Sunday, May 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

‘फेयर एंड हैंडसम’ कंपनी के खिलाफ लड़के ने दर्ज कराया केस, गोरा न होने पर कोर्ट ने लगा दिया 15 लाख का जुर्माना

युवक ने कंपनी पर आरोप लगाया कि उसने प्रोडक्ट की पैकेजिंग और लेवल पर दिए गए सभी निर्देशों का पालन करते हुए क्रीम का उपयोग किया था। इसके बावजूद, उसकी त्वचा गोरी नहीं हुई, जबकि कंपनी ने अपने प्रोडक्ट के जरिए गोरा होने का वादा किया था।

by Gulshan
December 12, 2024
in Latest News, दिल्ली
Fair and Handsome
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

No Content Available

Fair and Handsome : दिल्ली के एक कंज्यूमर कोर्ट ने इमामी लिमिटेड पर Unfair trade practice(अनुचित व्यापार प्रथा) के लिए 15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह फैसला 2013 के एक मामले में मध्य दिल्ली जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने एक व्यक्ति की शिकायत पर सुनाया। दरअसल, एक युवक ने 2013 में गोरा होने के लिए इमामी की फेयर एंड हैंडसम क्रीम 79 रुपये में खरीदी थी, लेकिन क्रीम लगाने के बावजूद उसकी त्वचा गोरी नहीं हुई।

युवक ने अपनी शिकायत में कहा कि क्रीम का उसकी त्वचा पर कोई असर नहीं हुआ। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पाया कि कंपनी ने अपने प्रोडक्ट को बेचने के लिए भ्रामक और गुमराह करने वाला विज्ञापन दिया था।

प्रोडक्ट करता है गोरा होने का दावा

युवक ने कंपनी पर आरोप लगाया कि उसने प्रोडक्ट पैकेजिंग और लेबल पर दिए गए सभी निर्देशों का पालन करते हुए क्रीम का इस्तेमाल किया था, लेकिन फिर भी उसकी त्वचा गोरी नहीं हुई, जबकि कंपनी ने अपने प्रोडक्ट से गोरा होने का दावा किया था। युवक की शिकायत पर कंपनी ने अपनी बचाव में कई तर्क दिए, लेकिन कोर्ट ने कंपनी के किसी भी तर्क को स्वीकार नहीं किया, क्योंकि जो बातें कंपनी द्वारा दी गई थीं, वे प्रोडक्ट की पैकेजिंग और लेबल पर नहीं लिखी गई थीं।

यह भी पढ़ें : Cricket से सन्यास के बाद, कहां गए युवराज? कैसे पहुंची उनकी नेटवर्थ करोड़ों…

जुर्माने की राशि युवक को देगी कंपनी

कंज्यूमर कोर्ट ने पेश किए गए सबूतों को ध्यान में रखते हुए कहा कि इमामी फेयर एंड हैंडसम क्रीम का प्रोडक्ट बेचने के दौरान पैकेजिंग और लेबल पर केवल सीमित निर्देश दिए गए थे, जिसमें यह दावा किया गया था कि तीन हफ्ते तक इसका लगातार इस्तेमाल करने से पुरुषों की त्वचा में गोरापन आ जाएगा। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि कंपनी जानती थी कि प्रोडक्ट की पैकेजिंग और लेबलिंग में दिए गए निर्देश अधूरे हैं और यदि बाकी जरूरी उपायों का पालन नहीं किया जाता, तो दावा किए गए परिणाम नहीं मिलेंगे। इस मामले में विस्तृत आदेश सुनाते हुए फोरम ने इमामी को शिकायतकर्ता युवक को जुर्माना देने का निर्देश दिया।

Tags: Fair and Handsome
Share198Tweet124Share50

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
Maharajganj

सीएम योगी के सपनों की ढाल बना महराजगंज, पांचवी बार अव्वल रहने का कैसे बना रिकॉर्ड?

Bareilly

Bareilly News: दबंगों को शराब का पैसा ना देना पड़ा भारी, जेल वार्डन के साथ हुआ ये काम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist