Monday, November 3, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🌬️
🔔 1
🔍
Home Breaking

Delhi-NCR IMD का लेटेस्ट अपडेट पढ़ें, आज ठंडी हवाओं के साथ झमाझम बारिश और यूपी-बिहार में बाढ़

Delhi-NCR Weather Forecast: Delhi-NCR में आज मौसम विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों में बारिश की संभावना बताई है। लोगों को इससे गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं आज भी कई पहाड़ी जिलों में बारिश होगी। पढ़ें, देश में मौसम कैसा रहेगा?

Mayank Yadav by Mayank Yadav
July 10, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS, मौसम
Weather
495
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Weather Update Today: मानसून अब पूरी तरह अपने रंग में आ चुका है। कमोबेश पूरे देश में बारिश का दौर जारी है। मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हो गए। हल्की बूंदाबांदी के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ रहा है। वहीं, बिहार के साथ यूपी के कई शहरों में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने बुधवार को एक बार फिर यूपी में भारी बारिश की संभावना जताई है।

आइए जानते हैं आज देश में मौसम कैसा रहेगा?

शुरुआत करते हैं राजधानी दिल्ली से। मंगलवार को दिल्ली के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। इसके बाद मौसम सुहाना हो गया लेकिन उमस भरी गर्मी ने सबका हाल बेहाल कर दिया। आईएमडी के मुताबिक आज भी दिल्ली में कई जगहों पर अच्छी बारिश हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। ऐसे में ठंडी हवाओं के चलते आज मौसम सुहाना बना रहेगा।

RELATED POSTS

Delhi

दिल्ली में अगले पांच दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में भी बदलेगा मौसम

April 30, 2025
Weather Update

दिल्ली में कोहरे की चादर, कश्मीर में बर्फ का कहर, जानें यूपी समेत देश के अन्य राज्यों में मौसम का कैसा है असर ?

January 6, 2025

(1) Heavy to very heavy rainfall with isolated extremely heavy falls likely over Northeast & adjoining east India during next 2-3 days and decrease in intensity thereafter. pic.twitter.com/a3WOWO820N

— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 9, 2024

 

मुख्य बातें:

  • बारिश: आज दिल्ली-NCR के कई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है।
  • तापमान: अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम तापमान 27°C के आसपास रहने का अनुमान है।
  • हवाएं: ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे मौसम सुहावना रहेगा।
  • यूपी-बिहार: यूपी के पूर्वी और पश्चिमी जिलों में भारी बारिश की संभावना है। बिहार में भी कई शहरों में बाढ़ का खतरा है।
  • पहाड़ी क्षेत्र: हिमाचल और उत्तराखंड में भी भारी बारिश जारी रहेगी। 11 और 12 जुलाई को बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार में 09-12 जुलाई, 2024 के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी (64.5-115.5 मिलीमीटर) से बहुत भारी वर्षा (115.5-204.4 मिलीमीटर) होने की प्रबल संभावना है।

Bihar is very likely to get isolated heavy (64.5-115.5 mm) to very heavy rainfall (115.5-204.4 mm) during 9th-12th July, 2024. pic.twitter.com/QoqfLulQq2

— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 9, 2024

यूपी के इन जिलों में होगी राहत भरी बारिश

यूपी में आज एक बार फिर मानसून पटरी पर लौटेगा। बीच में एक दिन के ब्रेक के बाद आज एक बार फिर मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी यूपी के ज्यादातर राज्यों में अच्छी बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी के मुताबिक आज बहराइच, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, बस्ती, श्रावस्ती, महाराजगंज, गोरखपुर, संत कबीर नगर, गोंडा, बलरामपुर समेत पूर्वी यूपी के कई जिलों में बिजली चमकने के साथ तेज बारिश की संभावना है। वहीं, राजधानी लखनऊ में अगले 2 दिन तक भारी बारिश की संभावना है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में 10-12 जुलाई, 2024 के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी (64.5-115.5 मिलीमीटर) से बहुत भारी वर्षा (115.5-204.4 मिलीमीटर) होने की प्रबल संभावना है। pic.twitter.com/cyiAXNbNXu

— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 9, 2024

हिमाचल के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

पहाड़ों में भी मानसून की बारिश जारी है। आईएमडी के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार 11 और 12 जुलाई को बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार 11 जुलाई को प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। ऐसे में प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश के कारण नदी-नाले भी उफान पर हैं। उत्तराखंड में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

देश के सबसे अमीर लोग इस राज्य में रहते हैं, दिल्ली या गुजरात नहीं! मुंबई भी टॉप-10 में नहीं

Tags: #delhi_weatherAll India Weather Forecast
Share198Tweet124Share50
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Delhi

दिल्ली में अगले पांच दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में भी बदलेगा मौसम

by Mayank Yadav
April 30, 2025

Delhi weather alert: मौसम विभाग (IMD) ने Delhi-NCR सहित उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए आगामी दिनों में बारिश...

Weather Update

दिल्ली में कोहरे की चादर, कश्मीर में बर्फ का कहर, जानें यूपी समेत देश के अन्य राज्यों में मौसम का कैसा है असर ?

by Gulshan
January 6, 2025

Weather Update : रविवार को दिल्ली में कोहरे के कारण लोगों का इधर-उधर देखना बेहद मुश्किल हो गया था। वहीं,...

Weather

Weather Forecast: देश में आज का मौसम कहीं मूसलाधार बारिश तो कहीं वज्रपात से प्रभावित होगा; जानें अपने शहर की स्थिति

by Mayank Yadav
July 21, 2024

Weather Updates: यूपी-बिहार में मानसून की गतिविधि में बदलाव आ रहा है, कई राज्यों में लगातार बारिश हो रही है।...

 Weather

Weather Update:दिल्ली-NCR सहित उत्तर भारत में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है; आपके शहर में आज का मौसम कैसा रहेगा?

by Mayank Yadav
July 14, 2024

Weather Update: राजधानी दिल्ली सहित देश के विभिन्न राज्यों में मानसून की बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। हालांकि,...

Weather

दिल्लीवासियों को उमस से मिलेगी राहत, IMD ने दी खुशखबरी, आज इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश

by Mayank Yadav
July 12, 2024

Weather: इन दिनों देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। यूपी असम समेत कई राज्यों में लोग...

Next Post
UP Unnao

18 लोगों की मौत, उन्नाव में एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, बस टैंकर से टकराने के बाद हुई दो टुकड़े

Stock Market

Stock Market Record: शेयर मार्केट ने एक बार फिर नए रिकॉर्ड बनाए, सेंसेक्स और निफ्टी ने छुआ नए शिखर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version