Thursday, November 20, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

दूसरी गर्लफ्रेंड को बुलाकर खोला था गेट, अगले दिन अपार्टमेंट से महिला पायलट का मिला शव, जानिए पूरा सच

गोरखपुर की निवासी और एयर इंडिया की पायलट सृष्टि तुली मुंबई के एक अपार्टमेंट में मृत पाई गईं। उनके बॉयफ्रेंड पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है।

Gulshan by Gulshan
November 28, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम, गोरखपुर
Mumbai Woman Pilot Death
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Mumbai Woman Pilot Death : यूपी के गोरखपुर की महिला पायलट सृष्टि तुली की मुंबई में संदिग्ध हालात में मौत की खबर सामने आई है। जिसके बाद पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि उसकी मौत गला घोंटने से हुई है। सृष्टि के प्रेमी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने फ्लैट में चार्जिंग केबल से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लेकिन उसके परिवारवालों का कहना है कि सृष्टि की मौत का ज़िम्मेदार उसका प्रेमी ही है। इसीलिए मुंबई की पवई पुलिस ने उसे आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उसके प्रेमी आदित्य पंडित को गिरफ्तार किया है, लेकिन परिजनों को हत्या का शक है।

इतने गौरवशाली परिवार से थी पायलट सृष्टि

उन्होंने प्रेमी पर मारपीट और उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक गोरखपुर के आजाद चौक के शिवपुरी कॉलोनी की रहने वाली सृष्टि एयर इंडिया में पायलट थी। सृष्टि को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया था। सृष्टि तुली के चाचा विवेक तुली ने बताया कि उनकी भतीजी 25 वर्षीय सृष्टि मुंबई के अंधेरी में रहती थी। रविवार रात बेटी ने दिल्ली से फोन किया तो बताया कि सृष्टि नहीं रही। इसके बाद उन्होंने 27 वर्षीय आदित्य पंडित के साथ खाना खाया। घर पहुंचकर उन्होंने गोरखपुर में अपनी मां से बात की। सृष्टि ने जून 2023 में एयर इंडिया ज्वाइन की थी। सृष्टि के दादा मेजर नरेंद्र कुमार भारतीय सेना में थे, वे 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद हो गए थे।

RELATED POSTS

No Content Available

यह भी पढ़ें : मैं रिश्तों में पूरी तरह से डूब जाती हूं….लड़कियों की पॉपुलरिटी से डरते हैं लड़के, Ananya…

वहीं, सृष्टि के पिता को दो बार मेडल से सम्मानित किया गया था। पुलिस के मुताबिक आदित्य ने बताया है कि वह दोपहर 1:29 बजे सृष्टि के फ्लैट से दिल्ली अपने घर जाने के लिए निकला था। इसके बाद करीब 2 बजे सृष्टि ने उसे कॉल कर बताया कि वह आत्महत्या करने जा रही है। तब तक वह मुंबई से 35 किलोमीटर दूर जा चुका था। इसके बाद वह वापस आया और अपनी एक गर्लफ्रेंड को बुलाकर सोमवार सुबह 5 बजे दूसरी चाबी बनवाकर ताला खुलवाया। अंदर देखा तो सृष्टि चार्जिंग केबल से लटकी हुई थी सृष्टि के चाचा विवेक तुली का आरोप है कि जब सृष्टि ने कहा था कि वह आत्महत्या करना चाहती है तो आदित्य ने पुलिस को क्यों नहीं बताया? इसके बाद क्राइम सीन से भी छेड़छाड़ की गई। गैराज में चार्जिंग केबल मिली है।

पूछताछ में आरोपियों के बयान भी अलग-अलग 

सृष्टि के पास फ्लैट की तीन चाबियां थीं। दो चाबियां उसके पास और एक चाबी उसकी रूममेट के पास थी, जो उस समय ड्यूटी पर थी। सृष्टि की दूसरी चाबी पुलिस को नहीं मिली है। आदित्य पंडित, उसकी गर्लफ्रेंड या कोई तीसरा व्यक्ति वहां था या नहीं, यह नहीं बता सकता। सृष्टि के चाचा ने कहा कि डाटा केबल के सहारे पंखे से लटककर कोई कैसे आत्महत्या कर सकता है। घर में कुछ भी बिखरा नहीं है। टेबल भी सही हालत में मिली है। उनके बीच क्या बात हुई, इस बारे में वह कुछ नहीं कह सकते। पुलिस पूछताछ में आरोपियों के बयान भी अलग-अलग हैं।

यह भी पढ़ें : एक बार फिर शिल्पा ने दिया कारणवीर को धोखा, तोड़ा भरोसा, फैंस का फूटा गुस्सा

धारा 108 के तहत पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 108 के तहत मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम में मौत फांसी लगाने से होने की बात कही गई है, लेकिन विसरा से सब स्पष्ट हो जाएगा। सृष्टि के चाचा विवेक तुली ने बताया कि सृष्टि के बैंक खाते से पिछले एक महीने का रिकॉर्ड चेक करने पर पता चला कि आदित्य के खाते में 65 हजार रुपए ट्रांसफर हुए हैं। अगर उनकी बेटी को न्याय नहीं मिला तो वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर गुहार लगाएंगे। उन्हें भगवान पर पूरा भरोसा है। उनकी भतीजी आत्महत्या नहीं कर सकती। पुलिस को उसके कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वह पायलट बन गई और आदित्य पंडित पायलट की परीक्षा पास नहीं कर पाया। उन्हें आदित्य पर शक है। उन्हें मुंबई पुलिस से न्याय की उम्मीद है।

Tags: Mumbai Woman Pilot Death
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
PM Kisan Farmer Registry

PM-Kisan Samman Nidhi scheme : 19वीं किस्त का लाभ उठाने के लिए, किन शर्तों का करना पड़ेगा पालन?

Deva Release Date

Deva Release Date : शाहिद कपूर की फिल्म की बदली रिलीज डेट, नया पोस्टर हुआ रिलीज, इस दिन होगी रिलीज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version