Thursday, January 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

LDA Mohan Road Yojana: 1617 प्लॉट, 56 एकड़ ग्रुप हाउसिंग, 18 बड़े पार्कों का विकास कार्य तेज़ी पर

एलडीए की मोहान रोड योजना के सेक्टर-3, 4, 6 और 7 में 1617 प्लॉट और 56 एकड़ में ग्रुप हाउसिंग विकसित की जा रही है। योजना में 18 बड़े पार्क भी बनेंगे। उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने निरीक्षण कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने और कलियाखेड़ा में नया साइट ऑफिस बनाने के निर्देश दिए।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
December 18, 2024
in Latest News, लखनऊ
LDA, Mohan Road Yojana,
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED POSTS

LDA

LDA Alert: चूक गए तो पछताएंगे! अनंत नगर प्लॉट योजना के रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी

January 13, 2026
LDA

लखनऊ में घर का सपना होगा पूरा: 8 और 9 जनवरी को एलडीए की अटल नगर योजना की लॉटरी

January 7, 2026

LDA Mohan Road Yojana: लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने मोहान रोड योजना के सेक्टर-3, 4, 6 और 7 के भूखंडों के रजिस्ट्रेशन की तैयारी शुरू कर दी है। इन चार सेक्टरों का प्रथम चरण में रेरा में पंजीकरण किया जाएगा। मंगलवार को एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने योजना का निरीक्षण कर विकास कार्यों में तेज़ी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मशीनों और श्रमिकों की संख्या बढ़ाने का सुझाव देते हुए निर्माण कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया। योजना में कुल 1617 भूखंड विकसित किए जा रहे हैं, जिनका क्षेत्रफल 112.50 वर्गमीटर से 450 वर्गमीटर के बीच है। इसके अलावा, 56 एकड़ में 22 ग्रुप हाउसिंग प्लॉट और 18 बड़े पार्कों का विकास भी प्रस्तावित है।

सेक्टरों में चल रहे कार्य और योजनाएं

Mohan Road Yojana के सेक्टर-6 का विकास कार्य तेजी से जारी है। सड़कों की मार्किंग, सरफेस ड्रेसिंग और लेवलिंग का काम पूरा कर लिया गया है। आगे 25 करोड़ रुपये की लागत से सड़क, नाली और सीवर का निर्माण किया जाएगा। उपाध्यक्ष ने सेक्टर-3, 4 और 7 में भी पेड़ों के मुआवजे के साथ विकास कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

Mohan Road Yojana

योजना में साइट ऑफिस ग्राम-प्यारेपुर में बना है, लेकिन सेक्टर-6 की दूरी अधिक होने के कारण ग्राम-कलियाखेड़ा में भी साइट ऑफिस बनाने की तैयारी है। 25 ट्रैक्टर, पांच जेसीबी और अन्य आधुनिक मशीनों के सहारे निर्माण कार्य चल रहा है।

देवपुर पारा योजना में होगा सुधार

निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष ने देवपुर पारा आवासीय योजना का भी दौरा किया। एसएमआईजी और एमआईजी के 1520 फ्लैट्स की तुलना में पार्किंग की संख्या कम पाई गई। इस पर खाली जगह में बेसमेंट पार्किंग बनाने और उसके ऊपर पार्क विकसित करने के निर्देश दिए गए।

पुराने झूलों को हटाकर नए झूले लगाने और निर्माणाधीन ईडब्ल्यूएस भवनों के धीमे काम पर भी नाराजगी जताई गई। उपाध्यक्ष ने दो सप्ताह में काम तेज़ करने का अल्टीमेटम दिया और सुधार न होने पर कार्यदायी संस्था पर जुर्माना लगाने की चेतावनी दी।

Mohan Road Yojana में आधुनिक सुविधाओं के साथ भूखंड और ग्रुप हाउसिंग की पेशकश, एलडीए की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। पार्कों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को खुले स्थान और बेहतर वातावरण मिलेगा। निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष के साथ कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

यहां पढ़ें: इस IAS ने अफसरान को दिया ऐसा ‘दंड’, जो बनी आजाद भारत की पहली सजा, जिसकी पूरे देश में हो रही चर्चा
Tags: LDAMohan Road Yojana
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

LDA

LDA Alert: चूक गए तो पछताएंगे! अनंत नगर प्लॉट योजना के रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी

by Mayank Yadav
January 13, 2026

LDA Anant Nagar Scheme: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपना आशियाना बनाने का सपना देख रहे नागरिकों के लिए...

LDA

लखनऊ में घर का सपना होगा पूरा: 8 और 9 जनवरी को एलडीए की अटल नगर योजना की लॉटरी

by Mayank Yadav
January 7, 2026

LDA Atal Nagar Lottery: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपना आशियाना चाहने वालों के लिए नए साल का दूसरा...

LDA

योगी सरकार ने गरीबों को दी बड़ी राहत: ₹2.5 लाख जमा कर LDA फ्लैट का तत्काल कब्जा!

by Mayank Yadav
December 3, 2025

LDA EWS flat: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के हर गरीब परिवार को आवास मुहैया कराने की अपनी प्रतिबद्धता...

LDA Smiling Bridge

‘मुस्कुराइए की आप लखनऊ में हैं’ थीम पर गोमती नदी पर बनेगा ‘स्माइलिंग ब्रिज’

by Mayank Yadav
November 25, 2025

LDA Smiling Bridge: लखनऊ की पहचान और खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए गोमती नदी पर जल्द ही एक...

LDA

लखनऊ में LDA के चार नए ईको-फ्रेंडली हाउसिंग प्रोजेक्ट्स, लग्जरी सुविधाओं के साथ रोजगार के भी बनेंगे केंद्र

by Mayank Yadav
July 27, 2025

LDA New Schemes: लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने शहरवासियों के लिए चार नई आवासीय योजनाएं शुरू की हैं, जो पर्यावरण...

Next Post
ASI team

Sambhal Visit: एएसआई टीम का दौरा रद्द, जामा मस्जिद विवाद में नया मोड़

Congress protest

Congress protest: कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, अजय राय और प्रदीप जैन हाउस अरेस्ट, ट्रैफिक डायवर्जन से शहर में हलचल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist