Wednesday, February 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Sunil Pal kidnapping: कॉमेडियन सुनील पाल के अपहरण मामले में मास्टर माइंड अर्जुन एनकाउंटर में गिरफ्तार

कॉमेडियन सुनील पाल के अपहरण मामले में मास्टर माइंड अर्जुन को मेरठ में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की कस्टडी से भागने की कोशिश में उसने दारोगा की पिस्टल छीन ली और पुलिस पर फायर किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे पैर में गोली मारकर पकड़ लिया।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
December 15, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मेरठ
Sunil Pal
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Sunil Pal kidnapping: मुंबई से दिल्ली बुलाए गए प्रसिद्ध कॉमेडियन सुनील पाल के अपहरण मामले में एक बड़ी सफलता मिली है। मेरठ पुलिस ने इस मामले के मास्टर माइंड अर्जुन को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। अर्जुन, जो कि अपहरण और फिरौती की वारदात में शामिल था, पुलिस की कस्टडी से भागने की कोशिश करते हुए दारोगा की पिस्टल छीनकर पुलिस पर फायरिंग की। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे पैर में गोली मारकर धर दबोचा। इस एनकाउंटर के बाद अर्जुन को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके पास से फिरौती की रकम और वारदात में इस्तेमाल मोबाइल भी बरामद किया।

अपराधी गैंग का पर्दाफाश और गिरफ्तारी

कॉमेडियन Sunil Pal के अपहरण की घटना ने मीडिया में सनसनी मचा दी थी। सुनील पाल को एक शो के बहाने मुंबई से दिल्ली बुलाया गया था, और फिर दिल्ली से हरिद्वार जाते समय बिजनौर में अपहरण कर लिया गया था। आरोपियों ने आठ लाख रुपये की फिरौती वसूली और बाद में सुनील को छोड़ दिया। जांच में यह भी सामने आया कि अभिनेता मुश्ताक खान का भी अपहरण कर फिरौती ली गई थी।

RELATED NEWS

राजू भटनागर ने रची अमिताभ बच्चन के अपहरण की साजिश, ’किडनैपिंग किंग’ के चंगुल से ऐसे बचे ‘बिगबी’

राजू भटनागर ने रची अमिताभ बच्चन के अपहरण की साजिश, ’किडनैपिंग किंग’ के चंगुल से ऐसे बचे ‘बिगबी’

March 28, 2025
मिलिए इस ‘नटवारलाल’ से जिसने खड़ी की बॉलीवुड से फिरौती वसूली गैंग, 4 एक्टर्स के अपहरण के बाद अगला टारगेट थे शक्ति कपूर

मिलिए इस ‘नटवारलाल’ से जिसने खड़ी की बॉलीवुड से फिरौती वसूली गैंग, 4 एक्टर्स के अपहरण के बाद अगला टारगेट थे शक्ति कपूर

December 15, 2024

मेरठ में कॉमेडियन सुनील पाल और एक्टर मुश्ताक खान किडनैप मामले में गिरफ्तार अर्जुन कर्णवाल ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। मेडिकल चेकअप के लिए ले जाते समय वह दरोगा की पिस्टल निकालकर गाड़ी से कूद गया। फिर पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसे गोली लगी #Meerut pic.twitter.com/ThWR51xhzR

— Arun (आज़ाद) Chahal 🇮🇳 (@ArunAzadchahal) December 15, 2024

Sunil Pal की पत्नी की शिकायत पर मुंबई में मामला दर्ज हुआ, जिसे बाद में मेरठ ट्रांसफर कर दिया गया। पुलिस ने कई टीमों का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू की। इस दौरान पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया, जिनसे पूछताछ में गैंग के मास्टर माइंड अर्जुन और लवी का नाम सामने आया।

एनकाउंटर और गिरफ्तारी की पूरी कहानी

रविवार को पुलिस ने अर्जुन को गिरफ्तार करने के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय कड़ी सुरक्षा बरती थी। लेकिन अर्जुन ने एसजीएम गार्डन के पास पुलिस की कस्टडी से भागने की कोशिश की। उसने एक दारोगा की पिस्टल छीन ली और पुलिस पर फायरिंग की। इस दौरान पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अर्जुन को पैर में गोली मारी और उसे पकड़ लिया।

अर्जुन से पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारी मिली, जिनसे इस पूरे गैंग का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने अर्जुन से एक स्कॉर्पियो, सवा दो लाख रुपये और वारदात में इस्तेमाल एक मोबाइल फोन बरामद किया है। फिलहाल अर्जुन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और पुलिस उसके बाकी साथियों की तलाश में जुटी है।

यहां पढ़ें: गोरखपुर के तमंचाबाज को पुलिस ने बना दिया लंगड़ा, भौकाल में की थी फायरिंग, बाकी साथियों की तलाश
Tags: arjunkidnappingSunil Pal
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

राजू भटनागर ने रची अमिताभ बच्चन के अपहरण की साजिश, ’किडनैपिंग किंग’ के चंगुल से ऐसे बचे ‘बिगबी’

राजू भटनागर ने रची अमिताभ बच्चन के अपहरण की साजिश, ’किडनैपिंग किंग’ के चंगुल से ऐसे बचे ‘बिगबी’

by Vinod
March 28, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश की धरती से जरायम की दुनिया में एक से बढ़कर एक विलेन पैदा हुए। किसी...

मिलिए इस ‘नटवारलाल’ से जिसने खड़ी की बॉलीवुड से फिरौती वसूली गैंग, 4 एक्टर्स के अपहरण के बाद अगला टारगेट थे शक्ति कपूर

मिलिए इस ‘नटवारलाल’ से जिसने खड़ी की बॉलीवुड से फिरौती वसूली गैंग, 4 एक्टर्स के अपहरण के बाद अगला टारगेट थे शक्ति कपूर

by Vinod
December 15, 2024

 लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शातिर ‘नटवरलाल’ ने बॉलीवुड एक्टर्स की तिजोरी साफ करने का सनसनीखेज प्लान...

Mustak Khan

Mustak Khan: मुस्ताक के बाद शक्ति कपूर थे अगला शिकार मगर उससे पहले पुर्व सभासद के साथ अन्य गिरफ्तार

by Mayank Yadav
December 14, 2024

Mustak Khan kidnapping: पुलिस ने अभिनेता मुस्ताक खान के अपहरण में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन...

Sunil Pal

Sunil Pal: सुनील पाल का स्टंट हुआ फेल, वायरल ऑडियो ने खोला भेद… पब्लिसिटी पड़ी भारी

by Mayank Yadav
December 11, 2024

Sunil Pal kidnapping drama: कॉमेडियन और अभिनेता सुनील पाल एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर...

Mathura,

Mathura kidnapping: मथुरा में दिनदहाड़े बुजुर्ग का किडनैपिंग, वीडियो में कैद हुआ पूरा मामला

by Mayank Yadav
November 12, 2024

Mathura kidnapping: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के जैत थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बुजुर्ग का अपहरण दिनदहाड़े किया...

Next Post
Ghazipur News

Ghazipur News : कोचिंग संचालक को 11वीं की छात्रा से हुआ प्यार, दोनों ने भागकर सबको किया हैरान

Maharashtra Cabinet

Maharashtra Cabinet : मंत्री न बनाए जाने पर दिखा पार्टी MLA का गुस्सा, पार्टी के उप नेता के पद से दिया इस्तीफा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist