सोमवार, जून 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

MahaKumbh 2025 : महाकुंभ के पहले ही दिन बना नए रिकॉर्ड, पौष पूर्णिमा पर 80 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

MahaKumbh 2025 : महाकुंभ के पहले ही दिन 80 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई है। ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह आंकड़ा और बढ़ेगा।

by Kirtika Tyagi
जनवरी 13, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, महाकुंभ 2025
Share on FacebookShare on Twitter

Prayagraj : महाकुंभ 2025 के शुभारंभ के साथ ही प्रयागराज में धार्मिक आस्था का महासागर उमड़ पड़ा है। पहले स्नान पर्व पर जो पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित किया गया है. उसमें ही लगभग करीब 80 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई है। ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह आंकड़ा और बढ़ेगा।

पहले दिन की मुख्य झलकियां

संगम तट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी थी। साथ ही साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिसमें 15,000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। स्नान के लिए भी अलग-अलग घाटों पर 40 से ज्यादा व्यवस्थाएं की गई थीं, जिनमें महिला और बुजुर्गों के लिए खास प्रबंध शामिल है।

RELATED NEWS

Mahakumbh 2025

प्रयागराज महाकुंभ का समापन.. 45 दिन में 450 से ज्यादा FIR दर्ज, कैसे होगा निपटारा

मार्च 10, 2025
Vice President Jagdeep Dhankhar Health

MahaKumbh 66 करोड़ श्रद्धालूओं ने स्नान कर विश्व को भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की महानता से परिचित कराया, YOGI

मार्च 9, 2025

जानें पौष पूर्णिमा का महत्व

पौष पूर्णिमा के दिन गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में स्नान का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन स्नान करने से सभी पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। श्रद्धालु भोर से ही मंत्रोच्चार और भजन-कीर्तन के बीच स्नान के लिए उमड़ पड़े।

नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ता प्रयागराज

प्रशासन का अनुमान है कि पौष पूर्णिमा के अवसर पर यह संख्या रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच सकती है। महाकुंभ में इस बार 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासन ने स्नान के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए उच्च स्तरीय इंतजाम किए हैं।

श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधाएं

300 से अधिक मेडिकल कैंप और एंबुलेंस की व्यवस्था है। स्नान घाटों पर स्वच्छता और जल शुद्धिकरण के लिए विशेष टीमें तैनात है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बस और ट्रेन सेवाओं में बढ़ोतरी की गई है। बता दें, कि हरिद्वार से आए एक श्रद्धालु, राजेश मिश्रा, ने कहा, “यह अनुभव शब्दों से परे है। संगम में डुबकी लगाने से आत्मा को शांति और ऊर्जा मिलती है।” वहीं, वाराणसी की साध्वी सुरेखा ने इसे “ईश्वर की कृपा” बताया है।

महाकुंभ न केवल भारत में बल्कि दुनियाभर के श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। इस बार कई विदेशी पर्यटकों को भी इस धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनते देखा गया। आने वाले दिनों में मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या जैसे प्रमुख स्नान पर्वों पर भी लाखों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। प्रशासन और श्रद्धालु दोनों ही इस महापर्व को ऐतिहासिक बनाने के लिए तत्पर हैं।

Tags: mahakumbh 2025
Share198Tweet124Share50

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Mahakumbh 2025

प्रयागराज महाकुंभ का समापन.. 45 दिन में 450 से ज्यादा FIR दर्ज, कैसे होगा निपटारा

by Akhand Pratap Singh
मार्च 10, 2025

Mahakumbh 2025: विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज महाकुंभ का समापन हो चुका है। इस भव्य आयोजन के दौरान सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं...

Vice President Jagdeep Dhankhar Health

MahaKumbh 66 करोड़ श्रद्धालूओं ने स्नान कर विश्व को भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की महानता से परिचित कराया, YOGI

by SYED BUSHRA
मार्च 9, 2025

Grand Event of Mahakumbh,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2025 में हिस्सा लिया और...

Mahakumbh 2025 record crowd

Mahakumbh 2025:ऐतिहासिक आयोजन में खोए हज़ारों लोग अपनों से मिले, कैसे डिजिटल खोया-पाया केंद्र बने मददगार

by SYED BUSHRA
मार्च 3, 2025

Prayagraj : महाकुंभ 2025 भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित रूप में संपन्न हुआ। इस आयोजन में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु...

Katrina Kaif viral video

Viral video : महाकुंभ में लड़कों ने नहाते समय कैटरीना का बनाया वीडियो , रवीना ने इस शर्मनाक हरकत पर जताई नाराज़गी

by SYED BUSHRA
मार्च 5, 2025

Katrina Kaif viral video महाकुंभ 2025 इन दिनों काफी चर्चा में है। त्रिवेणी संगम में आम लोगों से लेकर वीआईपी...

सुपरस्टार की लाडली निकली मोनालिसा की हमशक्ल, तस्वीरें देख फैंस बोले- खोई हुई जुड़वां बहन!

सुपरस्टार की लाडली निकली मोनालिसा की हमशक्ल, तस्वीरें देख फैंस बोले- खोई हुई जुड़वां बहन!

by Kirtika Tyagi
मार्च 1, 2025

Mahakumbh 2025 :  महाकुंभ की वायरल सेंसेशन मोनालिसा बॉलीवुड में कदम रखने की तैयारी में जुटी हैं। फिल्म इंडस्ट्री में...

Next Post
Sambhal CO

Sambhal News: रथ यात्रा में गदा उठाने पर हुए विवाद में सीओ संभल पर जांच के आदेश, पूर्व IPS ने की थी शिकायत

UP police

UP police recruitment: पुलिस भर्ती में रिश्वतखोरी का पर्दाफाश... फिट घोषित करने के लिए डॉक्टर ने मांगे 50 हजार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist