Wednesday, June 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

क्या बंद होने वाला है FIITJEE ? कोचिंग सेंटर के बाहर पेरेंट्स का बवाल, फीस वापसी की मांग, जानें पूरा मामला

FIITJEE Coaching Center : पेरेंट्स का आरोप है कि संस्थान ने छात्रों से दो साल की एडवांस फीस ली थी, लेकिन अब इसे बंद करने की योजना बनाई जा रही है। इसके अलावा....

by Kirtika Tyagi
January 24, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, शिक्षा
FIITJEE
Share on FacebookShare on Twitter

FIITJEE Coaching Center  : गाजियाबाद के RDC राजनगर स्थित FIITJEE (Forum For Indian Institute of Technology-Joint Entrance Examination) कोचिंग सेंटर में हाल ही में कई शिक्षकों और प्रशासनिक कर्मचारियों के संस्थान छोड़ने के बाद छात्रों और अभिभावकों के बीच नाराजगी बढ़ गई है। FIITJEE की गाजियाबाद और नोएडा सेक्टर 62 स्थित शाखाओं के बाहर पेरेंट्स ने अपनी असहमति जाहिर की है।

पेरेंट्स का आरोप है कि संस्थान ने छात्रों से दो साल की एडवांस फीस ली थी, लेकिन अब इसे बंद करने की योजना बनाई जा रही है। इसके अलावा, शिक्षकों को समय पर वेतन न मिलने के कारण कई शिक्षक या तो संस्थान छोड़कर अन्य कोचिंग सेंटर में जा चुके हैं या अपनी खुद की कोचिंग शुरू कर चुके हैं। इस स्थिति का सीधा असर छात्रों की पढ़ाई पर पड़ रहा है।

RELATED NEWS

FIITJEE

FIITJEE Coaching centre: FIITJEE के मालिक डीके गोयल की गिरफ्तारी के आसार, पुलिस कर रही है फीस घोटाले की जांच

January 29, 2025

अभिभावकों का कहना है कि FIITJEE ने भारी भरकम फीस ली थी, लेकिन अब उनके बच्चों का भविष्य अनिश्चितता में डाल दिया है। उन्होंने मांग की है कि या तो फीस वापस की जाए या फिर बच्चों का कोर्स पूरा कराया जाए।

FIITJEE प्रबंधन से संतोषजनक जवाब न मिलने के कारण पेरेंट्स ने कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया। नोएडा सेक्टर 63 स्थित शाखा के बाहर भी अभिभावकों ने प्रदर्शन करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

जांच में हुआ खुलासा 

गाजियाबाद के जिला विद्यालय निरीक्षक और डीएम से शिकायत के बाद जांच में खुलासा हुआ कि FIITJEE की गाजियाबाद शाखा का स्थानीय स्तर पर कोई रजिस्ट्रेशन ही नहीं कराया गया था। इस अनियमितता के चलते गाजियाबाद के कविनगर थाने में FIITJEE के प्रबंधकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्रबंधकों—दिनेश गोयल, मनीष आनंद, राजीव बब्बर, और आशीष गुप्ता—के खिलाफ आईपीसी की धारा 318(4) और 316(2) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। इस बीच, पेरेंट्स ने बताया कि उन्हें शिक्षकों से सूचना मिली कि वे अब FIITJEE में पढ़ाने के लिए उपलब्ध नहीं होंगे और छात्रों को किसी अन्य कोचिंग सेंटर में शिफ्ट किया जाएगा।

यह स्थिति पेरेंट्स के लिए बड़ी चिंता का विषय बन गई है, क्योंकि उन्होंने पहले ही बच्चों की पूरी फीस चुका दी है। अब उन्हें यह नहीं पता कि उनके बच्चों का कोर्स पूरा कराया जाएगा या नहीं। पेरेंट्स ने मांग की है कि उनकी जमा की गई फीस का 60% हिस्सा लौटाया जाए या फिर यह सुनिश्चित किया जाए कि छात्रों का सिलेबस पूरा होगा।

Tags: FIITJEEFIITJEE Coaching Center
Share197Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

FIITJEE

FIITJEE Coaching centre: FIITJEE के मालिक डीके गोयल की गिरफ्तारी के आसार, पुलिस कर रही है फीस घोटाले की जांच

by Ahmed Naseem
January 29, 2025

FIITJEE Coaching centre: FIITJEE और इसके फाउंडर डीके गोयल की ये कहानी काफी हैरान करने वाली है। कभी सिर्फ 10,000...

Next Post
Milkipur Byelection

मिल्कीपुर में सीएम योगी की चुनावी जनसभा, सपा की जातिवाद-परिवारवादी राजनीति पर उठाए सवाल

Oscars 2025 : ऑस्कर में बजा भारत का डंका, इस हिंदी फिल्म ने की नॉमिनेशन में एंट्री

Oscars 2025 : ऑस्कर में बजा भारत का डंका, इस हिंदी फिल्म ने की नॉमिनेशन में एंट्री

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist