Home » Breaking » Accuses Theft 228 kg Gold : केदारनाथ मंदिर से हुई 228 किलो सोने की चोरी, अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने पीएम मोदी से की शिकायत
मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के बाद शनिवार को (13 जुलाई 2024) शुभ आशीर्वाद समारोह मनाया गया था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल थे। इस अवसर पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद भी मौजूद थे। पीएम मोदी ने अनंत और राधिका को आशीर्वाद दिया और उसके बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से भी आशीर्वाद प्राप्त किया था।
दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बनाने के विरोध के संदर्भ में, शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने रविवार को (14 जुलाई 2024) अपनी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने सवाल उठाया कि क्यों दिल्ली में केदारनाथ धाम के नाम से मंदिर बनाने की जरूरत है और इसे एक प्रयास माना गया है कि केदारनाथ धाम की महिमा और महत्व को कम किया जा रहा है।