wedding tragedy in Sagar : दूल्हा, 28 वर्षीय हर्षित चौबे, जैसीनगर का रहने वाला था और गोपालगंज में मेडिकल स्टोर चलाता था। उसकी शादी श्रीराम नगर की लड़की से तय हुई थी। शादी का समारोह धूमधाम से चल रहा था। वरमाला की रस्म रात में पूरी हुई थी, जिसके बाद लगभग दो घंटे तक फोटो सेशन हुआ।
मंडप में क्या हुआ
सब कुछ ठीक चल रहा था। फेरों के बाद पांव पखारने की रस्म चल रही थी। उसी दौरान हर्षित को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ। दर्द इतना बढ़ गया कि वह बाजू में बैठी दुल्हन की गोद में सिर रखकर बेहोश हो गया। मंडप में मौजूद लोग उसे तुरंत बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मातम में बदली खुशियां
इस घटना ने शादी के माहौल को पूरी तरह बदल दिया। घर में जहां दूल्हा दुल्हन के आने का इंतजार हो रहा था, वहां दूल्हे का शव पहुंचा। दूल्हे की मां अपने बेटे के शव को देखकर बदहवास हो गई। दोनों परिवारों और शादी में शामिल लोगों के लिए यह सदमा असहनीय था।
अनहोनी ने सबको झकझोर दिया
हर्षित चौबे को लेकर किसी ने नहीं सोचा था कि उसके साथ ऐसा कुछ हो सकता है। शादी के दिन जहां परिवार और दोस्तों ने ढेरों सपने संजोए थे, वहां इस अनहोनी ने सब कुछ तहस नहस कर दिया। हर कोई यह सोचने को मजबूर था कि खुशियों के दिन ऐसा दुख कैसे आ सकता है।
परिवार के लिए बड़ा सदमा
इस घटना ने न केवल दूल्हा-दुल्हन के परिवार बल्कि पूरे समाज को गहरे सदमे में डाल दिया। हर कोई इस बात को लेकर चिंतित है कि अचानक से हुई इस घटना ने हर्षित के परिवार को तोड़कर रख दिया। परिवार और समाज के लिए यह घटना बेहद दर्दनाक साबित हुई।