बुधवार, सितम्बर 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Siddharthnagar : आ गई परीक्षा की घड़ी, फूंक फूंककर बनाए जा रहे हैं केंद्र, ताकि ना हो कोई गड़बड़

इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों की अनंतिम सूची में बोर्ड परीक्षा के लिए 92 केंद्र ही बनाए गए हैं....

by Kirtika Tyagi
नवम्बर 19, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

सिद्धार्थनगर। इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों की अनंतिम सूची में बोर्ड परीक्षा के लिए 92 केंद्र ही बनाए गए हैं। प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों पर आपत्ति या प्रत्यावेदन स्वीकार किए जाने की अंतिम तिथि तक बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाने अथवा संशोधन के लिए 88 कॉलेजों ने प्रत्यावेदन और आपत्ति दर्ज कराई है। इनमें अधिकांश परीक्षा केंद्र बनाने के लिए आवेदन दिया गया है। अब प्रस्तावित के साथ ही आपत्ति दाखिल करने वाले कॉलेजों की पुन: स्थलीय जांच तहसील स्तरीय जांच टीम करेगी। टीम को 23 नवंबर तक जांच रिपोर्ट जिला स्तरीय कमेटी के समक्ष सौंपनी होगी। इसके बाद ही परीक्षा केंद्र बनने अथवा निरस्त करने पर अंतिम मुहर लगेगी।

डिबार केंद्रों पर प्रशासन की पैनी नजर

जनपद में माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधीन 221 विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इसमें 28 राजकीय, 48 अशासकीय व 155 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 92 केंद्रों की अनंतिम सूची जारी की गई है। इस पर आपत्ति मांगी गई थी। अंतिम तिथि तक 88 आपत्ति प्राप्त हुई। इसके बाद उसका निस्तारण डीएम की अध्यक्षता में गठित जनपदीय कमेटी करेगी। स्थलीय जांच में बोर्ड की ओर से प्रस्तावित 92 कॉलेजों की भी पुन: सत्यापन किया जाएगा। उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित टीम में संबंधित तहसील के तहसीलदार, लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानार्ग्य शामिल हैं।

RELATED NEWS

Siddharthnagar

धर्म परिवर्तन के आरोप में मौलाना शब्बीर अहमद गिरफ्तार, छांगुर बाबा से कनेक्शन की भी जांच

जुलाई 24, 2025
Siddharthnagar

सोनम रघुवंशी जैसा कांड: Siddharthnagar की संगीता ने पति का किया खौफनाक अंत, प्रेमी के साथ राप्ती नदी में फेंका शव

जून 11, 2025

23 नवम्बर तक जांच रिपोर्ट सौंपेगी टीम

यह जांच टीम 23 नवंबर तक रिपोर्ट जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित टीम के समक्ष सौंपेगी। इसके बाद सूचनाएं बोर्ड को भेज दी जाएगी। फिर से वहां से अंतिम सूची जारी की जाएगी। इनमें अधिकांश ने केंद्र बनाने या संशोधन करने के लिए प्रत्यावेदन या आपत्ति दी गई है। बोर्ड की परीक्षा 2025 में इन केंद्रों पर 64910 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे, इसमें हाईस्कूल के 35951 और इंटर के 28959 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। वहीं, बोर्ड परीक्षा 2024 में 114 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर 60350 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इस बार 4560 छात्र-छात्राएं अधिक हैं। पिछले साल की बोर्ड परीक्षा के हिसाब से इस बार 4560 परीक्षार्थी अधिक हैं।

स्थलीय निरीक्षण के बाद फाइनल होंगे केंद्र

जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के लिए ऑनलाइन 92 परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची पर आपत्ति मांगी गई थी। अंतिम तिथि तक 88 आपत्ति आई है। परीक्षा केंद्रों एवं छात्र आवंटन में किसी भी प्रकार की आपत्ति या शिकायत की जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम की अध्यक्षता में गठित जांच टीम स्थलीय सत्यापन करेगी। प्रस्तावित के साथ ही आपत्ति देने वाले कॉलेजों का स्थलीय सत्यापन होगा। टीम को 23 नवंबर तक रिपोर्ट देनी है।

Tags: siddharthnagar
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Siddharthnagar

धर्म परिवर्तन के आरोप में मौलाना शब्बीर अहमद गिरफ्तार, छांगुर बाबा से कनेक्शन की भी जांच

by Mayank Yadav
जुलाई 24, 2025

Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले की इटवा तहसील स्थित अल फारूक इंटर कॉलेज के प्रबंधक मौलाना शब्बीर अहमद...

Siddharthnagar

सोनम रघुवंशी जैसा कांड: Siddharthnagar की संगीता ने पति का किया खौफनाक अंत, प्रेमी के साथ राप्ती नदी में फेंका शव

by Mayank Yadav
जून 11, 2025

Siddharthnagar murder case: सोनम रघुवंशी हत्याकांड की तर्ज़ पर यूपी के सिद्धार्थनगर में एक खौफनाक साजिश सामने आई है। ढेबरुआ...

Siddharthnagar

जमीन किसी और की, बैनामा किसी और को, पैसा किसी और ने लिया, भू माफिया की करतूत जानकर हैरान रह जाएंगे आप

by Akhand Pratap Singh
दिसम्बर 17, 2024

सद्दाम खान, सिद्धार्थनगर। गलत तरीके से किसी के बने घर को खाली भूमि बता बैनामा करके करीब सवा दो लाख...

Siddharthnagar

खुले में हाईटेंशन तार ने बढ़ा दी टेंशन, बुरी तरह झुलसी महिला , हालत गंभीर, हायर सेंटर किया गया रेफर

by Akhand Pratap Singh
दिसम्बर 17, 2024

सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज नगर पंचायत के बैदौला औसानपुर मार्ग (Siddharthnagar) पर सोमवार को शटरिंग का सामान लाद कर जा रहे ट्रैक्टर...

Siddharthnagar

मंडलीय बेसिक खेलकूद में बच्चों ने दिखाया दमखम, सिद्धार्थनगर चैम्पियन तो संतकबीरनगर को मिला दूसरा स्थान

by Gulshan
दिसम्बर 17, 2024

Siddharthnagar। जिला मुख्यालय स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे दो दिवसीय 29वें मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा समारोह में छात्रों ने...

Next Post
गैंग्स ऑफ कुशीनगर: रास्ते का मामूली विवाद कैसे बना खूनी खेल की वजह? वीडियो भी वायरल

गैंग्स ऑफ कुशीनगर: रास्ते का मामूली विवाद कैसे बना खूनी खेल की वजह? वीडियो भी वायरल

The Sabarmati Report BO Collection

The Sabarmati Report BO Collection : बॉक्स ऑफिस पर विक्रांत मैसी की फिल्म का हुआ बुरा हाल, सिर्फ इतने का ही किया कारोबार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In