बुधवार, अक्टूबर 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Uttar Pradesh: पति ने वाराणसी के गेस्ट हाउस में फांसी तो वही पत्नी ने गोरखपुर में घर की छत से कूदकर दी जान, जानिए क्या है पूरा मामला

by Akhand Pratap Singh
जुलाई 8, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, क्राइम, गोरखपुर, बड़ी खबर, राष्ट्रीय, वाराणसी
Uttar Pradesh
Share on FacebookShare on Twitter

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के वाराणसी और गोरखपुर (Uttar Pradesh) में एक ऐसी घटना घटी जिसने दो यंग कपल की जिंदगी खत्म कर दी। तनाव में आकर पति ने वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होमस्टे गेस्ट हाउस में फांसी लगाकर जान दे दी।

जब यह खबर गोरखपुर में मायके में रह रही उसकी पत्नी को मिली, तो उसने भी बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान दे दी। दोनों की मौत हो गई। वाराणसी पुलिस ने युवक का पोस्टमार्टम कराकर सूचना उसके घरवालों को दी। 28 वर्षीय मृतक हरीश बिहार के पटना जिले के बाढ़ का रहने वाला था।

RELATED NEWS

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

सितम्बर 23, 2026
UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

सितम्बर 22, 2026

पति ने वाराणसी के गेस्ट हाउस में लगाई फांसी

पुलिस को सूचना तब मिली जब हरीश के वाराणसी में रहने वाले एक रिश्तेदार, राजू कुमार, होमस्टे गेस्ट हाउस में पहुंचे। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद जब दरवाजा नहीं खुला, तो उन्होंने होमस्टे गेस्ट हाउस के संचालक को सूचित किया। संचालक ने रोशनदान से झांककर देखा तो हरीश फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।

सूचना पाकर सारनाथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारकर पंचनामा के लिए भेजा। पुलिस ने जब मृतक हरीश के ससुर रामचरण श्रीवास्तव से बात की, तो उन्होंने बताया कि हरीश काफी दिनों से बेरोजगार था, जिस वजह से वह तनाव में रहता था और उसे नशे की भी लत लग गई थी।

यह भी पढ़े: यूपी में नही रुक रहा तबादलों का सिलसिला, महराजगंज के नए CDO बने अनुराग जैन

पत्नी ने घर की छत से कूदकर दी जान

इधर, हरीश की मौत की खबर पाकर उसकी पत्नी संचिता ने भी गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र के सिविल लाइंस स्थित अपने मकान की छत से कूदकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि हरीश ने एमबीए की पढ़ाई की थी और उसके बाद मुंबई में एक प्राइवेट बैंक में नौकरी करता था।

पत्नी संचिता की तबीयत खराब होने की वजह से हरीश ने नौकरी छोड़ दी और गोरखपुर में अपने ससुराल में रहने लगा था। गोरखपुर से अपने घर पटना जाने के लिए निकला था, लेकिन बनारस में सारनाथ के अटल नगर कॉलोनी स्थित होमस्टे में आकर रुका और यहीं उसने फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों ने दो साल पहले ही शादी की थी।

Tags: Uttar Pradesh
Share196Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 23, 2026

UP Old Age Homes:  उत्तर प्रदेश के वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को लेकर सरकार...

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और कारोबारी क्षेत्र को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड...

Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

UP Food Safety Inspection: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में फास्ट फूड कार्ट, स्टॉल,...

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 3, 2026

Teacher Day 2026: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की तर्ज पर अब शिक्षक दिवस को भी पौधारोपण से जोड़ने...

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh के बांदा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल प्रशासन और परिजनों को हैरान कर...

Next Post
NEET-UG

NEET UG 2024 Live Update: अगली सुनवाई कब होगी? पढ़ें सुप्रीम कोर्ट की आज की घोषणा

Jammu, rajouri attack, kulgam, kulgam encounter, jammu kashmir

Kulgam Encounter : अलमारी के पीछे आतंकियों का अड्डा, जानें कैसे आतंकी सुरंगनुमा बंकरों से रचते हैं साजिश ?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In