शनिवार, जुलाई 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Heart Care Tip: आप अपने कॉफ़ी पीने के टाइम से बदल सकते हैं अपने दिल की सेहत, जानें कैसे

यूरोपियन हार्ट जर्नल के अध्ययन के अनुसार, सुबह सही समय पर कॉफी पीने से दिल की बीमारियों का खतरा कम हो सकता है। दिन भर कॉफी पीने से सेहत को नुकसान हो सकता है। खासकर सोने से पहले कॉफी पीना हानिकारक है। दिल के मरीज और एंग्जायटी वाले लोग कॉफी से बचें।

by Sadaf Farooqui
जनवरी 14, 2025
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

Heart Care Tip: दुनिया में ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरुआत एक कप कॉफी से करते हैं। ऐसा माना जाता है कि अगर सुबह कॉफी न मिले, तो दिन अधूरा सा लगता है। लेकिन हमेशा से यह बहस चलती आई है कि कॉफी सेहत के लिए फायदेमंद है या नुकसानदायक। हालांकि, यह बात तो साफ है कि किसी भी चीज़ की अति नुकसान पहुंचा सकती है। लेकिन अगर आप कॉफी पसंद करते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है।

दिल की बीमारियों से सुरक्षा

यूरोपियन हार्ट जर्नल की एक रिपोर्ट बताती है कि सही समय पर कॉफी पीने से दिल की बीमारियों का खतरा कम हो सकता है। अध्ययन में पाया गया कि जो लोग सुबह 4 से 12 बजे के बीच कॉफी पीते हैं, उनमें हृदय रोग से मरने की संभावना 31% तक कम हो जाती है। इतना ही नहीं, उनकी कुल मृत्यु दर में भी 16% की कमी देखी गई।

RELATED NEWS

Indian Coffee Export : इंडिया की कॉफ़ी के दीवाने हुए दुनिया भर के लोग,निर्यात के आँकड़े देख हो जाएँगे हैरान

Indian Coffee Export : इंडिया की कॉफ़ी के दीवाने हुए दुनिया भर के लोग,निर्यात के आँकड़े देख हो जाएँगे हैरान

जनवरी 21, 2025

सुबह बनाम पूरे दिन कॉफी

शोधकर्ताओं ने दो तरह के कॉफी पीने वालों का अध्ययन किया। पहले वे जो सिर्फ सुबह कॉफी पीते हैं, और दूसरे वे जो दिन भर कॉफी का सेवन करते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, दिन भर कॉफी पीने वालों की तुलना में सुबह कॉफी पीने वाले ज्यादा सुरक्षित रहते हैं। दिन भर कॉफी पीने से नींद का चक्र बिगड़ सकता है, जो सेहत पर बुरा असर डालता है।

कब और कैसे पिएं कॉफी

डॉक्टरों का कहना है कि कॉफी पीने का सही समय बहुत जरूरी है। दोपहर या रात में कॉफी पीने से मेलाटोनिन हार्मोन प्रभावित होता है, जो नींद के लिए जरूरी है। इससे सर्कैडियन लय बिगड़ सकती है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

9 साल का अध्ययन

इस अध्ययन के लिए 9 से10 साल तक 42,000 से ज्यादा लोगों के आहार और जीवनशैली का डेटा इकट्ठा किया गया। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि इस पर और शोध की जरूरत है।

ये भी पढ़े:- Hair Care Tip: अगर चाहते हैं बालों को क़ुदरती काला करना तो ,आज़माए ये घरेलू तेल

किन्हें बचना चाहिए

दिल के मरीजों, अनियमित दिल की धड़कन या उच्च रक्तचाप वालों को कॉफी से बचना चाहिए या कम मात्रा में पीनी चाहिए। जिन लोगों को एंग्जायटी होती है, उन्हें भी कॉफी से परहेज करना चाहिए।

कुछ जरूरी सावधानियां

सोने से 6 से 8 घंटे पहले कॉफी न पिएं।

उबली या बिना छानी कॉफी से बचें, क्योंकि यह कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकती है।

सिर्फ फिल्टर्ड कॉफी का ही सेवन करें।

Tags: coffee consumption studycoffee health benefitsheart disease prevention
Share197Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Indian Coffee Export : इंडिया की कॉफ़ी के दीवाने हुए दुनिया भर के लोग,निर्यात के आँकड़े देख हो जाएँगे हैरान

Indian Coffee Export : इंडिया की कॉफ़ी के दीवाने हुए दुनिया भर के लोग,निर्यात के आँकड़े देख हो जाएँगे हैरान

by Sadaf Farooqui
जनवरी 21, 2025

Indian Coffee Export : भारत की कॉफी ने हाल के सालों में दुनिया भर में अपनी पहचान मजबूत की है।...

Next Post
Telecom News: अगर आप भी करते हैं 2 सिम कार्ड का इस्तेमाल तो आपको मिल सकते हैं ये फायदे

Telecom News: अगर आप भी करते हैं 2 सिम कार्ड का इस्तेमाल तो आपको मिल सकते हैं ये फायदे

Maha Kumbh

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में दुनियाभर से श्रद्धालु, लॉरेन पॉवेल ने खास इंतजाम के बावजूद स्नान से किया मना

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist