Salman Khan का बदला लुक देख चिंतित हुए फैंस, वायरल वीडियो के बाद सेहत को लेकर उठे सवाल

जुलाई 19, 2026

प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के मुताबिक तृप्ति (Tripti Dimri) ने कार्टर रोड पर एक ग्राउंड-प्लस-दो मंजिला बंगला अपने लिए 14 करोड़ रुपये में खरीदा है। तृप्ति का आलीशान बंगला कार्टर रोड के पास स्थित है। इस इलाके में शाहरुख खान, सलमान खान और रेखा जैसे बॉलीवुड सितारे रहते हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी इसी इलाके में रहते हैं। तृप्ति के घर का कुल मेजरमेंट 2,226 वर्ग फीट है। बताया जा रहा है कि तृप्ति ने इस घर के लिए 70 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी और 30 हजार रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस चुकाई है। तृप्ति के नए घर का सौदा 3 जून को रजिस्टर किया गया था।

आपको बता दें, तृप्ति डिमरी मूल रूप से उत्तराखंड के गढ़वाल की रहने वाली हैं। उन्होंने साल 2017 में श्रीदेवी की मॉम और सनी देओल की पोस्टर बॉयज़ जैसी फिल्मों से अभिनय की शुरुआत की थी, लेकिन साजिद अली की लैला मजनू ने उन्हें लोकप्रिय बना दिया। इसके बाद साल 2020 में आई उनकी फिल्म बुलबुल हिट रही। फिर वह अन्विता दत्त की काला में मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहा गया था।

ये भी पढ़ें :- Kangana Ranaut की बहन रंगोली चंदेल का फूटा गुस्सा थप्पड़ मारने वाली CISF की महिला ऑफिसर को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात!

तृप्ति डिमरी ने रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल में जोया का किरदार निभाया था। इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया और वह नेशनल क्रश बन गई। एनिमल को करने के बाद सोशल मीडिया पर तृप्ति डिमरी के फॉलोअर्स काफी तेजी से बड़े हैं। एमिनल की सक्सेस के बाद तृप्ति की झोली में कई बड़े बजट की फिल्में हैं। तृप्ति जल्द ही राजकुमार राव के साथ स्क्रीन शेयर करती नज़र आएंगी।

Tags: AnimalbollywoodTripti Dimri
Share201Tweet126Share50

Neel Mani

Related Posts

Cowboy Look में छाए Salman Khan, भाई Sohail से मिलने ‘The Alliance’ पहुंचे, वायरल हुआ स्टाइल

Cowboy Look में छाए Salman Khan, भाई Sohail से मिलने ‘The Alliance’ पहुंचे, वायरल हुआ स्टाइल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 30, 2026

Salman Khan Cowboy Look: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान हाल ही में रियलिटी शो 'द अलायंस' के सेट पर अपने भाई...

Salman Khan का बदला लुक देख चिंतित हुए फैंस, वायरल वीडियो के बाद सेहत को लेकर उठे सवाल

Salman Khan का बदला लुक देख चिंतित हुए फैंस, वायरल वीडियो के बाद सेहत को लेकर उठे सवाल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई नई फिल्म नहीं बल्कि...

Paresh Rawal Politics: ‘राजनीति मेरे बस की नहीं थी’, पूर्व सांसद परेश रावल ने बताई छोड़ने की असली वजह

Paresh Rawal Politics: ‘राजनीति मेरे बस की नहीं थी’, पूर्व सांसद परेश रावल ने बताई छोड़ने की असली वजह

by Sadaf Farooqui
जुलाई 16, 2026

Paresh Rawal Politics: बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल ने एक बार फिर अपने राजनीतिक सफर को लेकर खुलकर बात की है।...

Zohra Sehgal : समाज की परवाह किए बिना यूरोप पहुंचीं जोहरा सहगल, फिर बनीं भारतीय सिनेमा की दिग्गज कलाकार

Zohra Sehgal : समाज की परवाह किए बिना यूरोप पहुंचीं जोहरा सहगल, फिर बनीं भारतीय सिनेमा की दिग्गज कलाकार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 9, 2026

Birth Anniversary: भारतीय सिनेमा और रंगमंच की दिग्गज कलाकार जोहरा सहगल का नाम आज भी सम्मान और प्रेरणा के साथ...

Bollywood Bachelors: सलमान खान ही नहीं ये बॉलीवुड हीरोस भी अभी तक है कुवारें, जाने क्या है वजह

Bollywood Bachelors: सलमान खान ही नहीं ये बॉलीवुड हीरोस भी अभी तक है कुवारें, जाने क्या है वजह

by Sadaf Farooqui
जून 29, 2026

बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने अपने अभिनय और करियर से करोड़ों लोगों का दिल जीता, लेकिन निजी जिंदगी...

Next Post
Amit Malviya

Amit Malviya: सुन्दर लड़कियों का इंतजार... संघ परिवार के नेता ने अमित मालवीय पर लगाए सनसनीखेज आरोप

Hemant Biswa in Ayodhya

Hemant Biswa in Ayodhya: अयोध्या में भाजपा की हार पर क्या बोले असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist