शनिवार, जुलाई 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

महाकुंभ भगदड़ की जांच के लिए सरकार ने गठित की 3 सदस्यों की टीम, जानें कौन-कौन है इसमें शामिल

29 जनवरी 2025 का दिन महाकुंभ के इतिहास में एक दुखद घटना के रूप में दर्ज हो गया जब भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई और 90 से अधिक लोग घायल हो गए। इस दर्दनाक हादसे को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने न्यायिक जांच के आदेश दिए।

by Akhand Pratap Singh
जनवरी 30, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश, महाकुंभ 2025
Mahakumbh Stampede
Share on FacebookShare on Twitter

Mahakumbh Stampede: 29 जनवरी 2025 का दिन महाकुंभ के इतिहास में एक दुखद घटना के रूप में दर्ज हो गया जब भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई और 90 से अधिक लोग घायल हो गए। इस दर्दनाक हादसे को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने न्यायिक जांच के आदेश दिए और तीन सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया। इस आयोग की अध्यक्षता पूर्व न्यायाधीश हर्ष कुमार करेंगे जबकि पूर्व डीजी वीके गुप्ता और रिटायर्ड आईएएस डीके सिंह को सदस्य बनाया गया है।

तय समय सीमा के अंदर होगी जांच

सूत्रों के अनुसार यह जांच आयोग तय समय सीमा के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। इसके अलावा पुलिस भी मामले की गहराई से जांच करेगी और हादसे (Mahakumbh Stampede) के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जाएगी। गुरुवार को मुख्य सचिव और डीजीपी प्रयागराज पहुंचकर हालात की समीक्षा करेंगे। न्यायिक आयोग न केवल भगदड़ के कारणों की जांच करेगा बल्कि उन परिस्थितियों का भी विश्लेषण करेगा जिनकी वजह से यह हादसा हुआ। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुझाव भी देगा। राज्य सरकार के पास आयोग की जांच अवधि में परिवर्तन करने का अधिकार रहेगा।

RELATED NEWS

“मोहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं” शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: CM योगी

“मोहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं” शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: CM योगी

जून 17, 2026
CM Yogi Felicitates Winners

Yogi Felicitates Winners: CM ने Logo डिजाइन, चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित , बच्चों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

जून 6, 2026

कौन है न्यायमूर्ति हर्ष कुमार?

न्यायमूर्ति हर्ष कुमार 29 मार्च 2020 को प्रयागराज हाईकोर्ट से सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने 1979 में विधि में स्नातक किया और 1998 में उच्च न्यायिक सेवा में नियुक्त हुए। 2008 में उन्हें जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में पदोन्नति मिली। इसके बाद 3 फरवरी 2014 को उन्हें अतिरिक्त न्यायाधीश बनाया गया और 1 फरवरी 2016 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

यह भी पढ़े: हां ऐसे ही थे SI अंजनी कुमार राय, महाकुंभ की पहरेदारी के वक्त जांबाज ‘सिंघम’ को गंवानी पड़ी जान

1982 बैच के IPS अधिकारी थे वीके गुप्ता

1982 बैच के आईपीएस अधिकारी वीके गुप्ता डीजी होमगार्ड के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह प्रयागराज में हुए चर्चित उमेश पाल हत्याकांड की जांच से जुड़े रहे। इसके अलावा शूटरों को मुठभेड़ में मार गिराने वाली पुलिस टीम के खिलाफ जांच के लिए गठित न्यायिक आयोग में भी शामिल थे जिसकी अध्यक्षता पूर्व न्यायाधीश राजीव लोचन मल्होत्रा ने की थी।

कौन है रिटायर्ड IAS डीके सिंह?

2005 बैच के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी डीके सिंह चित्रकूटधाम के मंडल आयुक्त के पद पर कार्यरत रह चुके हैं। इससे पहले वे जौनपुर, बदायूं, मुजफ्फरनगर और सोनभद्र में जिलाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पीसीएस से आईएएस बने डीके सिंह के पास प्रशासनिक सेवा का लंबा और व्यापक अनुभव है।

Tags: CM YogiMahakumbh Stampede
Share198Tweet124Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

“मोहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं” शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: CM योगी

“मोहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं” शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: CM योगी

by Sadaf Farooqui
जून 17, 2026

Moharram Guidelines UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोहर्रम के दौरान प्रदेश में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों...

CM Yogi Felicitates Winners

Yogi Felicitates Winners: CM ने Logo डिजाइन, चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित , बच्चों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

by SYED BUSHRA
जून 6, 2026

CM Yogi Felicitates Winners:लखनऊ में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं...

CM Yogi

गरीबों की दिवाली! सीएम योगी ने एक क्लिक में बांटे 2000 करोड़, खिले चेहरे।

by Mayank Yadav
जनवरी 18, 2026

CM Yogi PMAY 2.0 First Installment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी...

UP Assembly CM Yogi

योगी सरकार का ‘संडे धमाका’: आज 2 लाख परिवारों के खातों में आएंगे ₹1-1 लाख!

by Mayank Yadav
जनवरी 18, 2026

CM Yogi PMAY 2.0 First Installment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रविवार, 18 जनवरी 2026 को प्रदेश के...

CM Yogi UP Government

गांव-गांव खुलेगी समृद्धि की राह: उत्तर प्रदेश में तैयार होंगे 1 करोड़ नए ग्रामीण बिजनेसमैन।

by Mayank Yadav
जनवरी 11, 2026

CM Yogi Adityanath Rural Economy: उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक क्रांतिकारी रोडमैप...

Next Post
Mahakumbh 2025 flight fares

MahaKumbh 2025 : प्रयागराज के हवाई किराए आसमान पर ,यात्रियों की मुश्किलें बढ़ी, क्या सरकार कोई कदम उठाएगी

: Lapata Ladies Japan Academy Film Priz

Entertainment news : लापता लेडीज' का कमाल Japan में बजा दिया डंका, किस अकादमी फिल्म पुरस्कार के लिए हुई शॉर्टलिस्ट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist