गौरतलब है कि 24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हिंसा हुई थी, जिसके बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया था। दो महीने बाद, गणतंत्र दिवस से पूर्व यहां के लोग एकजुट होकर देशप्रेम का संदेश देने के लिए एकत्र हुए। नमाजियों ने मस्जिद के बाहर तिरंगा लहराकर अपनी देशभक्ति दिखाई और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।
यह भी पढ़ें : गणतंत्र दिवस पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली-UP समेत 10 राज्यों का हाल
सईद अख्तर और अन्य लोगों ने नमाजियों को तिरंगे वितरित किए, और सभी लोग हाथों में तिरंगा लेकर देशप्रेम का संदेश देने के लिए एकजुट हुए। तिरंगा बांटने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा कि वे अपने देश के तिरंगे पर गर्व महसूस करते हैं और गणतंत्र दिवस से पहले इस पहल के जरिए उन्होंने देशवासियों से अपील की है कि वे भी अपने घरों और दुकानों पर तिरंगा लहरा कर देशप्रेम का संदेश फैलाएं।