रविवार, सितम्बर 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

लड़की से दरिंदगी करने वाले नवाब सिंह की और बढ़ी मुश्किलें, DNA सैंपल हुआ मैच

उत्तर प्रदेश के कन्नौज रेप मामले में एक नई बात उजागर हुई है। समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता नवाब सिंह का डीएनए (DNA) सैंपल पीड़िता से मेल खा गया है, जिससे

by Neel Mani
सितम्बर 2, 2024
in Latest News, देश
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के कन्नौज रेप मामले में एक नई बात उजागर हुई है। समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता नवाब सिंह का डीएनए (DNA) सैंपल पीड़िता से मेल खा गया है, जिससे पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि हो गई है। बता दे, कि इस मामले में नवाब सिंह यादव को 11 अगस्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पीड़िता के आरोपों के आधार पर नवाब सिंह का डीएनए सैंपल जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट अब पॉजिटिव आई है। इस बात की जानकारी एसपी अमित कुमार आनंद ने दी है।

पीड़िता ने अपनी पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी थी और सपा नेता नवाब सिंह के खिलाफ लिखित शिकायत भी दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर नवाब सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल भी कराया था, जिसमें डॉक्टरों ने बलात्कार की पुष्टि भी की थी।

RELATED NEWS

Hapur News: दीपावली से पहले अवैध पटाखों पर बड़ी कार्रवाई, लोडर से 13 पेटियां बरामद; एक गिरफ्तार

Hapur News: दीपावली से पहले अवैध पटाखों पर बड़ी कार्रवाई, लोडर से 13 पेटियां बरामद; एक गिरफ्तार

सितम्बर 6, 2026
Lucknow Transporter Death

Lucknow Crime: 2 दिन से लापता ट्रांसपोर्टर का शव नाले में मिला, भाई ने जताई हत्या की आशंका

सितम्बर 5, 2026

इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की बुआ को भी आरोपी ठहराया है। बुआ पर आरोप है कि वह ही लड़की को नवाब सिंह के पास लेकर गई थी। जब सपा नेता अपराध कर रहा था, तब बुआ कमरे के बाहर खड़ी थी। पीड़िता के आरोपों के बाद पुलिस ने बुआ को भी गिरफ्तार कर लिया था।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि नवाब सिंह यादव ने उसे तिर्वा मेडिकल कॉलेज में नौकरी दिलाने का वादा किया था। इसी झांसे में वह चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय गई थी, जहां वह रात 11 बजे पहुंची थी। घटना के बाद उसने बुआ का मोबाइल लेकर पुलिस को पूरी बात बताई थी। इसके बाद कुछ ही देर में पुलिस वहां पहुंच गई थी। इस अपराध के बाद एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें नवाब सिंह आपत्तिजनक स्थिति में कमरे में दिखाई दिया था।

ये भी पढ़ें :- Pakistan में कंगाली का दौर कुछ ऐसा दिखा, महज 50 रुपये की टी शर्ट के लिए लूट ले गए मॉल

शुरुआत में आरोपी बुआ ने पुलिस को गुमराह करने की काफी कोशिशें की थी और दावा किया था कि सपा नेता को फंसाया जा रहा है। बुआ कन्नौज के तिर्वा क्षेत्र की निवासी है और उसकी शादी कन्नौज के तालग्राम क्षेत्र में हुई थी। आरोपी बुआ नवाब सिंह को 7 साल से जानती थी। इस पूरे मामले में भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि नवाब सिंह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का करीबी है।

Tags: Crime NewsDNAKannauj Rape Case
Share196Tweet123Share49

Neel Mani

Related Posts

Hapur News: दीपावली से पहले अवैध पटाखों पर बड़ी कार्रवाई, लोडर से 13 पेटियां बरामद; एक गिरफ्तार

Hapur News: दीपावली से पहले अवैध पटाखों पर बड़ी कार्रवाई, लोडर से 13 पेटियां बरामद; एक गिरफ्तार

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

दीपावली से पहले हापुड़ में अवैध पटाखों के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। चार सितंबर की रात...

Lucknow Transporter Death

Lucknow Crime: 2 दिन से लापता ट्रांसपोर्टर का शव नाले में मिला, भाई ने जताई हत्या की आशंका

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Lucknow Transporter Death:लखनऊ के खदरा मदेयगंज इलाके के रहने वाले 37 वर्षीय ट्रांसपोर्टर जितेंद्र शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...

Murder Mystery: बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, जहरीली शराब नहीं जहर मिलाने का आरोप

Murder Mystery: बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, जहरीली शराब नहीं जहर मिलाने का आरोप

by SYED BUSHRA
सितम्बर 4, 2026

बिहार के बाढ़ अनुमंडल के बिना गांव स्थित सैदपुर टोला में तीन दिन पहले चार युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में...

Lucknow Hotel Manager Death

Lucknow Crime: चौराहे के पास बेसुध मिला होटल मैनेजर, शरीर पर रगड़ के निशान; मौत से उठे कई सवाल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

 Lucknow Hotel Manager Death:लखनऊ के आशियाना इलाके में होटल के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल...

Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Mohanlalganj murder case accused death: कोतवाली क्षेत्र के पुरसेनी रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया,...

Next Post
Uttar Pradesh

पुलिस भर्ती मामले में मथुरा से 2 लोग गिरफ्तार, 46 मार्कशीट समेत कई फर्जी आईडी जब्त

New Delhi

केजरीवाल को हाई कोर्ट से एक और झटका, HC ने मानहानि मुकदमे को रद्द करने से किया इनकार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In