बुधवार, अगस्त 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

आप के बाद अब कांग्रेस ने जारी की 21 उम्मीदवारों की लिस्ट, राहुल गांधी के ‘सारथी’ को इस सीट से मिला टिकट

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस ने 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दिग्गज नेता संदीप दीक्षित को उतारा है।

by Digital Desk
दिसम्बर 13, 2024
in Latest News, TOP NEWS, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली डिजिटल डेस्क। झारखंड-महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दल सड़क पर उतर चुके हैं। वाररूप में बैठकों का दौर जारी है और उम्मीदवारों के नाम भी फाइनल किए जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी के बाद बृहस्पतिवार को कांग्रेस पार्टी ने भी अपने 21 कैंडीडेटों के नामों की पहली लिस्ट जारी कर दी। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को टिकट दिया गया है। अब दोनों दिग्गज नई दिल्ली सीट पर आमने-सामने होंगे।

केजरीवाल के खिलाफ संजीव दीक्षित को टिकट

दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में गुरुवार को ही केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की उपस्थिति में सीडब्ल्यूसी की बैठक में उम्मीदवारों की सूची को मंजूरी दी गई। जिसमें संजीव दीक्षित का भी नाम हैं। उन्हें अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव के मैदान में उतारा गया है। जबकि कांग्रेस की जारी लिस्ट में इसबार प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव को बादली से टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री हारून यूसुफ को बल्लीमारान और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार को पड़पड़गंज से उम्मीदवार बनाया। रागिनी नायक को वजीरपुर से टिकट मिला है।

RELATED NEWS

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

अगस्त 24, 2026
BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

अगस्त 17, 2026

आप ने घोषित किए 31 कैंडीडेट

दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी पहले ही उम्मीदवारों की दो लिस्ट जारी कर चुकी है। 9 दिसंबर को पार्टी ने 20 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की थी। इसमें पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया का चुनाव क्षेत्र बदल दिया था। सिसोदिया अभी पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं, लेकिन पार्टी ने इस बार उन्हें जंगपुरा सीट से चुनावी जंग में उतारा है। पटपड़गंज सीट से अवध ओझा मैदान में होंगे। इससे पहले 21 नवंबर को आप ने 11 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए थे। पार्टी अब तक 31 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। पार्टी ने 16 विधायकों को इस बार अभी तक टिकट नहीं दिया है। इस तरह 51 प्रतिशत सीटिंग विधायकों को इस बार पार्टी ने मौका नहीं दिया है।

बीजेपी ने अभी तक नहीं जारी की सूची

आम आदमी पार्टी के बाद अब कांग्रेस की ओर से भी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट आ चुकी है। इंतजार अब बीजेपी के उम्मीदवारों की लिस्ट का है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही कि दिल्ली विधानसभा चुनाव फरवरी में हो सकते हैं। जानकार बताते हैं कि जनवरी में बीजेपी की भी पहली लिस्ट आ सकती है। जानकार बताते हैं कि इसबार दिल्ली की कुर्सी के लिए कांटे की टक्कर होगी। कांग्रेस ने जिस तरह से तैयारी है, ऐसे में मुकाबला त्रिकोड़ीय होने के पूर-पूरे आसार हैं।

कभी भी हो सकता है तारीखों का ऐलान

देश की राजधानी दिल्ली में अगले साल के शुरू में ही असेंबली इलेक्शन होने हैं। इसके लिए चुनाव आयोग ने दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, दिल्ली पुलिस और तमाम अधिकारियों के साथ गुरुवार को बैठक की। इन तैयारियों को देखकर लग रहा कि किसी भी समय दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। सूत्र बताते हैं कि चुनाव आयोग अगले 48 घंटे में तारीखों का ऐलान कर सकता है।

दिल्ली चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार

संदीप दीक्षित- नई दिल्ली

देवेंद्र यादव – बादली

रोहित चौधरी – नांगलोई

रागिनी नायक – वजीरपुर

अभिषेक दत्त – कस्तूरबा नगर

अनिल चौधरी – पटपड़गंज

मुदित अग्रवाल – चांदनी चौक

हारून यूसुफ – बल्लीमारान

अली मेहंदी – मुस्तफाबाद

अब्दुल रहमान – सीलमपुर (मौजूदा विधायक)

आदर्श शास्त्री- द्वारका

अरुणा कुमारी- नरेला

मंगेश त्यागी- बुराड़ी

शिवांक सिंघल- आदर्श नगर

जयकिशन- सुल्तानपर माजरी (एससी)

प्रवीण जैन- शालीमार बाग

अनिल भारद्वाज- सदर बाजार

पीएस बावा- तिलक नगर

राजेंद्र तंवर- छतरपुर

जय प्रकाश- अंबेदकर नगर (एससी)

गर्वित सिंघवी- ग्रेटर कैलाश

Tags: Aam Aadmi PartyARVIND KEJRIWALBJPCongress PartyCongress released listDelhi Assembly ElectionsDelhi Assembly Elections 2025Rahul Gandhi
Share198Tweet124Share49

Digital Desk

Related Posts

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

by Kirtika Tyagi
अगस्त 17, 2026

BJP New Team: भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान...

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 17, 2026

BJP National Team: भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी संगठन में हुए...

Viral photo: राहुल गांधी की नाव वाली फोटो पर सियासी घमासान, गिरिराज सिंह के सवाल पर कांग्रेस भड़की

Viral photo: राहुल गांधी की नाव वाली फोटो पर सियासी घमासान, गिरिराज सिंह के सवाल पर कांग्रेस भड़की

by Kirtika Tyagi
अगस्त 12, 2026

Viral Photo Row: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा...

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 12, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को संसद के बाहर विपक्ष को खुली बहस की चुनौती दी। उन्होंने कहा...

Next Post
Winter

Winter Weather: कड़ाके की ठंड से कांपा उत्तर भारत, दिल्ली और यूपी में शीतलहर का कहर

Delhi

Delhi Bomb Threat:दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों को बम धमाके की धमकी, पुलिस सतर्क

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist