बुधवार, अक्टूबर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे हादसे पर अखिलेश यादव ने जताया शोक, भाजपा सरकार पर उठाए सवाल

उत्तर प्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़ते हुए ट्रक से जा भिड़ी। इस दुर्घटना में कार में सवार पांच डॉक्टरों की मौत हो गई।

by Akhand Pratap Singh
नवम्बर 27, 2024
in Breaking, उत्तर प्रदेश
Uttar Pradesh
Share on FacebookShare on Twitter

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ जहां तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़ते हुए ट्रक से जा भिड़ी। इस दुर्घटना में कार में सवार पांच डॉक्टरों की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक डॉक्टर सैफई मेडिकल कॉलेज में तैनात थे और लखनऊ से सैफई लौट रहे थे। इस हादसे पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गहरा शोक जताया और सरकार की तीखी आलोचना की।

अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट किया, “हर जीवन अनमोल है, लेकिन जान बचाने वाले डॉक्टरों की मौत और भी दुखद है। श्रद्धांजलि!” उन्होंने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक्सप्रेसवे पर अचानक हादसों की संख्या क्यों बढ़ रही है।

RELATED NEWS

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

सितम्बर 23, 2026
UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

सितम्बर 22, 2026

अखिलेश यादव का भाजपा पर आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि सपा (Uttar Pradesh) के समय बने इस विश्वस्तरीय एक्सप्रेसवे की उचित देखभाल भाजपा सरकार नहीं कर पा रही है या फिर जानबूझकर इसे नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि क्या हाईवे पर पुलिसिंग का काम केवल कोने में गाड़ी लगाकर मोबाइल देखने तक सीमित रह गया है। जब तक पुलिस मोबाइल से ध्यान हटाएगी, तब तक यह कैसे पता चलेगा कि कौन वाहन ठीक से चला रहा है और कौन नहीं।

यह भी पढ़े: चुनाव से पहले केजरीवाल का माक्टस्ट्रोक, 80 हजार नए बुजुर्गों को पेंशन का तोहफा

अखिलेश यादव ने सवाल (Uttar Pradesh) उठाया कि क्या स्पीड मॉनिटर करने वाली सीसीटीवी तकनीक केवल चालान काटकर राजस्व बढ़ाने के लिए है या इसे लोगों की जान बचाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने यह भी पूछा कि जानवरों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए सरकार के पास कोई व्यवस्था क्यों नहीं है जबकि ये बार-बार हादसों का कारण बनते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के साथ द्वेषपूर्ण और उपेक्षित व्यवहार कर रही है, जिसकी कीमत जनता को अपनी जान देकर चुकानी पड़ रही है।

अखिलेश यादव ने क्या लिखा?

अखिलेश यादव ने लिखा कि सपा के लिए ‘एक्सप्रेसवे’ एक बड़ी सोच का ठोस परिणाम था जिसका उद्देश्य सुरक्षा के साथ-साथ यातायात को सुगम बनाकर मध्यवर्ती क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था, कृषि और व्यापार को प्रगति के मार्ग पर जोड़ना था। लेकिन भाजपा के लिए यह सिर्फ करोड़ों रुपये का टोल इकट्ठा करने का एक साधन बनकर रह गया है। उन्होंने यह भी कहा कि टोल कलेक्शन का काम प्राइवेट कंपनी को सौंपा गया है और इसका कारण जनता को समझाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर सरकार में कोई जिम्मेदार है तो भले ही वह जवाब न दे, लेकिन जनता की जान बचाने के लिए उपाय जरूर करे।

Tags: Uttar Pradeshअखिलेश यादव
Share196Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 23, 2026

UP Old Age Homes:  उत्तर प्रदेश के वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को लेकर सरकार...

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और कारोबारी क्षेत्र को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड...

Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

UP Food Safety Inspection: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में फास्ट फूड कार्ट, स्टॉल,...

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 3, 2026

Teacher Day 2026: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की तर्ज पर अब शिक्षक दिवस को भी पौधारोपण से जोड़ने...

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh के बांदा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल प्रशासन और परिजनों को हैरान कर...

Next Post
Maharashtra Election

Maharashtra Election: महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन? शिंदे के बयान के बाद सस्पेंस बरकरार

Jhansi Medical College Accident

Jhansi Medical College Accident : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रिंसिपल को हटाया, 3 अधिकारी निलंबित

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In