Thursday, November 26, 2026 1:47 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » Latest News » सीएम योगी का नहीं रहा खौफ, बेलगाम ऑटो ने फिर से 11 लोगों को मार डाला

सीएम योगी का नहीं रहा खौफ, बेलगाम ऑटो ने फिर से 11 लोगों को मार डाला

Hardoi Road Accident: हरदोई में भीषण सड़क हादसा हुआ, डीसीएम और ऑटो के बीच हुई टक्कर में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

by Digital Desk
07/11/2024

RELATED NEWS

Heartbreaking Accident: 10 साल पहले जिस तरह पति की गई थी जान, उसी तरह बसों के बीच फंसकर पत्नी की भी मौत

Heartbreaking Accident: 10 साल पहले जिस तरह पति की गई थी जान, उसी तरह बसों के बीच फंसकर पत्नी की भी मौत

July 23, 2026
Hardoi News

Hardoi Couple Death : फर्राटा फैन से हुआ दर्दनाक हादसा, करंट लगने से पति-पत्नी की मौत, बचाने पहुंची बेटी भी झुलसी

July 4, 2026

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों एक आदेश जारी किया था। जिसमें उन्होंने आलाधिकारियों से दो टूक शब्दों में कहा था कि यूपी की सड़कों पर सवारी ढो रहे ट्रैक्टर ट्रॉली और बेलगाम ऑटो चालकों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, पर इसका जमीन पर असर नहीं दिख रहा। फतेहपुर के जहानाबाद कस्बे के बाद एकबार फिर ऑटो सवारियों के लिए काल बन गया। हरदोई में ऑटो और डीसीएम आपस में टकरा गए। जिससे ऑटो में सवार 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

हरदोई में आपस में टकराए ऑटो- डीसीएम

हरदोई जनपद के बिलग्राम थाना क्षेत्र के रोशनपुर गांव के पा हाईवे में एक ऑटो और डीसीएम के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें छह महिलाओं, तीन बच्चे समेत 11 लोगों की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हरदोई के एसपी नीरज जादौन ने बताया कि यह हादसा एक बाइक सवार को बचाने की वजह से हुआ। एसपी ने बताया, तेज रफ्तार डीसीएम और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जिसके कारण 11 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने डीसीएम और ऑटो को कब्जे में लेने के साथ हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं।

ऑटो में 15 लोग सवार थे

बिल्हौर कटरा राज्य राजमार्ग पर बुधवार को जो ऑटो हादसे का शिकार हुआ, उसकी क्षमता सिर्फ चार सवारी बैठाने की है। बावजूद इसके इस सीएनजी ऑटो में 14 लोग सवार थे। 14 सवारियां लेकर ऑटो राज्य राजमार्ग पर फर्राटा भर रहा था और यातायात माह के बावजूद भी किसी जिम्मेदार की निगाह इस पर नहीं पड़ी। खास बात यह है कि जहां से ऑटो सवारी भरते हैं, वह जगह थाने से बमुश्किल 500 मीटर दूर है और जहां जाते हैं वहां से भी कोतवाली 300 मीटर दूर है। बताया जा रहा है कि चालक समेत ऑटो में 15 लोग सवार थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि ऑटो-ई रिक्शा चालक मानक से ज्यादा सवांरयां ढो रहे हैं, जिसके कारण हरदोई में 11 लोगों को अपनी जान गवांनी पड़ी।

वाहन किसकी शह पर भर रहे फर्राटा

बता दें, जिले के एसपी नीरज जादौन की सख्त नसीहत के बाद भी माधौगंज थाना क्षेत्र और बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में क्षमता से अधिक सवारी लेकर वाहन किसकी शह पर फर्राटा भर रहे हैं। सीएनजी ऑटो का एक बार ज्यादा सवारी ढोने में चालान भी हो चुका है, लेकिन फिर भी ओवरलोडिंग का सिलसिला रुका नहीं। माधौगंज थाने से बमुश्किल 500 मीटर दूर चौराहे से सवारियां ढोने का काम सीएनजी ऑटो करते हैं तो बिलग्राम में कोतवाली से लगभग 300 मीटर दूर यह सीएनजी वाहन सवारी उतारने और बैठाने का काम करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये खेल स्थानीय पुलिस की मदद से बदस्तूर जारी है। सरकार-प्रशासन को बेलगाम ऑटो चालकों पर एक्शन लेना चाहिए।

सीएम योगी ने जताया दुख

वहीं, उत्तर प्रदेश के सीएमयोगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘जनपद हरदोई में एक सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है’। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को राहत कार्यों को तेजी से संचालित करने और घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। भगवान राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। साथ ही हादसा कैसे हुआ और ऑटो में 15 सवांरियां क्यों बैठी, इसकी जांच के आदेश भी सीएम योगी ने आलाधिकारियों को दिए हैं।

जहानाबाद में हुआ था ऐसा ही हादसा

पिछले वर्ष फतेहपुर जिले के जहानाबाद के चिल्ला मोड़ के भीषण सड़क हादसा हुआ था। चौडगरा-घाटमपुर मुगलमार्ग हाईवे पर चिल्ली मोड़ पर दूध टैंकर और ऑटो की सीधी भिड़ंत हो गई थी। हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। दंपती और उनके दो बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे की खबर पर मुख्यमंत्री ने भी ट्विट कर शोक संवेदना जताई थी। तब भी ऑटो में 15 लोग सवार थे। जिसमें 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बेलगाम ऑटो चालकों पर कार्रवाई के आदेश दिए, पर जमीन पर इसका असर नहीं हुआ। शहर-शहर, गांव-गांव ऑटो, ई रिक्शा मानक से ज्यादा सवारियों को ढो रहे हैं, जिसके कारण बेगुनाह लोग काल के गाल में समा रहे हैं।

सरकार ने तय किए थे मानक

यूपी सरकार ने ट्रैक्टर ट्रालियों पर सवारियां ढोने पर रोक लगाई थी। साथ ही ऑटो, ई रिक्शा को लेकर मानक तय किए थे। मानक से ज्यादा सवांरियां बैठाने वालों पर सरकार ने अधिकारियों को कार्रवाई के आदेश दिए। पर अब भी ट्रैक्टर ट्राली सवारी का साधन बनी हुई है तो ऑटो चालक भी ठूंठ-ठूंस कर सवांरियों को भरते। फरवरी में उत्तर प्रदेश के कासगंज में ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर सवार 23 लोगों की जान चली गई। इससे पहले अक्टूबर 2023 में हाथरस में ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर सवार 6 लोगों की मौत हो गई थी और अप्रैल में शाहजहांपुर में ट्रॉलियों से जुड़ी एक अलग सड़क दुर्घटना में 14 अन्य लोगों की मौत हो गई थी। अक्टूबर 2022 में आगरा में इसी तरह की दुर्घटना में 26 लोग मारे गए थे। कानपुर में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 14 लोगों की मौत हो गई थी।

Related Posts

Heartbreaking Accident: 10 साल पहले जिस तरह पति की गई थी जान, उसी तरह बसों के बीच फंसकर पत्नी की भी मौत

Heartbreaking Accident: 10 साल पहले जिस तरह पति की गई थी जान, उसी तरह बसों के बीच फंसकर पत्नी की भी मौत

July 23, 2026
Hardoi News

Hardoi Couple Death : फर्राटा फैन से हुआ दर्दनाक हादसा, करंट लगने से पति-पत्नी की मौत, बचाने पहुंची बेटी भी झुलसी

July 4, 2026
Hardoi News

यूपी से दिल्ली भागीं दो सहेलियां, कहा- साथ छोड़ा तो जान दे देंगे

April 30, 2025
Hardoi News

हरदोई में शादी में हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमिका की याद आने के बाद शादी से पीछे हटा दूल्हा

December 13, 2024
Hardoi  News : पकड़ी कई ‘तालिबानी’ मौत देने वाली लेडी ‘कसाई’, आंख और अंडकोष निकाले फिर काट डाला प्राइवेट पार्ट

Hardoi News : पकड़ी कई ‘तालिबानी’ मौत देने वाली लेडी ‘कसाई’, आंख और अंडकोष निकाले फिर काट डाला प्राइवेट पार्ट

December 3, 2024
Hardoi SP News: मिलिए UP के इस IPS ‘सिंघम’ से, जिन्हें कैमरे में आकर फरियादी को कहना पड़ा ‘I Am Sorry’

Hardoi SP News: मिलिए UP के इस IPS ‘सिंघम’ से, जिन्हें कैमरे में आकर फरियादी को कहना पड़ा ‘I Am Sorry’

December 3, 2024
Hardoi

‘गजब’ जब पत्नी ने कहा ‘सॉरी’ तो गुस्साए पति ने साले के चबा लिए होंठ

November 9, 2024
Uttar Pradesh news

Uttar Pradesh: अखिलेश यादव का पुतला फूंकना बीजेपी कार्यकर्ताओं को पड़ा भारी, जानिए पूरा मामला

September 15, 2024
hardoi-general,UP News, Hardoi News, hardoi post mortem house, post mortem house, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh : हरदोई के पोस्टमार्टम हाउस से सामने आया लाशों की लूट का काला सच, वीडियो ने किया खुलासा

June 27, 2024
Hardoi

Hardoi: मिल जाता आवास तो बच जाती आठ जानें, 5 भाइयों में एक को मिला तो वो गांव में रह रहा, बाकी 4 सड़क के किनारे अस्थाई बनाए है आशियाना

June 14, 2024
Next Post
Sambhal

Sambhal News:बच्ची का क्या था गुनाह कि जिंदा दफना रहे थे मां-बाप? ऐसी दर्दनाक वजह आई सामने

Shahjahanpur

Shahjahanpur: खेत से मिले सैकड़ों साल पुराने हथियारों का जखीरा, इतिहास के पन्नों में खोली नई परतें

सलमान खान के बाद अब ShahRukh Khan को मिली जान से मारने की धमकी

सलमान खान के बाद अब ShahRukh Khan को मिली जान से मारने की धमकी

POPULAR POST

IPS Kiran Yadav Transfer

UP Police Transfer: चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 28 पुलिस अधिकारियों के तबादले; IPS किरण यादव को मिली नई जिम्मेदारी

November 25, 2026
ICC: शुभमन गिल की मांग को लगा झटका, गेंद पर लार लगाने की अनुमति देने से किया इनकार

ICC: शुभमन गिल की मांग को लगा झटका, गेंद पर लार लगाने की अनुमति देने से किया इनकार

November 23, 2026
Lucknow Traffic: लखनऊ में 26 नवंबर को कांग्रेस रैली, हजरतगंज-विधानसभा रूट बंद,जानिए क्या आपका रास्ता बदलेगा?

Lucknow Traffic: लखनऊ में 26 नवंबर को कांग्रेस रैली, हजरतगंज-विधानसभा रूट बंद,जानिए क्या आपका रास्ता बदलेगा?

November 24, 2026
Chip War: जेनसन हुआंग के चीन जाने से क्यों घबरा गए थे ट्रंप, क्या है वो बड़ी वजह जो नहीं बताई गई

Chip War: जेनसन हुआंग के चीन जाने से क्यों घबरा गए थे ट्रंप, क्या है वो बड़ी वजह जो नहीं बताई गई

November 25, 2026
UP Constable Death Case: बहन की शादी छोड़ थाने लौटे सिपाही की कमरे में मिली लाश! प्रेमवीर सिंह की मौत से घर में पसरा मातम

UP Constable Death Case: बहन की शादी छोड़ थाने लौटे सिपाही की कमरे में मिली लाश! प्रेमवीर सिंह की मौत से घर में पसरा मातम

November 25, 2026
Chapped Lips: सर्दियों में बार-बार फट रहे हैं होंठ? जानें असली वजह और वो उपाय जो तुरंत करेंगे असर

Chapped Lips: सर्दियों में बार-बार फट रहे हैं होंठ? जानें असली वजह और वो उपाय जो तुरंत करेंगे असर

November 25, 2026

LATEST

SBI News: कैश का कर ले जुगाड़, कल ठप रहेंगी SBI की सेवाएं, ऑनलाइन पेमेंट और ATM से कैश निकालना भी रुकेगा?

SBI News: कैश का कर ले जुगाड़, कल ठप रहेंगी SBI की सेवाएं, ऑनलाइन पेमेंट और ATM से कैश निकालना भी रुकेगा?

November 26, 2026
Ghaziabad News: करोड़ों की दौलत के लिए रिश्तों में जहर? पत्नी पर पति और परिवार को मारने की साजिश का आरोप

Ghaziabad News: करोड़ों की दौलत के लिए रिश्तों में जहर? पत्नी पर पति और परिवार को मारने की साजिश का आरोप

November 26, 2026
Lucknow Crime News: लखनऊ में एक किलो से ज्यादा सोने की लूट का खुलासा, पुलिसकर्मी ने ही बनाई थी पूरी साजिश

Lucknow Crime News: लखनऊ में एक किलो से ज्यादा सोने की लूट का खुलासा, पुलिसकर्मी ने ही बनाई थी पूरी साजिश

November 26, 2026
December Holidays 2026: दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल और बैंक? यूपी, बिहार, दिल्ली समेत देखें पूरी लिस्ट

December Holidays 2026: दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल और बैंक? यूपी, बिहार, दिल्ली समेत देखें पूरी लिस्ट

November 26, 2026
Kartikeya Temple: भगवान कार्तिकेय के इस मंदिर में क्यों नहीं जा सकतीं महिलाएं और बच्चियां? जानिए क्या है सात जन्मों के श्राप की कहानी

Kartikeya Temple: भगवान कार्तिकेय के इस मंदिर में क्यों नहीं जा सकतीं महिलाएं और बच्चियां? जानिए क्या है सात जन्मों के श्राप की कहानी

November 26, 2026
Health tips: हाथ-पैरों में बार-बार होती है जकड़न ना करे नजरअंदाज ,इन 6 वजहों से हो सकती है परेशानी, जानिए बचाव के उपाय

Health tips: हाथ-पैरों में बार-बार होती है जकड़न ना करे नजरअंदाज ,इन 6 वजहों से हो सकती है परेशानी, जानिए बचाव के उपाय

November 26, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India