Sunday, May 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

संभल हिंसा पर सियासत तेज, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद को पुलिस ने घर के बाहर रोका

संभल हिंसा का जायजा लेने जा रहे समाजवादी पार्टी के 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को लेकर लखनऊ से मुरादाबाद तक सियासी गर्मी तेज हो गई है। माता प्रसाद के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है, और पुलिस ने उनसे अनुरोध किया है कि फिलहाल वह घर के अंदर ही रहें।

by Akhand Pratap Singh
November 30, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Sambhal Violence
Share on FacebookShare on Twitter

Sambhal Violence: संभल हिंसा का जायजा लेने जा रहे समाजवादी पार्टी के 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को लेकर लखनऊ से मुरादाबाद तक सियासी गर्मी तेज हो गई है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में यह दल शनिवार को संभल रवाना होने वाला था, लेकिन सुबह पुलिस ने माता प्रसाद पांडेय के आवास पर पहुंचकर उन्हें रोक लिया। उनके घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है, और पुलिस ने उनसे अनुरोध किया है कि फिलहाल वह घर के अंदर ही रहें।

मौलिक अधिकारों का उल्लंघन- माता प्रसाद

माता प्रसाद पांडेय ने पुलिस की कार्रवाई को मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करार दिया है। पुलिस ने उन्हें उनके घर के बाहर ही रोक दिया लेकिन माता प्रसाद पांडेय अपनी मांग पर अड़े रहे। उन्होंने अपनी गाड़ी में बैठते हुए कहा कि वह संभल में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने (Sambhal Violence) और सच्चाई का पता लगाने के लिए जाना चाहते हैं लेकिन सरकार उन्हें ऐसा करने से रोक रही है। प्रतिनिधिमंडल के 15 सदस्यों में शामिल सपा सांसद हरेंद्र मलिक के घर से निकलने की भी खबर है। वहीं मुरादाबाद की सांसद रुचि वीरा के घर के बाहर भी पुलिस ने पहरा लगा दिया है।

RELATED NEWS

संभल हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 1000 पेज की चार्जशीट में जियाउर्रहमान बर्क समेत इन्हें बनाया आरोपी

संभल हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 1000 पेज की चार्जशीट में जियाउर्रहमान बर्क समेत इन्हें बनाया आरोपी

June 18, 2025
Sambhal Violence

CO अनुज चौधरी ने पीस कमेटी से कहा- ‘ईद की सेवइयां खिलानी हैं तो होली की गुजिया भी खानी होगी!

March 26, 2025

यह भी पढ़े: बरेली में दबंगों ने हथियारों के दम पर दलित की बारात रोकी, पुलिस ने किया एक आरोपी गिरफ्तार

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने संभल के डीएम से फोन पर बातचीत की। इसके बाद उन्होंने बताया कि डीएम ने संभल न आने का अनुरोध किया है और कहा है कि संभल की सीमा में प्रवेश पर प्रतिबंध है। हालांकि माता प्रसाद पांडेय ने आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें पार्टी कार्यालय जाने तक नहीं दे रही है। उन्होंने भाजपा सरकार पर बलपूर्वक रोकने का आरोप लगाते हुए कहा, “हम लोकतंत्र सेनानी हैं। हमें क्यों रोका जा रहा है?”

सपा सांसद हरेंद्र मलिक को भी पुलिस ने रोका

इसी बीच,समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कई तस्वीरें साझा कीं और पार्टी प्रतिनिधिमंडल को संभल जाने से रोकने को सरकार की तानाशाही करार दिया। खबर है कि सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने संभल जाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। मुरादाबाद की सांसद रूचि वीरा और सपा विधायक पिंकी यादव को भी उनके घरों पर रोका गया। समाजवादी पार्टी ने सरकार पर आरोप लगाया कि सपा प्रतिनिधिमंडल को रोककर संविधान और लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है।

 

 

Tags: Mata PrasadSambhal violence
Share198Tweet124Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

संभल हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 1000 पेज की चार्जशीट में जियाउर्रहमान बर्क समेत इन्हें बनाया आरोपी

संभल हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 1000 पेज की चार्जशीट में जियाउर्रहमान बर्क समेत इन्हें बनाया आरोपी

by Vinod
June 18, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश की संभाल शाही जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हुई हिंसा पर एसआईटी ने एमपी-एमएलए...

Sambhal Violence

CO अनुज चौधरी ने पीस कमेटी से कहा- ‘ईद की सेवइयां खिलानी हैं तो होली की गुजिया भी खानी होगी!

by Gulshan
March 26, 2025

Sambhal Violence : उत्तर प्रदेश के संभल में जारी सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए बुधवार को कोतवाली थाने में पीस...

हिरासत में लिए गए जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली, संभल हिंसा को लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

हिरासत में लिए गए जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली, संभल हिंसा को लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

by Vinod
March 23, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। संभल हिंसा मामले में पुलिस ने जामा मस्जिद कमेटी के सदर एडवोकेट जफर अली को पूछताछ के...

Sambhal

‘ऐसे लोगों को जेल भेजेंगे…’, संभल CO अनुज चौधरी के बयान पर भड़के सपा सांसद राम गोपाल यादव

by Mayank Yadav
March 7, 2025

Sambhal violence: संभल में होली और जुमे की नमाज को लेकर सीओ अनुज चौधरी के हालिया बयान पर बड़ा विवाद...

Sambhal violence

संभल हिंसा मामले में 1200 पेज की चार्जशीट दाखिल, गैंगस्टर शारिक साठा का गुर्गा गिरफ्तार

by Akhand Pratap Singh
February 21, 2025

 Sambhal Violence: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में 24 नवंबर 2024 को हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने गुरुवार...

Next Post
Telangana Encounter

बरेली में दबंगों ने हथियारों के दम पर दलित की बारात रोकी, पुलिस ने किया एक आरोपी गिरफ्तार

December Bank Holidays

December Bank Holidays : दिसंबर में 17 दिन बंद रहेंगे बैंक, अभी निपटा लें अपने सारे काम, देखें पूरी लिस्ट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist