Saturday, May 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

योगी-राजनाथ समेत इन बड़े नेताओं की सुरक्षा से हटेंगे NSG कमांडो, CRPF के जवानों की होगी तैनाती

केंद्र सरकार ने एनएसजी कमांडो को वीआईपी सुरक्षा ड्यूटी से पूरी तरह हटाने और अगले महीने तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित नौ अन्य वीआईपी की सुरक्षा का जिम्मा सीआरपीएफ को सौंपने का निर्देश दिया है।​

by Gulshan
October 17, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

​Yogi NSG Security : केंद्र सरकार ने एनएसजी कमांडो को वीआईपी सुरक्षा ड्यूटी से पूरी तरह हटाने और अगले महीने तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित नौ अन्य वीआईपी की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआरपीएफ को सौंपने का निर्देश दिया है।​

गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, जिन वीआईपी व्यक्तियों की सुरक्षा के लिए एनएसजी तैनात थे, अब उनकी सुरक्षा में सीआरपीएफ को लगाया जाएगा। इसके अलावा, गृह मंत्रालय ने हाल ही में संसद की सुरक्षा ड्यूटी से हटाए गए विशेष रूप से प्रशिक्षित कर्मियों की एक नई बटालियन को सीआरपीएफ की वीआईपी सुरक्षा विंग में शामिल करने की अनुमति दी है।

RELATED NEWS

No Content Available

9 VIPs जिनकी सुरक्षा से हटाए जाएंगे NSG कमांडो

  1. योगी आदित्यनाथ (उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री)​
  2. मायावती (बसपा प्रमुख)
  3. राजनाथ सिंह (केंद्रीय रक्षा मंत्री)
  4. लालकृष्ण आडवाणी (वरिष्ठ भाजपा नेता)
  5. सर्बानंद सोनोवाल (केंद्रीय मंत्री)
  6. रमन सिंह (छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री)
  7. गुलाम नबी आजाद (जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री)
  8. एन चंद्रबाबू नायडू (आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री)
  9. फारुख अब्दुल्ला (नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष)

एक महीने में चेंज होगी ड्यूटी

सूत्रों के अनुसार, ​एनएसजी के ‘ब्लैक कैट’ कमांडो द्वारा जिन 9 वीआईपी को ‘जेड प्लस’ श्रेणी में सुरक्षा प्रदान की जा रही थी, उसकी जिम्मेदारी अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को सौंपी जाएगी।​ गृह मंत्रालय के तहत दोनों बलों (एनएसजी-सीआरपीएफ) के बीच ड्यूटी ट्रांसफर एक महीने के भीतर पूरा होने की उम्मीद है। सीआरपीएफ के पास वीआईपी सुरक्षा के लिए पहले से 6 बटालियन हैं, और अब उन्हें एक नई, सातवीं बटालियन शामिल करने का निर्देश दिया गया है, जो कुछ महीने पहले तक संसद की सुरक्षा में कार्यरत थी।

यह भी पढ़ें : दीप से दीप जले, अपनों से मिलन हो दिवाली और छठ पूजा स्पेशल ट्रेनों के साथ घर की ओर प्रकाश, प्रेम और परिवार का त्योहार – अपनों के साथ मनाएं

CM योगी आदित्यनाथ को मिलेगा स्पेशल प्रोटोकॉल का लाभ

सूत्रों के अनुसार, इन 9 वीआईपी में से 2 को सीआरपीएफ द्वारा लागू किए जा रहे एडवांस सिक्योरिटी कॉन्टेक्ट प्रोटोकॉल का लाभ मिलेगा। इन वीआईपी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हैं। वास्तव में, इस प्रोटोकॉल के तहत उस स्थान की पहले से निगरानी की जाती है, जहाँ वीआईपी का दौरा होना है। सीआरपीएफ अपने 5 वीआईपी के लिए इस प्रकार के प्रोटोकॉल का पालन करती है, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, और गांधी परिवार के तीन सदस्य—सोनिया गांधी, राहुल गांधी, और प्रियंका गांधी वाड्रा शामिल हैं।

Tags: ​Yogi NSG Security
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
Yogi govt

कालिख का तमाशा: News1 India पर मंत्री की सफाई, प्रियंका पर बीजेपी नेता का विवादित बयान

CEC Rajeev Kumar

मौसम की मार: सीईसी राजीव कुमार की हेलीकॉप्टर इमरजेंसी लैंडिंग, रालम गांव में फंसे

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist