Bigg Boss OTT 3 Winner: बिग बॉस ओटीटी 3 का ग्रैंड फिनाले काफी शानदार रहा है। शो की विनर एक्ट्रेस और मॉडल सना मकबूल रहीं जबकि रैपर नैजी फर्स्ट रनर-अप रहीं। रणवीर शौरी, जिनके जीतने के सबसे ज्यादा कयास लगाए जा रहे थे, सेकंड रनर-अप रहे। टॉप 3 में आने के बाद उन्हें शो से बाहर होना पड़ा। फिलहाल विनर की ट्रॉफी जीतने के बाद न सिर्फ सना मकबूल बल्कि उनके फैंस भी काफी खुश हैं। हालांकि शो के कुछ एक्स कंटेस्टेंट ऐसे भी हैं, जो सना की जीत से ज्यादा खुश नहीं हैं। अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों के अलावा दीपक चौरसिया का भी मानना था कि रणवीर शौरी को बिग बॉस ओटीटी 3 जीतना चाहिए था। उनकी बातों को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको बताएंगे कि रणवीर शौरी को क्यों विनर बनना चाहिए था और क्यों वह सना मकबूल से ज्यादा डिजर्विंग थे?
शो में दिखाई रियल पर्सनैलिटी
बिग बॉस ओटीटी 3 में रणवीर शौरी न सिर्फ सबसे अनुभवी कंटेस्टेंट थे बल्कि सबसे समझदार भी थे। घर में उन्होंने अपनी असल शख्सियत को प्राथमिकता दी। जहां कई कंटेस्टेंट खेल के लिए कपट का सहारा लेते हैं या अपने रिश्तों में धोखा देने लगते हैं, वहीं रणवीर शो की शुरुआत से ही अपने खेल को लेकर काफी स्पष्ट थे। उन्होंने बिग बॉस का खेल बहुत समझदारी से खेला और दर्शकों का दिल जीत लिया।
रणवीर सबसे ज्यादा एंटरटेनिंग भी रहे
Bigg Boss OTT 3 के सफर में रणवीर शौरी सिर्फ गंभीरता के लिए ही नहीं दिखे, बल्कि उन्होंने फैन्स का खूब मनोरंजन भी किया। शो के दौरान वे अक्सर कंटेस्टेंट की नकल करते नजर आए। शिवानी कुमारी, नैजी या लवकेश कटारिया की नकल करते हुए उनकी एक्टिंग जबरदस्त थी। जाहिर है बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट में मैच्योरिटी के साथ-साथ एंटरटेनिंग का गुण होना भी जरूरी है, जो रणवीर शौरी में देखने को मिला।
Truly This Season Will Be Remembered As Ranvir Shorey Season!
He Gave His 💯. He Was The Best Person To Win This Season But Sadly In The End Voting Is What Matters#BiggBossOTT3 #SaiKetanRao #LuvKataria #VishalPandey #SanaMakbul #RanvirShorey pic.twitter.com/18H74f2EHk
— Truth Slayer (@TruthSlayer24) August 2, 2024
सही के साथ हमेशा खड़े रहे रणवीर
रणवीर शौरी ने शो की शुरुआत से सही का साथ दिया। हमेशा अपने दोस्तों के साथ खड़े रहे और अपने खेल के लिए कभी किसी को धोखा नहीं दिया। यही कारण है कि अरमान मलिक और साई केतन राव ने उन्हें हमेशा बड़े भाई की तरह देखा।
Today’s Horoscope: घर में शांति और वित्तीय समृद्धि का वादा, कैसा रहेगा आपका दिन
जो दिल में होता है, वो हमेशा जुबान पर होता है
Bigg Boss OTT 3 के पूरे सफर में रणवीर शौरी ने अपनी बेबाक शख्सियत का परिचय दिया। जब उन्हें लगा कि अरमान मलिक और विशाल पांडे के मामले में विशाल गलत हैं, तो उन्होंने ऐसा कहा। इसके अलावा, जहां भी उन्हें किसी कंटेस्टेंट को समझाने की जरूरत पड़ी, उन्होंने समझाया। कई बार झगड़ों को बहुत ही विनम्रता से हैंडल किया। पूरे शो के दौरान रणवीर किसी को गाली देते नहीं दिखे।
विजेता बनने के सभी गुण
कुल मिलाकर रणवीर शौरी में विजेता बनने के सभी गुण मौजूद थे। उन्होंने दर्शकों का दिल पूरी तरह से जीत लिया था। यही वजह थी कि उन्हें बिग बॉस ओटीटी 3 का विनर माना जा रहा था। खुद अनिल कपूर भी उनसे कहते नजर आए कि बिग बॉस ओटीटी 3 रणवीर शौरी के नाम से जाना जाएगा। यह अलग बात है कि किस्मत ने रणवीर का साथ नहीं दिया और वे विनर बनने से चूक गए।