सोमवार, अक्टूबर 26, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

वाह! शिक्षा विभाग…रिक्शा चालक को बना दिया ‘फर्जी मास्टर’, थमा दिया 51 लाख का नोटिस

Education Department : श्रावस्ती जिले में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है, जहां एक रिक्शा चालक को फर्जी शिक्षक बताकर 51 लाख रुपये की रिकवरी का नोटिस भेजा गया।

by Kirtika Tyagi
दिसम्बर 23, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय

Education Department :  श्रावस्ती जिले में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है, जहां एक रिक्शा चालक को फर्जी शिक्षक बताकर 51 लाख रुपये की रिकवरी का नोटिस भेजा गया। भिनगा क्षेत्र के गोड़पुरवा गांव निवासी मनोहर यादव, जो दिल्ली में रिक्शा चलाते हैं, के परिवार को यह नोटिस शुक्रवार को डाक के माध्यम से प्राप्त हुआ। नोटिस में मनोहर को फर्जी शिक्षक घोषित कर उनसे 51 लाख 63 हजार 53 रुपये की वसूली की बात कही गई। इस खबर ने मनोहर और उनके परिवार को हैरान कर दिया।

मनोहर यादव निरक्षर हैं और उनका परिवार गांव में रहता है। नोटिस जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अजय कुमार के हस्ताक्षर के साथ 12 दिसंबर, 2024 को जारी किया गया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि मनोहर ने अंबेडकर नगर जिले के सीहमई कारीरात गांव के एक फर्जी शिक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह के नाम और पते का इस्तेमाल करते हुए श्रावस्ती जिले के जमुनहा ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय नौवापुरवा में सहायक शिक्षक के पद पर नौकरी की। कूटरचित दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नौकरी पाने की पुष्टि के बाद उनकी सेवा 14 जुलाई, 2020 को नियुक्ति की तिथि से समाप्त कर दी गई। इसके साथ ही उनके खिलाफ भिनगा कोवताली में मामला भी दर्ज किया गया है।

RELATED NEWS

Katihar School बिहार में विद्यालय चोरी हो गया, जमीन पर नहीं मिली एक ईंट, 45 लाख का हो गया भुगतान

Katihar School बिहार में विद्यालय चोरी हो गया, जमीन पर नहीं मिली एक ईंट, 45 लाख का हो गया भुगतान

सितम्बर 11, 2026

Delhi: मसाज और VVIP ट्रीटमेंट के बाद मनीष सिसोदिया टारगेट पर, विजिलेंस जांच में 1300 करोड़ के इस नए घोटाले का खुलासा

नवम्बर 25, 2022

थमा दिया 51 लाख का नोटिस

नोटिस में सात दिनों के भीतर 51 लाख रुपये कोषागार में जमा करने और रसीद बीएसए कार्यालय में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। ऐसा न करने पर इस राशि को भू-राजस्व वसूली की प्रक्रिया से वसूलने की चेतावनी दी गई है।

बीएसए अजय कुमार ने कहा कि पकड़े गए फर्जी शिक्षकों के नाम और पते के आधार पर यह नोटिस जारी की गई है। यदि मनोहर यादव को लगता है कि वे निर्दोष हैं, तो उन्हें कार्यालय में उपस्थित होकर अपनी बात रखने का मौका दिया जाएगा। संभावना है कि उनके नाम से फर्जी दस्तावेज बनाए गए हों। मनोहर को अपना पक्ष रखने के लिए 20-25 दिन का समय दिया गया है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Tags: Education Department

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Katihar School बिहार में विद्यालय चोरी हो गया, जमीन पर नहीं मिली एक ईंट, 45 लाख का हो गया भुगतान

Katihar School बिहार में विद्यालय चोरी हो गया, जमीन पर नहीं मिली एक ईंट, 45 लाख का हो गया भुगतान

by SYED BUSHRA
सितम्बर 11, 2026

बिहार के कटिहार से शिक्षा विभाग से जुड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है। प्राणपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय...

Delhi: मसाज और VVIP ट्रीटमेंट के बाद मनीष सिसोदिया टारगेट पर, विजिलेंस जांच में 1300 करोड़ के इस नए घोटाले का खुलासा

by Muskaan Rajput
नवम्बर 25, 2022

तिहाड़ जेल में सत्येंद्र जैन के मसाज और VVIP ट्रीटमेंट को लेकर बवाल अभी खत्म नहीं हुआ था कि इस...

Next Post
Sambhal

Sambhal violence: संभल हिंसा पर बड़ा खुलासा, 40 से ज्यादा मिले गुमनाम पत्र, जांच में जुटी पुलिस

News1India Conclave

‘जरुरी नहीं हर बार शिष्य ही बनें एकलव्य’  News1India के मंच पर मायावती को लेकर ऐसा क्यों बोले चंद्रशेखर ?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India