Friday, October 30, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » गणतंत्र दिवस परेड के बाद हुई शानदार शुरुआत, जानें ‘भारत पर्व 2025’ का समय, स्थान और गाइडलाइंस 

गणतंत्र दिवस परेड के बाद हुई शानदार शुरुआत, जानें ‘भारत पर्व 2025’ का समय, स्थान और गाइडलाइंस 

जो लोग 26 जनवरी (रविवार) को गणतंत्र दिवस परेड में शामिल नहीं हो सके, उनके लिए झांकियों को देखने का एक और सुनहरा अवसर है। आज से लाल किले में 'भारत पर्व 2025' का शुभारंभ हो रहा है।

by Gulshan
26/01/2025
Republic Day Celebrations 2025

Republic Day Celebrations 2025 : आज पूरे देश में गणतंत्र दिवस की धूम है। दिल्ली में 26 जनवरी (रविवार) को सुबह 10:30 बजे गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। हालांकि, जो लोग किसी कारणवश इस परेड का हिस्सा नहीं बन सके, उनके लिए एक और शानदार मौका है। 26 से 31 जनवरी 2025 तक दिल्ली के लाल किले में ‘भारत पर्व 2025’ का आयोजन किया जा रहा है। यहां झांकियों, हस्तशिल्प स्टॉल और अन्य आकर्षणों का आनंद लिया जा सकता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस आयोजन को लेकर विशेष दिशानिर्देश भी जारी किए हैं।

भारत पर्व 2025 की खासियतें

‘भारत पर्व 2025’ 26 जनवरी से 31 जनवरी तक लाल किला प्रांगण में आयोजित होगा। इस आयोजन में गणतंत्र दिवस की मुख्य परेड में शामिल झांकियों के साथ-साथ 43 राज्यों की झांकियां भी देखने को मिलेंगी। डीडी न्यूज के अनुसार, इस बार राजस्थान की झांकी गणतंत्र दिवस परेड में शामिल नहीं हुई है, लेकिन यह झांकी ‘भारत पर्व 2025’ में लाल किले पर प्रदर्शित की जाएगी।

इसके अलावा, लोक और जनजातीय कला के प्रदर्शन, गणतंत्र दिवस की झांकियों का प्रदर्शन, सशस्त्र बलों के बैंड का प्रदर्शन, बहु-व्यंजन फूड कोर्ट और शिल्प मेला आयोजन के प्रमुख आकर्षण होंगे। यदि आप गणतंत्र दिवस परेड देखने से चूक गए हैं, तो ‘भारत पर्व 2025’ में जाकर इस भव्य आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं।

RELATED NEWS

No Content Available

एंट्री रहेगी फ्री

‘भारत पर्व 2025’ में एंट्री पूरी तरह से मुफ्त है, यानी यहां आने के लिए आपको कोई टिकट खरीदने की जरूरत नहीं होगी। यदि आप ट्रैफिक जाम से बचना चाहते हैं, तो मेट्रो का उपयोग करना सबसे अच्छा विकल्प रहेगा। हालांकि, अपनी गाड़ी से आने वालों के लिए भी पार्किंग की उचित व्यवस्था की गई है। आप परेड ग्राउंड पार्किंग, सुनेहरी मस्जिद के पास एएसआई पार्किंग, टिकोना पार्क पार्किंग और ओमैक्स मॉल पार्किंग (चांदनी चौक) का उपयोग कर सकते हैं।

जनता के लिए जरूरी दिशानिर्देश

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ‘भारत पर्व’ में शामिल होने वाले लोगों के लिए कुछ खास दिशानिर्देश जारी किए हैं। लोगों को सलाह दी गई है कि अपनी निजी गाड़ियों की जगह सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें ताकि सड़क पर भीड़भाड़ कम हो सके। वहीं, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी जाने वाले यात्री अपने सफर के लिए पर्याप्त समय लेकर चलें। गाड़ियों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करें, क्योंकि सड़क किनारे पार्किंग करने से ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है।

यह भी पढ़ें : यूपी के राम बहादुर राय और साध्वी ऋतंभरा को पद्म भूषण, 8 हस्तियों को मिला पद्मश्री सम्मान

‘भारत पर्व’ का क्या है उद्देश्य ?

‘भारत पर्व’ की शुरुआत 2016 में पर्यटन विभाग द्वारा की गई थी, जिसका मकसद भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और विविधता को प्रदर्शित करना है। साथ ही, देश में पर्यटन को बढ़ावा देना इसका प्रमुख उद्देश्य है। आरंभ में यह आयोजन केवल तीन दिनों का होता था, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर पांच दिनों का कर दिया गया। इस बार, 26 जनवरी की परेड के बाद शाम को ‘भारत पर्व 2025’ का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा।

Related Posts

No Content Available
Next Post
मिलिए इस ऑटो चालक से, जिसे Republic Day का बनाया गया चीफ गेस्ट, फिर DM के साथ फहराया तिरंगा

मिलिए इस ऑटो चालक से, जिसे Republic Day का बनाया गया चीफ गेस्ट, फिर DM के साथ फहराया तिरंगा

Noida mechanization plant

Noida 40 टन का मैकेनाइजेशन प्लांट कहां लगेगा, कैसे होगा कूड़े का निपटारा कब खुलेगा टेंडर

Uniform Civil Code in Uttarakhand

U C C Uttarakhand देश का पहला राज्य बना जहां यूसीसी लागू होगा , नए कानून की पूरी जानकारी

POPULAR POST

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

October 29, 2026

LATEST

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India