शुक्रवार, अगस्त 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home चुनाव

चुनाव से पहले दिल्ली में वोटर लिस्ट से फर्जी नाम हटाने की मांग, चुनाव आयोग पहुंची भाजपा

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों से मुलाकात की। उन्होंने दिल्ली की वोटर लिस्ट में लाखों अवैध घुसपैठियों, डुप्लीकेट नामों, फर्जी पते वाले और मरे हुए लोगों के नाम शामिल होने का मुद्दा उठाया।

by Akhand Pratap Singh
दिसम्बर 14, 2024
in चुनाव, दिल्ली
New Delhi
Share on FacebookShare on Twitter

New Delhi: दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों से मुलाकात की। उन्होंने दिल्ली की वोटर लिस्ट में लाखों अवैध घुसपैठियों (रोहिंग्या और बांग्लादेशी), डुप्लीकेट नामों, फर्जी पते वाले और मरे हुए लोगों के नाम शामिल होने का मुद्दा उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग (New Delhi) से कहा कि इन शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर कानूनी रूप से सुलझाया जाए ताकि दिल्ली विधानसभा चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सकें।

चुनाव आयोग से मिले ये नेता

वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में चुनाव आयोग से मिलने वाले इस प्रतिनिधिमंडल में बीजेपी की चुनाव समन्वय समिति के राष्ट्रीय संयोजक ओम पाठक, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद और वरिष्ठ वकील बांसुरी स्वराज, दिल्ली बीजेपी के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर, और चुनाव समिति के संयोजक अधिवक्ता संकेत गुप्ता शामिल थे।

RELATED NEWS

West Bengal SIR Supreme Court

Bengal SIR: बंगाल वोटर लिस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, EC से ट्रिब्यूनल के फैसलों का पूरा हिसाब मांगा

अगस्त 11, 2026
Election Commissioners Appointment Law

Election Commission Case: चुनाव आयुक्त नियुक्ति कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा

जुलाई 30, 2026

यह भी पढ़े: Allu Arjun: जेल से रिहा हुए अल्लू अर्जुन, जमानत के बाद दिया अपना पहला बयान

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने चुनाव आयोग को 5000 पन्नों के प्राथमिक साक्ष्यों के साथ रिपोर्ट सौंपी। उन्होंने आयोग को बताया कि यह चौंकाने वाली बात है कि हर बार लोकसभा चुनाव खत्म होने और विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के बीच लाखों नए मतदाताओं का पंजीकरण होता है। यह संख्या वार्षिक मतदाता सूची संशोधन की सामान्य प्रक्रिया से काफी अधिक है।

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने क्या बताया? 

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि अगस्त 2024 में जारी चुनाव आयोग के एक सर्कुलर के आधार पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में जांच की। इस जांच में बड़ी संख्या में अवैध रूप से पंजीकृत रोहिंग्या और बांग्लादेशी मतदाताओं के साथ-साथ डुप्लीकेट, फर्जी पते वाले और मृत व्यक्तियों के नाम भी मतदाता सूची में पाए गए।

सचदेवा ने चुनाव आयोग से अपील की कि अवैध मतदाता पंजीकरण और फर्जी मतदान के खिलाफ कड़ा अभियान चलाया जाए। उन्होंने मीडिया और रेडियो के माध्यम से ऐसे मतदाताओं को सख्त चेतावनी देने की मांग भी की।

 

Tags: election commissionNew Delhi
Share198Tweet124Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

West Bengal SIR Supreme Court

Bengal SIR: बंगाल वोटर लिस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, EC से ट्रिब्यूनल के फैसलों का पूरा हिसाब मांगा

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

West Bengal SIR Supreme Court:पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट की Special Intensive Revision यानी SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने...

Election Commissioners Appointment Law

Election Commission Case: चुनाव आयुक्त नियुक्ति कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा

by SYED BUSHRA
जुलाई 30, 2026

Election Commission Case : सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से...

New Voter Registration : ऑनलाइन Form-6 आवेदन में हुआ बदलाव , जानिए क्या है चुनाव आयोग का नया नियम

New Voter Registration : ऑनलाइन Form-6 आवेदन में हुआ बदलाव , जानिए क्या है चुनाव आयोग का नया नियम

by SYED BUSHRA
जुलाई 13, 2026

New Voter Registration Update: अगर आप पहली बार वोटर बनने जा रहे हैं या वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाना...

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

by Sadaf Farooqui
जून 29, 2026

Election Commission: दिल्ली के मतदाताओं के लिए मंगलवार से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान की शुरुआत हो रही है। इस...

Supreme Court Verdict on SIR: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर छिड़ी बहस, चुनाव आयोग को मिली बड़ी राहत

Supreme Court Verdict on SIR: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर छिड़ी बहस, चुनाव आयोग को मिली बड़ी राहत

by Kirtika Tyagi
मई 27, 2026

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया चलाने की शक्ति को सही ठहराते हुए बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत...

Next Post
Bigg Boss18

Bigg Boss 18: ये कंटेस्टेंट हुआ बिग बॉस के घर से आउट, खत्म हुआ सफर, लोगों ने दिया ये रिएक्शन

इश्क की तड़प बदल गई खूनी इंतकाम में, आशिक पर माशूका ने किया चाकुओं से हमला

इश्क की तड़प बदल गई खूनी इंतकाम में, आशिक पर माशूका ने किया चाकुओं से हमला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist