शुक्रवार, अक्टूबर 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Akhilesh Yadav News: एंबुलेंस के अभाव पर अखिलेश का हमला: ‘जिम्मेदारी कंधे नहीं, हाथ भी उठाते हैं’

फिरोजाबाद के एक अस्पताल का वीडियो वायरल होने के बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मरीज को कंधे पर ले जाते व्यक्ति का वीडियो साझा कर योगी सरकार को घेरा और एंबुलेंस सेवाओं की बदहाली पर निशाना साधा।

by Mayank Yadav
जनवरी 5, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Akhilesh Yadav
Share on FacebookShare on Twitter

Akhilesh Yadav on lack of ambulances: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठाते हुए योगी सरकार को निशाने पर लिया है। अखिलेश ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, “भाजपा राज में ज़िम्मेदारी सिर्फ कंधों पर ही नहीं, हाथों पर भी उठानी पड़ती है। कुछ साल पहले उप्र में एंबुलेंस भी चला करती थी।” यह टिप्पणी उन्होंने फिरोजाबाद के एक सरकारी मेडिकल कॉलेज से वायरल वीडियो पर की है। वीडियो में एक व्यक्ति को मरीज को कंधे पर लादकर वार्ड तक ले जाते हुए दिखाया गया है।

यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था के साथ ट्रैफिक प्रबंधन की खामियों को उजागर कर रही है।

RELATED NEWS

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

सितम्बर 24, 2026
Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

सितम्बर 8, 2026

एंबुलेंस और स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत

Akhilesh Yadav ने वीडियो साझा करते हुए अपनी सरकार के दौरान चलाई गई स्वास्थ्य सेवाओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर थीं और 108 एंबुलेंस सेवा उपलब्ध थी।

दूसरी ओर, वायरल वीडियो में मरीज के परिजनों की लाचारी ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं। फिरोजाबाद के ट्रॉमा सेंटर की घटना ने स्थिति को और चिंताजनक बना दिया।

जाम में फंसी एंबुलेंस, लाचार परिजन

फिरोजाबाद के ट्रॉमा सेंटर के पास भीषण जाम का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें चार से अधिक एंबुलेंस जाम में फंसी दिखाई दीं। एंबुलेंस के भीतर मरीज और उनके परिजन परेशान नजर आए। करीब आधे घंटे तक फंसे रहने के बाद, परिजनों ने गंभीर रूप से घायल एक बच्चे को गोद में उठाकर ट्रॉमा सेंटर की ओर दौड़ लगाई।

इस घटना ने स्वास्थ्य और ट्रैफिक प्रबंधन की अव्यवस्थाओं को उजागर कर दिया है। सायरन बजाती एंबुलेंस को रास्ता देने वाला कोई ट्रैफिक पुलिसकर्मी वहां मौजूद नहीं था।

विपक्ष का हमला और सरकार की खामोशी

Akhilesh Yadav ने इन घटनाओं पर प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि यह स्थिति भाजपा सरकार की असफलताओं को दिखाती है। वायरल वीडियो ने न केवल स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को उजागर किया, बल्कि सड़क पर नागरिकों की कठिनाइयों को भी सामने रखा।

सरकार की तरफ से अब तक इन घटनाओं पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह मुद्दा जोर पकड़ रहा है।

यहां पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी का दिल्ली-NCR को तोहफा, आज देंगे कई नई विकास परियोजनाओं की सौगात
Tags: Akhilesh Yadav
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

by SYED BUSHRA
सितम्बर 24, 2026

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को रायबरेली से अपनी पीडीए रथयात्रा की शुरुआत...

Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Sultanpur Janmashtami Dispute:सुल्तानपुर के दुबेपुर विकासखंड स्थित पलहीपुर गांव में जन्माष्टमी आयोजन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक मुद्दा...

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting

Akhilesh-Pramod Meeting: अखिलेश यादव से किससे की बंद कमरे में मुलाकात, सपा-कांग्रेस गठबंधन की अटकलें तेज

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत में गठबंधन को लेकर हलचल बढ़ती दिखाई...

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

Next Post
beard and hair cutting on auspicious days

Vastu tips : भूल कर भी ना बनवाएं इन दिनों दाढ़ी और बाल, पड़ सकता है अशुभ प्रभाव

Yogi Govt

UP teacher recruitment 2025: महाकुंभ के बाद शुरू होंगी शिक्षक भर्तियां... शिक्षा सेवा चयन आयोग ने पूरी की तैयारियां

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In