Monday, November 16, 2026 8:26 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » मनोरंजन » हर तरफ ‘गेम चेंजर’ की मची धूम! एडवांस बुकिंग में झटके करोड़ों, जानें अब तक हुई कितनी कमाई ?

हर तरफ ‘गेम चेंजर’ की मची धूम! एडवांस बुकिंग में झटके करोड़ों, जानें अब तक हुई कितनी कमाई ?

राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म 'गेम चेंजर' 10 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। शंकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म की एडवांस बुकिंग में पिछले 24 घंटे में बड़ा उछाल देखने को मिला है।

by Gulshan
09/01/2025
Game Changer Advance Booking

Game Changer Advance Booking : राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘गेम चेंजर’ ने एडवांस बुकिंग में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। यह पैन इंडिया फिल्म, जो 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है, बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करने की फुल तैयारी में है। ‘RRR’ की शानदार सफलता के बाद, राम चरण की यह अगली फिल्म दर्शकों के बीच खूब चर्चा बटोर रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार सुबह तक ‘गेम चेंजर’ ने एडवांस बुकिंग के जरिए 9.18 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।

बुधवार सुबह तक प्री-सेल्स से फिल्म ने 1.10 करोड़ रुपए कमाए थे। लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, भारत में फिल्म की एडवांस बुकिंग 13.87 करोड़ रुपए के पार पहुंच चुकी है, जिसमें 4 लाख से ज्यादा टिकटों की बिक्री हो चुकी है।

‘गेम चेंजर’ की एडवांस बुकिंग में धमाल

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘गेम चेंजर’ ने अब तक भारत में 10,858 शो के लिए 4 लाख से अधिक टिकटों की बिक्री से 13.87 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है। फिल्म ने आंध्र प्रदेश में 7.52 करोड़ और तेलंगाना में 3.3 करोड़ की कमाई की। इसके अलावा, तमिलनाडु में 59.01 लाख, कर्नाटक में 1.06 करोड़ और केरल में 2.6 लाख रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दर्ज किया।

RELATED NEWS

No Content Available

शंकर की पिछली फिल्म ‘इंडियन 2’ ने 10.98 करोड़ की एडवांस बुकिंग की थी, जबकि राम चरण और चिरंजीवी की फिल्म ‘आचार्य’ ने 15.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। ‘गेम चेंजर’ को बढ़ी हुई टिकट दरों और आंध्र प्रदेश में रात 1 बजे तथा तेलंगाना में सुबह 4 बजे से विशेष शो की अनुमति का फायदा मिला है। मेकर्स ने फिल्म के हिंदी डब वर्जन को 2000 से अधिक स्क्रीन पर रिलीज करने की योजना बनाई है। राम चरण की ‘गेम चेंजर’ को हिंदी में सोनू सूद की ‘फतेह’ से टक्कर मिलने वाली है, जो उसी दिन रिलीज हो रही है।

राम चरण की फिल्मी यात्रा

साउथ सुपरस्टार राम चरण की आखिरी सोलो फिल्म ‘विनय विद्या राम’ 2019 में रिलीज हुई थी, जिसे बोयापति श्रीनु ने डायरेक्ट किया था। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। इससे पहले, 2018 में रिलीज हुई ‘रंगस्थलम’ ने दुनिया भर में 220 करोड़ रुपये की कमाई कर ब्लॉकबस्टर का तमगा हासिल किया। यह राम चरण की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सोलो फिल्म है।

यह भी पढ़ें : मिलिए इस लेडी डाकू से, जो जिंदा लोगों की निकाल लेती थी आंख, ‘बेहमई पार्ट टू’ को अंजाम….

वहीं, एसएस राजामौली की बहुचर्चित फिल्म ‘आरआरआर’, जिसमें जूनियर एनटीआर भी प्रमुख भूमिका में थे, ने दुनिया भर में 1230 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया और ग्लोबल हिट साबित हुई। अब ‘गेम चेंजर’ से राम चरण को अपनी इस सफलता को और ऊंचाइयों पर ले जाने की उम्मीद है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Farah Khan

Birtday special: शाहरुख, सलमान को नचाने वाली,जाने इस कोरियोग्राफर की संघर्ष से सफलता की ओर की कहानी

Henley Passport Index: दुनिया के सबसे ताक़तवर पासपोर्ट की रैंकिंग में भारत को मिला कौन सा स्थान, जानिए कौन है नंबर वन पर

Henley Passport Index: दुनिया के सबसे ताक़तवर पासपोर्ट की रैंकिंग में भारत को मिला कौन सा स्थान, जानिए कौन है नंबर वन पर

Wedding scam

Indian origin woman scam: शादी के सपने तोड़े, दक्षिण अफ्रीका में भारतीय महिला ने शादियों के नाम पर 17 जोड़ों को ठगा

POPULAR POST

Pension Update : अब पेंशन के लिए नहीं लगानी होगी लाइन, घर बैठे कैसे बनेगा जीवित प्रमाणपत्र?

Pension Update : अब पेंशन के लिए नहीं लगानी होगी लाइन, घर बैठे कैसे बनेगा जीवित प्रमाणपत्र?

November 15, 2026
Chhath Puja Travel 2026

Chhath Puja : छठ पर घर पहुंचना हुआ मुश्किल, फ्लाइट ₹21 हजार पार, ट्रेनें फुल,घर पहुंचने के लिए अपनाएं ये 3 सस्ते तरीके

November 9, 2026
IND vs NZ : बारिश ने छीना भारत से इतिहास रचने का मौका, न्यूजीलैंड में सीरीज जीतने का इंतजार अब भी बरकरार

IND vs NZ : बारिश ने छीना भारत से इतिहास रचने का मौका, न्यूजीलैंड में सीरीज जीतने का इंतजार अब भी बरकरार

November 9, 2026
Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026
Varanasi CNG Crisis

Varanasi CNG Crisis : त्योहारों के बीच थम गई गाड़ियों की रफ्तार? सीएनजी पंपों पर हंगामा, घंटों कतार में फंसे पर्यटक

November 13, 2026
Mother Dairy Milk Price Hike

Milk Price Hike : त्योहार के बाद दिया महंगाई ने झटका, मदर डेयरी ने कितने बढ़ाए दूध के दाम

November 11, 2026

LATEST

UP Scooty Yojana

UP Scooty Yojana: यूपी की 50 हजार मेधावी बेटियों को मिलेगी गुलाबी स्कूटी, 15 दिसंबर से बांटने की तैयारी

November 16, 2026
Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

November 16, 2026
Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

November 16, 2026
Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026
Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India