Saturday, June 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

यूपी के मदरसों को उच्च शिक्षा से जोड़ने की तैयारी, मिलेगी कामिल और फाजिल की डिग्री?

उत्तर प्रदेश में मदरसों से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। अब मदरसे कामिल (स्नातक) और फाजिल (स्नातकोत्तर) पाठ्यक्रमों के लिए मान्यता प्राप्त कर सकेंगे। इस संबंध में शासन स्तर पर विचार किया जा रहा है।

by Akhand Pratap Singh
December 7, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश
UP Madarsa
Share on FacebookShare on Twitter

UP Madarsa Act: उत्तर प्रदेश में मदरसों से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। अब मदरसे (UP Madarsa) कामिल (स्नातक) और फाजिल (स्नातकोत्तर) पाठ्यक्रमों के लिए मान्यता प्राप्त कर सकेंगे। इस संबंध में शासन स्तर पर विचार किया जा रहा है। भविष्य में मदरसे इन पाठ्यक्रमों की मान्यता ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि इन पाठ्यक्रमों के लिए मान्यता प्राप्त करने वाले मदरसों को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा निर्धारित उच्च शिक्षा के मानकों को पूरा करना होगा।

यूपी मदरसे को लेकर सुप्रीम कोर्ट

यूपी मदरसा शिक्षा परिषद अधिनियम 2004 और संबंधित नियमावली में संशोधन की प्रक्रिया चल रही है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक फैसले में कहा है कि बारहवीं कक्षा से आगे कामिल और फाजिल प्रमाणपत्र प्रदान करने वाले मदरसों को मान्यता नहीं दी जा सकती क्योंकि उच्च शिक्षा का संचालन यूजीसी अधिनियम के अंतर्गत होता है।

RELATED NEWS

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई  घायल

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई घायल

June 27, 2026
Padma Awards 2026 Uttar Pradesh

Padma Awards 2026 में चमका उत्तर प्रदेश, चार हस्तियों को मिला देश का प्रतिष्ठित सम्मान, सीएम योगी ने दी बधाई

June 24, 2026

शासन के सूत्रों के अनुसार कामिल और फाजिल पाठ्यक्रमों को लेकर गंभीर विचार-विमर्श जारी है। इन पाठ्यक्रमों की मान्यता उच्च शिक्षा विभाग ही दे सकता है इसलिए इन्हें भाषा विश्वविद्यालय से जोड़ने पर मंथन किया जा रहा है।

यह भी पढ़े: अटाला मस्जिद विवाद पर गरमाई राजनीति, Asaduddin Owaisi बोले- ‘इतिहास के झगड़ों में…’, हाई कोर्ट पहुंचा मामला

यूपी सरकार की बड़ी तैयारी शुरू

कोर्ट के आदेश के मुताबिक मदरसों से फाजिल और कामिल डिग्रियां नहीं दी जा सकतीं। इन डिग्रियों को अब केवल विश्वविद्यालयों द्वारा ही मान्यता दी जा सकेगी। इसी क्रम में यूपी सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। शासन स्तर पर एक प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है जिसके आधार पर जल्द ही मदरसा अधिनियम में संशोधन किया जा सकता है।

यूपी मदरसा अधिनियम 2004 के अनुसार मदरसा बोर्ड मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल और फाजिल पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं आयोजित करता है। इसी के आधार पर 2016 में अशासकीय अरबी और फारसी मदरसों के लिए मान्यता और प्रशासन से जुड़े सेवा नियम तैयार किए गए थे। अब मदरसा अधिनियम में संशोधन के बाद मदरसों को केवल 12वीं कक्षा तक की शिक्षा प्रदान करने की अनुमति होगी जबकि उच्च शिक्षा की डिग्री केवल विश्वविद्यालयों से ही प्राप्त की जा सकेगी।

Tags: up madarsaUttar Pradesh
Share197Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई  घायल

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई घायल

by SYED BUSHRA
June 27, 2026

Lucknow Muharram Balcony Collapse:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र के महोना कस्बे में शुक्रवार को मुहर्रम जुलूस...

Padma Awards 2026 Uttar Pradesh

Padma Awards 2026 में चमका उत्तर प्रदेश, चार हस्तियों को मिला देश का प्रतिष्ठित सम्मान, सीएम योगी ने दी बधाई

by SYED BUSHRA
June 24, 2026

Padma Awards 2026 Ceremony:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह-2 में वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कार...

UP के विश्वविद्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, कुल्हड़ और जूट के थैले होंगे इस्तेमाल

UP के विश्वविद्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, कुल्हड़ और जूट के थैले होंगे इस्तेमाल

by Sadaf Farooqui
June 23, 2026

Plastic Free Campus: उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूरी तरह...

योग दिवस पर यूपी में बनाय नया रिकॉर्ड, करोड़ों विद्यार्थियों ने दिया योग का संदेश

योग दिवस पर यूपी में बनाय नया रिकॉर्ड, करोड़ों विद्यार्थियों ने दिया योग का संदेश

by Sadaf Farooqui
June 21, 2026

International Yoga Day 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जनभागीदारी का...

NEET 2026 अभ्यर्थियों को बस किराए में 50% छूट,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर UPSRTC ने आदेश जारी किए।

NEET 2026 अभ्यर्थियों को बस किराए में 50% छूट,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर UPSRTC ने आदेश जारी किए।

by Sadaf Farooqui
June 18, 2026

NEET 2026 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नीट यूजी 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए...

Next Post
prime minister from prayagraj

प्रयागराज को क्यों कहा जाता है प्रधानमंत्रियों की नगरी? इन 7 दिग्गजों का प्रयागराज से कनेक्शन

Pushpa 2 का धमाका…पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका,अल्लू अर्जुन ने बनाए 11 धमाकेदार रिकॉर्ड्स

Pushpa 2 का धमाका...पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका,अल्लू अर्जुन ने बनाए 11 धमाकेदार रिकॉर्ड्स

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist