सोमवार, सितम्बर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Delhi News : यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुूंचे दिल्ली, यूपी में होने वाला है बड़ा बदलाव

लोकसभा चुनावों में यूपी में बीजेपी की हार के कारणों की खोज जारी है। इसी स्थिति में केशव प्रसाद मौर्य का दिल्ली दौरा महत्वपूर्ण है।

by Gulshan
जुलाई 16, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS
Keshav Prasad Maurya, Yogi Adityanath, Lok Sabha Election 2024, BJP
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

अगस्त 30, 2026
Raksha Bandhan Yogi Adityanath

Raksha Bandhan: मुख्यमंत्री आवास में बेटियों ने सीएम योगी को बांधी राखी, उन्होंने लिया इनके उज्ज्वल भविष्य का संकल्प

अगस्त 28, 2026
Delhi News : लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने यूपी में कमजोर प्रदर्शन किया। पार्टी ने केंद्र में अपने बहुमत की हार को स्वीकारना पड़ा। इसके बाद से पार्टी ने लगातार विचार किया है और हार के कारणों की खोज की है। इस संदर्भ में, यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। मंगलवार शाम को साढ़े सात बजे मुलाकात होने की संभावना है।
इस बैठक(Delhi News) को पार्टी के हार के बाद और केशव प्रसाद मौर्य के हालिया बयान के बाद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यूपी में राजनीतिक जानकार इस बात को लेकर कह रहे हैं कि केशव प्रसाद मौर्य का संबंध यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सदैव समझौते से रहा है। अब पार्टी के हार के बाद, अंदरूनी कलह की आशंका है क्योंकि पार्टी के भीतर नेतृत्व परिवर्तन की बात उठने लगी है।
दरअसल 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव के वक्‍त केशव प्रसाद मौर्य यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्‍यक्ष थे. पार्टी को बंपर चुनावी कामयाबी मिली लेकिन सीएम की कुर्सी योगी आदित्‍यनाथ को मिली. केशव प्रसाद मौर्य को डिप्‍टी सीएम पद से संतोष करना पड़ा. उसके बाद 2022 के विधानसभा चुनाव में मौर्य अपनी विधानसभा सीट से हार गए. इस विधानसभा चुनाव से पहले भी सीएम और डिप्‍टी सीएम के बीच मतभेद की खबरें आती रहीं। इन चर्चाओं को विराम देने के लिए खुद सीएम योगी आदित्‍यनाथ डिप्‍टी सीएम के आवास भी गए और साथ में भोजन किया।
यह भी पढ़ें : कोल इंडिया बीपीसीएल एचयूएल के स्टॉक में भारी खरीदारी, रिकॉर्ड हाई छूने के बाद सेंसेक्स-निफ्टी बंद

केशव प्रसाद मौर्य को माना गया कमजोर

इस बीच 2022 के विधानसभा चुनावों में मौर्य हार गए तो उस वक्‍त भी पार्टी में दबे स्‍वरों में कहा गया कि वो हारे नहीं बल्कि साजिश के तहत हरा दिए गए। उसके बाद पार्टी में मौर्य की स्थिति कमजोर मानी गई। अब लोकसभा चुनावी नतीजों के बाद पार्टी के अंदरखाने सीएम योगी की स्थिति कमजोर मानी जा रही है। लिहाजा बीजेपी के भीतर फिर से सीएम और डिप्‍टी सीएम की अनबन की खबरें छनकर सामने सामने लगी हैं. मौर्य ने रविवार को ये कहकर सियासी हलचल बढ़ा भी दी है कि सरकार से बड़ा संगठन होता है। उन्‍होंने रविवार को लखनऊ में कहा कि संगठन सरकार से बड़ा था, बड़ा है और हमेशा बड़ा रहेगा और मैं उपमुख्यमंत्री बाद में हूं, पहले कार्यकर्ता हूं।

यूपी में बड़े बदलाव होने की संभावना

लोकसभा चुनावों से पहले, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक बयान दिया था जिससे एक सनसनी फैल गई थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर बीजेपी भारी बहुमत से जीतती है तो उसके दो महीने के भीतर यूपी का सीएम बदल दिया जाएगा। बीजेपी यूपी में इंडिया गठबंधन के खिलाफ हार गई है, लेकिन अब भी एक प्रश्न खड़ा है कि हार की नैतिक जिम्मेदारी किस पर होगी – सीएम योगी आदित्यनाथ पर या प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी पर? अब सवाल ये उठता है कि बीजेपी क्या 2027 के विधानसभा चुनाव के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ को हटाने का जोखिम उठाएगी? इससे भी बड़ा सवाल है कि क्या सीएम योगी को पद से हटाना आसान होगा?

Tags: BJPKeshav Prasad MauryaLok Sabha Election 2024Yogi Adityanath
Share199Tweet124Share50

Gulshan

Related Posts

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

by Kirtika Tyagi
अगस्त 30, 2026

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने बलिया पहुंचे। उन्होंने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया...

Raksha Bandhan Yogi Adityanath

Raksha Bandhan: मुख्यमंत्री आवास में बेटियों ने सीएम योगी को बांधी राखी, उन्होंने लिया इनके उज्ज्वल भविष्य का संकल्प

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

Affection Bonding Program: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास का माहौल बेटियों की मौजूदगी और उत्साह से...

UP Development Projects

UP Development: योगी ने परियोजनाओं की समीक्षा कर अफसरों को दिए सख्त निर्देश, जमीन अधिग्रहण से जनकल्याण तक पर फोकस

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की बैठक में प्रदेश की प्रमुख विकास परियोजनाओं और...

Free Bus Travel

Free Bus Travel: यूपी में बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी सौगात, रोडवेज बसों में मिलेगा निःशुल्क यात्रा का लाभ,सीएम योगी आज करेंगे शुभारंभ

by SYED BUSHRA
अगस्त 26, 2026

Free Bus Travel for Women:उत्तर प्रदेश में 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में...

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

Next Post
Shah Rukh Khan की किंग को लेकर आया बड़ा अपडेट, अभिषेक बच्चन विलेन का किरदार निभाते आएंगे नज़र

Shah Rukh Khan की किंग को लेकर आया बड़ा अपडेट, अभिषेक बच्चन विलेन का किरदार निभाते आएंगे नज़र

Tauqeer Raza

Tauqeer Raza Exclusive: देखिए News1india पर तौकीर रजा के बदले सुर, अपने बयान को लेकर दी सफाई

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist