Sunday, June 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Hardoi Accident : हरदोई में शादी की खुशियां मातम में तब्दील, बरातियों से भरी कार बस से टक्कर, 5 लोगों की मौत

Hardoi Accident: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक गंभीर सड़क हादसा हुआ है, जिसमें चार महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में तीन बच्चे समेत पांच लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

by Gulshan
November 25, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश
UP Accident
Share on FacebookShare on Twitter

Hardoi Accident : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बिल्हौर कटरा स्टेट हाईवे पर मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में बरातियों से भरी बोलेरो ने मिनी बस को टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो सवार चार महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। बोलेरो सवार पांच लोग घायल भी हुए हैं। माधौगंज थाना क्षेत्र के सेउधई गांव निवासी दिग्विजय की रविवार को शादी थी।

बारात कानपुर के शिवराजपुर गई थी। सोमवार सुबह इसी बारात में सीमा देवी (40) पत्नी दयाराम, प्रतिभा देवी (32) पत्नी रोहित, प्रतिभा (42) पत्नी छोटेलाल, रामलली (50) पत्नी अनिल कुमार, शुभम (28) पुत्र जसवंत, विमल (40) पुत्र मानसिंह, केशव (12) पुत्र रोहित, शौर्य (10) पुत्र दयाराम, अजय (12) पुत्र पुष्पेंद्र, राम हर्ष (52) भी गए थे। ये सभी लोग करीब तीन बजे बोलेरो से गांव लौट रहे थे।

RELATED NEWS

Accident In Hardoi: हरदोई में बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

December 11, 2022

यह भी पढ़ें : ऑस्ट्रेलिया को मिला 7वां झटका, जीत से बस कुछ ही कदम दूर भारतीय टीम

बिल्हौर कटरा स्टेट हाईवे पर गौरी चौराहे के पास बोलेरो की सामने से आ रही मिनी बस से भिड़ंत हो गई। घटना में सीमा देवी, प्रतिभा देवी, प्रतिभा, रामलली और शुभम की मौत हो गई, जबकि विमला, केशव, शौर्य, अजय और राम हर्ष घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) नृपेंद्र मौके पर पहुंचे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Tags: hardoi accidentUP Accident
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Accident In Hardoi: हरदोई में बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

by Juhi Tomer
December 11, 2022

हरदोई जिले में पिहानी थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां जहानीखेड़ा रोड पर ग्राम पंडरवा किला...

Next Post
Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: शो में शुरू हुआ प्यार का सिलसिला, जानें किन घरवालों की शुरू हुई प्रेम कहानी

Gorakhpur

Gorakhpur outpost IN-charge: गोरखपुर में जमीन विवाद ने पकड़ी हिंसक करवट, दबंगों ने चौकी इंचार्ज को बंधक बना कर पीटा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist