गुरूवार, सितम्बर 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

NEET पेपर लीक विवाद: अभी तक क्या हुआ है, NEET का पेपर फिर से जारी किया जाएगा?

by Mayank Yadav
जून 8, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS, शिक्षा
NEET-UG
Share on FacebookShare on Twitter

NEET-UG: नीट-यूजी परीक्षा पेपर लीक मामले में आज भारत सरकार ने अपना पक्ष रखा। दोपहर 2 बजे केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर नीट परीक्षा दोबारा कराने को लेकर सरकार का रुख स्पष्ट किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस को नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) के उच्च शिक्षा सचिव सुबोध कुमार सिंह ने संबोधित किया और परीक्षा परिणाम को लेकर उठे सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि पेपर दोबारा होगा या नहीं, इसका फैसला उच्च स्तरीय जांच कमेटी की सिफारिश पर होगा।

NEET-UG 24 लाख नहीं, 1600 छात्रों का विवाद

उच्च शिक्षा सचिव ने कहा कि 6 केंद्रों और 1600 अभ्यर्थियों का विवाद है, जिसकी जांच कमेटी बनाकर प्रकाश में आते ही की गई। 1563 बच्चों के ग्रेस मार्क्स पर आपत्ति जताई गई है, सभी 24 लाख बच्चों पर नहीं। पूरे देश में परीक्षा और रिजल्ट जारी करने में कोई अनियमितता नहीं हुई है। परीक्षा आयोजित करने और रिजल्ट जारी करने में पूरी पारदर्शिता बरती गई। इसलिए परीक्षा देने वाले 24 लाख छात्रों को चिंता नहीं करनी चाहिए।

RELATED NEWS

NTA paper leak reforms

NTA Action: पेपर लीक विवाद के बाद प्रह्लाद जोशी का बड़ा फैसला, 600 विशेषज्ञ हटे, होगी चार स्तरीय जांच

अगस्त 19, 2026
NEET-UG मुद्दे पर अभिजीत दीपके ने सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी, मुआवजे और FIR वापसी की मांग दोहराई

NEET-UG मुद्दे पर अभिजीत दीपके ने सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी, मुआवजे और FIR वापसी की मांग दोहराई

अगस्त 3, 2026

विवाद:

  • 4 जून 2024 को NEET-UG 2024 का रिजल्ट आया।
  • कुछ छात्रों ने पेपर लीक होने का आरोप लगाया।
  • 67 कैंडिडेट्स ने 720 में से 720 अंक हासिल किए, जिससे सवाल उठे।
  • सोशल मीडिया पर भी विवाद बढ़ा।
  • शिवांगी मिश्रा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर एग्जाम दोबारा कराने की मांग की।

राजस्थान, हरियाणा के परीक्षा केंद्रों पर पेपर देने वाले बच्चे परीक्षा का पेपर लेकर केंद्र से बाहर आ गए थे, लेकिन उनसे पेपर वापस ले लिया गया। शिक्षा मंत्रालय की ओर से अब उच्च स्तरीय शिकायत निवारण समिति के गठन की घोषणा की गई है। यह समिति अभ्यर्थियों द्वारा की गई शिकायतों का गहन विश्लेषण करेगी और सुनिश्चित करेगी कि सभी मुद्दों का निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से समाधान हो।

NEET-UG

NEET-UG समिति की सिफारिश पर अगला फैसला लिया जाएगा

उच्च शिक्षा सचिव ने बताया कि करीब 1563 अभ्यर्थियों को ग्रेस मार्क्स मिले हैं। 790 अभ्यर्थी ग्रेस मार्क्स के सहारे ही उत्तीर्ण हो पाए। शेष अभ्यर्थियों के या तो निगेटिव मार्क्स होंगे या फिर वे पेपर ही पास नहीं कर पाए होंगे। उत्तर देने की क्षमता के हिसाब से ग्रेस मार्क्स अलग-अलग तरीके से दिए जाते हैं। अगर परीक्षा केंद्रों पर कोई अनियमितता होती है और जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो परीक्षा केंद्रों और उनके अधीक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LIVE: Press Conference by Ministry of Education @EduMinOfIndia @PIB_India https://t.co/CNqj7hg3hW

— Ministry of Information and Broadcasting (@MIB_India) June 8, 2024

सरकार का रुख:

  • शिक्षा मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखा।
  • पेपर लीक की बात को सिरे से खारिज किया।
  • 6 सेंटरों और 1600 कैंडिडेट्स से जुड़ी गड़बड़ी की बात मानी।
  • उच्च स्तरीय जांच समिति बनाई।
  • 7 दिन में रिपोर्ट देने का आदेश दिया।
  • कहा – “जो भी फैसला होगा, 24 लाख में से सिर्फ 1600 स्टूडेंट्स पर असर पड़ेगा।”

यूपीएससी के पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में जांच समिति बनाई गई है। इसमें कई शिक्षाविदों को सदस्य बनाया गया है। यह समिति विवाद की जांच करेगी। समिति को 7 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया गया है। इस समिति की सिफारिश पर ही आगे का फैसला लिया जाएगा। शिक्षा सचिव ने कहा कि जो भी फैसला लिया जाएगा, उसका असर सिर्फ 1600 छात्रों पर पड़ेगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि बाकी 24 लाख छात्र इससे प्रभावित न हों।

Ramoji Rao: रामोजी राव कौन थे? एक सच्चे विज़नरी का जीवन और योगदान

अभी क्या होगा:

  • जांच समिति की रिपोर्ट का इंतजार।
  • रिपोर्ट के आधार पर आगे का फैसला।
  • 1600 स्टूडेंट्स को प्रभावित कर सकता है।

विवाद के मुख्य बिंदु:

  • पेपर लीक का आरोप।
  • कुछ सेंटरों पर गड़बड़ी।
  • ग्रेस मार्क्स को लेकर सवाल।
  • 67 टॉपरों में 8 एक ही सेंटर से।

NEET-UG आखिर क्या है विवाद?

आपको बता दें कि NEET-UG परीक्षा देने वाली शिवांगी मिश्रा ने पेपर दोबारा कराने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। शिवांगी ने परीक्षा में धांधली का आरोप लगाया है। 4 जून को परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद पेपर लीक को लेकर सवाल उठे और देश की राजनीति गरमा गई। NEET-UG परीक्षा 5 मई 2024 को आयोजित की गई।

परीक्षा से पहले भी पेपर लीक को लेकर सवाल उठे थे, लेकिन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। रिजल्ट आने के बाद सिर्फ 67 उम्मीदवारों ने टॉप किया। इन 67 टॉपर्स में से 8 टॉपर ऐसे छात्र हैं जिन्होंने एक ही सेंटर पर परीक्षा दी थी। इन सभी को 720 में से 720 अंक मिले हैं। इसलिए पेपर लीक होने का दावा करते हुए दोबारा परीक्षा कराने की मांग की गई।

Tags: NEET UGNEET UG 2024
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

NTA paper leak reforms

NTA Action: पेपर लीक विवाद के बाद प्रह्लाद जोशी का बड़ा फैसला, 600 विशेषज्ञ हटे, होगी चार स्तरीय जांच

by Kirtika Tyagi
अगस्त 19, 2026

Major NTA Overhaul: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की परीक्षा व्यवस्था में केंद्र सरकार ने बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया...

NEET-UG मुद्दे पर अभिजीत दीपके ने सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी, मुआवजे और FIR वापसी की मांग दोहराई

NEET-UG मुद्दे पर अभिजीत दीपके ने सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी, मुआवजे और FIR वापसी की मांग दोहराई

by Sadaf Farooqui
अगस्त 3, 2026

Abhijeet Dipke NEET Protest: नीट-यूजी (NEET-UG) परीक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर अभ्यर्थियों की आवाज उठाने वाले 'कॉकरोच जनता पार्टी'...

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर NDA में उठे सवाल, किस सहयोगी सांसद ने कहा- युवाओं का आंदोलन सरकार के लिए चेतावनी

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर NDA में उठे सवाल, किस सहयोगी सांसद ने कहा- युवाओं का आंदोलन सरकार के लिए चेतावनी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 30, 2026

NEET Paper Leak Debate: नीट-यूजी परीक्षा में कथित धांधली और लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों को लेकर संसद...

NEET UG story: आर्थिक तंगी में खोया पिता, घरों में काम करने वाली  मेहनती मां की बेटी ने लिखी सफलता की कहानी

NEET UG story: आर्थिक तंगी में खोया पिता, घरों में काम करने वाली मेहनती मां की बेटी ने लिखी सफलता की कहानी

by SYED BUSHRA
जुलाई 18, 2026

Girl Neelu Clears NEET UG: लखनऊ की रहने वाली नीलू ने यह साबित कर दिया कि मजबूत इरादों के सामने...

Bihar NEET Success Story

Success Story: सीमित संसाधन, बड़ा सपना और ऐतिहासिक सफलता, बिहार के दो परिवारों ने NEET UG में रचा नया इतिहास

by SYED BUSHRA
जुलाई 18, 2026

Bihar NEET Success Story, बिहार से इस बार NEET UG परीक्षा में दो ऐसी प्रेरणादायक कहानियां सामने आई हैं, जिन्होंने...

Next Post
wife organises party , wife organises party on husband death

Viral News : पति की मौत के बाद पत्नी ने मातम की जगह मनाया जश्न, आलीशान पार्टी में 500 लोगों को किया इन्वाइट

Qatar के खिलाफ Fifa World Cup क्वालीफायर के लिए 23 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान

Qatar के खिलाफ Fifa World Cup क्वालीफायर के लिए 23 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In