गुरूवार, अगस्त 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

लखनऊ बैंक चोरी की वारदात पर पुलिस का ऑपरेशन धांय-धांय, जांबाजों ने एनकाउंटर में 2 बदमाशों को किया ढेर

लखनऊ बैंक चोरी के आरोपी दो बदमाश एनकाउंटर में ढेर, एक का गाजीपुर पुलिस में तो दूसरे का लखनऊ में हुआ एनकाउंटर।

by Vinod
दिसम्बर 24, 2024
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में सात बदमाशों ने चारों की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए शातिरों की पहचान कर आॅपरेशन लांच किया। सटीक सूचना पर पुलिस ने दो बदमाशों को घेरा। दोनों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दोनों को गोली लगी। अस्पताल में इलाज के दौरान बदमाशों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक एक बदमाश का गाजीपुर में तो दूसरे का लखनऊ में एनकाउंटर हुआ।

गाजीपुर में पिछा था एक बदमाश

लखनऊ के गोमतीनगर स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। बैंक से लाखों का पैसा लेकर आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस को सूचना मिली कि गाजीपुर स्थित बिहार के रहने वाले बदमाश सन्नीदयाल अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार होकर बिहार भागने की फिराक में हैं। तभी बारा चैकी इंचार्ज पुलिसबल के साथ चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। सब इंस्पेक्टर करे दो मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध दिखे, जिन्हें उन्होंने रूकने को कहा। दोनों घबराकर बिहार बॉर्डर की तरफ भागने लगे।

RELATED NEWS

Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

अगस्त 18, 2026
Ghaziabad Police Encounter

Police Encounter: गाजियाबाद में दोस्त को गोली मारने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस पर फायरिंग के बाद घायल

अगस्त 18, 2026

एनकाउंटर में मारा गया बदमाश

पुलिस सब इंस्पेक्टर पुलिस के साथ उनका पीछा किया। अपने को घिरता देख बाइक सवारों ने फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। एक बदमाशा को गोली लगी, जिससे वो गिर गया। दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। घायल बदमाश की पहचान सन्नीदयाल के रूप में हुई। उसके पास से एक पिस्टल, जिंदा कारतूस, बैंक से चोरी कुछ गहने और 35500 रुपये कैश बरामद हुआ। घायल बदमाश को सीएसची भदौरा ले गाया गया, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उसे गाजीपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बदमाश बिहार के मुंगेर का रहने वाला था।

दूसरे का लखनऊ में हुआ एनकाउंटर

दूसरे बदमाश सोबिंद कुमार का लखनऊ में सोमवार देर रात एनकाउंटर हुआ। डीसीपी शशांक सिंह ने बताया मंगलवार अल सुबह डीसीपी की क्राइम टीम कॉम्बिंग करा रही थी। तभी एक स्विफ्ट कार तेजी से आ रही थी। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसमें से एक व्यक्ति ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग में गोली चलाई, जिसमे एक अपराधी घायल हुआ. जबकि, दूसरा मौके से फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सोबिन्द कुमार के रूप में हुई। उसके पास से भारी मात्रा में सफेद और पीली धातु बरामद हुई। घायल को हॉस्पिटल भेजा गया, लेकिन वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बदमाश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

दोनों पर था 25 हजार का इनाम

दोनों बदमाशों पर 25 हजार रुपये इनाम घोषित था। चोरी की इस वारदात को सात चोरों ने अंजाम दिया था। बता दें, 22 दिसंबर को इंडियन ओवरसीज बैंक की चिनहट ब्रांच से चोर करोड़ों के जेवर और बाकी सामान चुराकर फरार हो गए थे। चोर 2 घंटे तक बैंक में रहे। चार चोरों ने चोरी को अंजाम दिया। जबकि, तीन बाहर खड़े होकर हर चीज पर नजर रख रहे थे। पुलिस के मुताबिक, इंडियन ओवरसीज बैंक में चार चोर दीवार काटकर बैंक के लॉकर तक पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने इलेक्ट्रिक कटर से 42 लॉकर काटे और करोड़ों रुपये के जेवर, कागजात लूट ले गए थे। चोरों ने इस वारदात को रविवार को अंजाम दिया।

42 लाॅकर काटे

सूचना पर पुलिस बैक पहुंची और बैंक के अंदर चेक किया गया तो 90 में से 42 लॉकर कटे हुए थे। इन लॉकरों में करोड़ों रुपये के जेवरात और कागजात थे। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि पूरे बैंक में सिर्फ एक सीसीटीवी कैमरा लगा था। डीसीपी शशांक सिंह ने बताया कि चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस की क्राइम ब्रांच समेत 8 टीम में गठित की गई थी। फिलहाल एनकाउंटर में दो बदमाश ढेर हो चुके हैं। पांच की तलाश पुलिस कर रही है। बैंक चोरी के सरगना के बारे में बिहार में ढेरा जमाए हुए हैं। बताया जा रहा है कि इस वारदात में बिहार के बदमाश शामिल थे।

Tags: Lucknow bank theftpolice encounterUP Police
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

Kanpur GRP Constable Assault: कानपुर के स्वरूप नगर थाना क्षेत्र स्थित पोस्टमार्टम हाउस में GRP कांस्टेबल पर कर्मचारी के साथ...

Ghaziabad Police Encounter

Police Encounter: गाजियाबाद में दोस्त को गोली मारने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस पर फायरिंग के बाद घायल

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

 Ghaziabad Police Encounter:गाजियाबाद में दोस्त को गोली मारने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP Police: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी पुलिस के 12 जवानों को राष्ट्रपति का वीरता पदक से किया जाएगा सम्मानित

UP Police: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी पुलिस के 12 जवानों को राष्ट्रपति का वीरता पदक से किया जाएगा सम्मानित

by Sadaf Farooqui
अगस्त 14, 2026

UP Police Gallantry Medal 2026: लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस से पहले यूपी पुलिस के लिए गौरव का क्षण सामने आया...

Police Reshuffle: यूपी पुलिस में बड़े बदलाव के संकेत, IPS प्रमोशन के बाद कई अफसरों की नई तैनाती संभव

Police Reshuffle: यूपी पुलिस में बड़े बदलाव के संकेत, IPS प्रमोशन के बाद कई अफसरों की नई तैनाती संभव

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

UP Police Transfer उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल...

Shaista Parveen Son Funeral

UP News: क्या बेटे आबान के जनाजे में पहुंचीं थी शाइस्ता परवीन, जनाजे पर थी कड़ी नजर, UP पुलिस ने दिया जवाब

by SYED BUSHRA
अगस्त 8, 2026

Police Alert: माफिया अतीक अहमद के परिवार में एक और मौत के बाद उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन एक बार फिर...

Next Post
Sambhal

Sambhal youtuber arrested: संभल में सीओ को धमकाने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, वायरल किया था ऑडियो

Mumbai Fire

Mumbai Fire : जिस अपार्टमेंट में रहते हैं सिंगर शान,  उसमें लगी भयानक आग, 10 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist