रविवार, अगस्त 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Birthday special: किस मुस्लिम नेता ने उठाया बंटवारे के खिलाफ पहला कदम और बने देश के पहले शिक्षा मंत्री

मौलाना अबुल कलाम आजाद का जन्म मक्का में 1888 में हुआ था। वह जब भारत वापस लौटे तो स्वतंत्रता संग्राम का हिस्सा बने। 1923 और 1940 में कांग्रेस अध्यक्ष बनाए गए। वह भारत के बंटवारे के बहुत खिलाफ थे आजादी के बाद पहले शिक्षा मंत्री बने। 1958 में उन्होंने अपनी जिंदगी की आखिरी सांसे ली।

by Digital Desk
नवम्बर 11, 2024
in राष्ट्रीय
Maulana Abdul Kalam Azad
Share on FacebookShare on Twitter

Maulana Abul Kalam Azad : मौलाना अबुल कलाम आजाद का जन्म 11 नवंबर 1888 को मक्का शहर में हुआ था। उनका असली नाम अबुल कलाम मोहिउद्दीन अहमद था। उनके पिता, खैरूद्दीन, 1857 के विद्रोह के बाद भारत से मक्का चले गए थे और वहां 30 साल तक रहे। फिर 1895 में वह अपने परिवार के साथ भारत लौट आए और कलकत्ता में रहने लगे। जब अबुल कलाम 11 साल के थे, तब उनकी मां का निधन हो गया  इसके बाद, उनके पिता ने ही उन्हें शिक्षा दी और घर पर ही उनकी पढ़ाई-लिखाई हुई,उन्होंने किसी स्कूल, मदरसा या विश्वविद्यालय में पढ़ाई नहीं की थी।

1923 चुना गया पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष

अबुल कलाम आजाद (Abul kalam Azad) जब बड़े हुए, तब स्वतंत्रता संग्राम अपने उफान पर था। 18 जनवरी 1920 को उन्होंने महात्मा गांधी से पहली मुलाकात की, जिसके बाद वह जवाहरलाल नेहरू और अन्य नेताओं से भी जुड़े। 1923 में उन्हें पहली बार कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया और फिर 1940 में भी। इसी दौरान मोहम्मद अली जिन्ना ने देश के बंटवारे का प्रस्ताव रखा। महात्मा गांधी और कांग्रेस के नेताओं ने जिन्ना को समझाने की जिम्मेदारी अबुल कलाम आजाद को दी, लेकिन जिन्ना उनसे खासे नाराज थे और उन्होंने एक पत्र में यह लिखा कि वह अबुल कलाम आजाद से न तो बात करना चाहते थे और न ही पत्राचार। उनका मानना था कि आजाद भारतीय मुसलमानों का विश्वास खो चुके हैं।

RELATED NEWS

Armaan Malik Birthday: 9 साल की उम्र में रियलिटी शो से शुरू हुआ सफर, आज दुनियाभर में छाई है आवाज

Armaan Malik Birthday: 9 साल की उम्र में रियलिटी शो से शुरू हुआ सफर, आज दुनियाभर में छाई है आवाज

जुलाई 22, 2026
Birthday Special: 60s की वो अभिनेत्री जिसने सिर्फ़ हिंदी ही नहीं साउथ सिनेमा में भी मचाई थी धूम,लेकिन एक हादसे ने बदल दी थी ज़िंदगी

Birthday Special: 60s की वो अभिनेत्री जिसने सिर्फ़ हिंदी ही नहीं साउथ सिनेमा में भी मचाई थी धूम,लेकिन एक हादसे ने बदल दी थी ज़िंदगी

फ़रवरी 3, 2025

नेहरू से हुए मतभेद की वजह

1937 के चुनाव के बाद कांग्रेस ने अबुल कलाम आजाद (Abul kalam Azad) को उत्तर भारतीय राज्यों में पार्टी की सरकार बनाने की जिम्मेदारी दी। उन्होंने उत्तर प्रदेश में मुस्लिम लीग के दो नेताओं को कांग्रेस सरकार में शामिल करने का प्रस्ताव दिया, लेकिन जवाहरलाल नेहरू इस पर अड़ गए और केवल एक स्थान देने पर सहमत हुए। इससे मुस्लिम लीग को उत्तर प्रदेश में नई शक्ति मिली, जिसका फायदा बाद में जिन्ना ने उठाया।

बंटवारे के खिलाफ उठाया आवाज

मौलाना अबुल कलाम आजाद (Abul kalam Azad) भारत के बंटवारे के कट्टर विरोधी थे। जब माउंटबेटन ने विभाजन की योजना बनाई, जिसमें एक अलग मुस्लिम राष्ट्र का प्रस्ताव था, तो आजाद इससे बहुत नाराज हुए। उन्होंने कहा कि वह किसी भी हालत में भारत को दो टुकड़ों में नहीं बांटने देंगे। हालांकि, मार्च 1947 में सरदार पटेल भी विभाजन के पक्ष में हो गए, जिससे आजाद को गहरा दुख हुआ। विभाजन के बाद जब मुसलमान पाकिस्तान जाने लगे, तो उन्होंने उन्हें रोकने की पूरी कोशिश की।

आजाद भारत के पहले शिक्षा मंत्री बने

भारत के पहले शिक्षा मंत्री के रूप में, मौलाना अबुल कलाम आजाद ने अपनी भूमिका निभाई। आजादी के बाद, वह उत्तर प्रदेश के रामपुर से लोकसभा चुनाव जीतकर शिक्षा मंत्री बने।

उनकी जीवनशैली 

वह पारंपरिक भारतीय पोशाक पहनते थे, लेकिन आधुनिक जीवनशैली रखते थे। जवाहरलाल नेहरू के सचिव एम. ओ. मथाई के मुताबिक, आजाद को शाम 6 बजे के बाद कोई काम करना या किसी से मिलना पसंद नहीं था। आजादी के बाद उनकी सेहत बिगड़ी और उन्हें चलने में मुश्किलें आने लगी। 19 फरवरी 1958 को बाथरूम में गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं और 22 फरवरी 1958 को उन्होंने अंतिम सांस ली।

 

Tags: Birthday SpecialMaulana Abul Kalam Azad
Share198Tweet124Share50

Digital Desk

Related Posts

Armaan Malik Birthday: 9 साल की उम्र में रियलिटी शो से शुरू हुआ सफर, आज दुनियाभर में छाई है आवाज

Armaan Malik Birthday: 9 साल की उम्र में रियलिटी शो से शुरू हुआ सफर, आज दुनियाभर में छाई है आवाज

by Sadaf Farooqui
जुलाई 22, 2026

Armaan Malik Birthday: बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक अरमान मलिक आज अपनी सुरीली आवाज और शानदार गायकी के दम पर देश-विदेश...

Birthday Special: 60s की वो अभिनेत्री जिसने सिर्फ़ हिंदी ही नहीं साउथ सिनेमा में भी मचाई थी धूम,लेकिन एक हादसे ने बदल दी थी ज़िंदगी

Birthday Special: 60s की वो अभिनेत्री जिसने सिर्फ़ हिंदी ही नहीं साउथ सिनेमा में भी मचाई थी धूम,लेकिन एक हादसे ने बदल दी थी ज़िंदगी

by Sadaf Farooqui
फ़रवरी 3, 2025

Birthday Special : वहीदा रहमान का जन्म 3 फरवरी 1938 को तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में जन्म में हुआ था ।...

Cezanne khan

Birthday Special: लंबे समय से दर्शकों से दूर हो चुके Cezanne khan, विवादों के चलते रहते हैं सुर्खियों में

by Sadaf Farooqui
दिसम्बर 28, 2024

Birthday Special : सीजेन खान, जिनका नाम सुनते ही लोकप्रिय टीवी शो ‘कसौटी ज़िंदगी की’ के अनुराग बसु का चेहरा...

aditya rai kapoor

किस रोमांटिक हीरो ने किया कई हसीनाओं के दिलों पर राज लेकिन अभी भी है सिंगल

by Digital Desk
नवम्बर 16, 2024

Bollywood News: आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) बॉलीवुड के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं जो हाल ही में करण जौहर...

ऐश्वर्या को देखते ही उड़ गए थे Sanjay Dutt के होश, बहनों की इस कसम ने प्यार को नहीं चढ़ने दिया था परवान

ऐश्वर्या को देखते ही उड़ गए थे Sanjay Dutt के होश, बहनों की इस कसम ने प्यार को नहीं चढ़ने दिया था परवान

by Neel Mani
जुलाई 29, 2024

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) आज अपना 65वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। फैंस के बीच बाबा...

Next Post
Prayagraj News

Prayagraj में छात्रों पर लाठीचार्ज, अखिलेश यादव के Tweet ने मचाई ‘गदर’

Varanasi

वाराणसी की गंगा आरती में डूबे दिखे राघव और परिणीती, फैंस ने लुटाया बेशुमार प्यार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist