Friday, June 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

घर के क्लेश से हो परेशान… तो बस तुलसी पूजन के समय इन नियमों का करें पालन, झट घर में आएगी सुख-समृद्धि

Tulsi pojan:  हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा बहुत पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे मां लक्ष्मी का निवास स्थान माना जाता है।

by Kirtika Tyagi
September 24, 2024
in Latest News, धर्म
Share on FacebookShare on Twitter

Tulsi :  हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा बहुत पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे मां लक्ष्मी का निवास स्थान माना जाता है। इसलिए तुलसी के पत्ते भगवान को चढ़ाए जाने वाले प्रसाद का अनिवार्य हिस्सा होते हैं। यही कारण है कि अधिकतर घरों में तुलसी का पौधा लगाया जाता है। लेकिन कई बार तुलसी का पौधा जल्दी सूख जाता है या हरा-भरा नहीं रहता, जिसका कारण पौधे को लगाने और देखभाल में की गई गलतियां हो सकती हैं। तुलसी को लगाने और पूजने के कुछ विशेष नियम होते हैं जिनका पालन करना आवश्यक है।

तुलसी लगाने से पहले ध्यान रखें

तुलसी का पौधा लगाने से पहले नर्सरी से लाकर सीधे न लगाएं। इसे घर में सही विधि से स्थापित करना चाहिए। शुभ दिन और शुभ मुहूर्त का चयन करें। इसके बाद, सभी देवताओं का पूजन करें और मां तुलसी को अपने घर में स्थापित होने का निमंत्रण दें। जिस स्थान पर आप तुलसी का पौधा लगाना चाहते हैं, वहां की अच्छी तरह से सफाई करें। फिर रोली और अक्षत से तुलसी के पौधे का पूजन करें। तुलसी को उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना सबसे शुभ माना जाता है। इसे घर के आंगन या बालकनी में रख सकते हैं।

RELATED NEWS

vastu tips: तुलसी के नजदीक भूलकर भी न रखे ये चीजें, ऐसा करने से माता लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज

October 8, 2022

तुलसी की सही देखभाल और पूजन विधि

तुलसी का पौधा लगाने के बाद इसे नियमित रूप से साफ जल से स्नान करवाएं। साथ ही हल्दी, कुमकुम और चंदन का तिलक करें। तुलसी माता को लाल चुनरी चढ़ाएं और श्रृंगार करें। इसके बाद उन्हें भोग लगाएं और धूप-दीपक जलाएं। नियमित रूप से तुलसी माता की पूजा करना लाभकारी माना जाता है।

इन दिनों में नहीं करें तुलसी पूजन

हालांकि, कुछ विशेष दिन ऐसे होते हैं जब तुलसी पूजन नहीं करना चाहिए। रविवार और एकादशी के दिन तुलसी को जल न चढ़ाएं और न ही दीपक जलाएं। धार्मिक मान्यता है कि इन दिनों तुलसी माता भगवान विष्णु के लिए निर्जल व्रत करती हैं, और उनकी पूजा में कोई बाधा उन्हें नाराज कर सकती है। सूर्य और चंद्र ग्रहण के दिन भी तुलसी के पास दीपक जलाना अशुभ माना जाता है। पितृ पक्ष के दौरान तुलसी के पौधे को छूने से भी बचना चाहिए।

तुलसी लगाने के सही महीने

तुलसी का पौधा लगाने के लिए अक्टूबर और नवंबर के महीने सबसे शुभ माने जाते हैं। इस समय लगाए गए पौधे के सूखने की संभावना बहुत कम होती है। साथ ही, बुधवार या गुरुवार को तुलसी का पौधा लगाना भी शुभ माना जाता है। ध्यान रहे कि तुलसी की टहनियां कभी जमीन पर नहीं गिरनी चाहिए और समय-समय पर उसकी देखभाल करते रहना चाहिए. इन नियमों का पालन कर तुलसी पूजन करने से परिवार में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. news1india.in इन मान्यताओं की पुष्टि नहीं करता है. यहां पर दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें.

ये भी पढ़ें : Shreya Ghoshal : भारतीय संगीत की शान, श्रेया घोषाल ने Spotify पर दर्ज किया नया नाम

Tags: tulsiTulsi poojan
Share197Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

vastu tips: तुलसी के नजदीक भूलकर भी न रखे ये चीजें, ऐसा करने से माता लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज

by Web Desk
October 8, 2022

तुलसी: हिन्दू धर्म में बहुत पवित्र पौधा माना जाता है कि इस पौधे में माता लक्ष्मी का वास होता है।...

Next Post
Paris fashion week

रैंप के लिए साथ तैयार हुई ऐश्वर्या और आलिया, बिखेरा फैशन का जलवा 

DIFF

स्टार्स की चकाचौंध: देहरादून में होने जा रहा है 9वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist