गुरूवार, सितम्बर 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Supreme court का सख़्त रुख पुलिस द्वारा व्हाट्सऐप या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नोटिस भेजने पर लगी रोक

सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस को व्हाट्सऐप या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नोटिस भेजने पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा कि सीआरपीसी और बीएनएसएस के तहत तय प्रक्रिया का पालन जरूरी है। सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और उच्च न्यायालयों को निर्देश दिया गया है कि वे तीन हफ्तों में अनुपालन सुनिश्चित करें।

by SYED BUSHRA
जनवरी 30, 2025
in दिल्ली
Supreme Court verdict on e-notice
Share on FacebookShare on Twitter

Supreme court verdict on e,notice नयी दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में कहा है कि पुलिस किसी आरोपी को व्हाट्सऐप या किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नोटिस नहीं भेज सकती। यह निर्देश दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी), 1973 और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 के तहत दिए गए नियमों के आधार पर दिया गया है।

नोटिस का तरीका तय है

न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश और न्यायमूर्ति राजेश बिंदल की पीठ ने 21 जनवरी को आदेश दिया कि पुलिस सिर्फ उन्हीं तरीकों से नोटिस जारी करे, जो कानून में तय किए गए हैं। व्हाट्सऐप या अन्य ऑनलाइन माध्यम से भेजे गए नोटिस को वैध नहीं माना जाएगा। यह निर्देश सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस को दिया गया है।

RELATED NEWS

GBU Student को नोटिस जारी करना पड़ा भारी, मजिस्ट्रेट सस्पेंड,सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

GBU Student को नोटिस जारी करना पड़ा भारी, मजिस्ट्रेट सस्पेंड,सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

सितम्बर 10, 2026
Defamation Case: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- राहुल गांधी कोई VVIP नहीं, जल्द सुनवाई चाहिए तो प्रक्रिया अपनाएं

Defamation Case: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- राहुल गांधी कोई VVIP नहीं, जल्द सुनवाई चाहिए तो प्रक्रिया अपनाएं

सितम्बर 10, 2026

सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि व्हाट्सऐप जैसे माध्यमों का उपयोग नोटिस भेजने के लिए नहीं किया जा सकता, क्योंकि ये तरीके कानून में मान्य नहीं हैं। पुलिस को नोटिस जारी करने के लिए सीआरपीसी की धारा 41ए या बीएनएसएस की धारा 35 में दिए गए प्रावधानों का पालन करना होगा।

जांच में हुई गड़बड़ियों पर चिंता

यह मामला तब सामने आया जब वरिष्ठ वकील और न्यायमित्र सिद्धार्थ लूथरा ने कोर्ट में बताया कि पुलिस कई बार व्हाट्सऐप के जरिए नोटिस भेज देती है, लेकिन आरोपी उस नोटिस को नजरअंदाज कर देते हैं और जांच अधिकारी के सामने पेश नहीं होते। इससे न्याय प्रक्रिया प्रभावित होती है।

सतेंद्र कुमार अंतिल के मामले का जिक्र

यह निर्देश सुप्रीम कोर्ट ने सतेंद्र कुमार अंतिल के केस में सुनवाई के दौरान दिया। अदालत ने यह भी कहा कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस को इस बात की जानकारी दी जाए कि वे तय प्रक्रिया का पालन करें।

उच्च न्यायालयों को निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने सभी उच्च न्यायालयों को भी आदेश दिया है कि वे अपनी संबंधित समितियों की बैठकें करें। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का हर स्तर पर पालन हो। इसके अलावा, अधिकारियों को हर महीने अनुपालन रिपोर्ट पेश करनी होगी।

तीन हफ्तों की समय सीमा

सुप्रीम कोर्ट ने उच्च न्यायालयों के रजिस्ट्रार जनरल और सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को तीन हफ्ते के अंदर इस आदेश का पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

Tags: Legal processpolice noticeSupreme Court
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

GBU Student को नोटिस जारी करना पड़ा भारी, मजिस्ट्रेट सस्पेंड,सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

GBU Student को नोटिस जारी करना पड़ा भारी, मजिस्ट्रेट सस्पेंड,सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 10, 2026

ग्रेटर नोएडा की गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र अक्षत त्रिपाठी को जंतर-मंतर पर हुए एक प्रदर्शन में शामिल होने के...

Defamation Case: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- राहुल गांधी कोई VVIP नहीं, जल्द सुनवाई चाहिए तो प्रक्रिया अपनाएं

Defamation Case: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- राहुल गांधी कोई VVIP नहीं, जल्द सुनवाई चाहिए तो प्रक्रिया अपनाएं

by SYED BUSHRA
सितम्बर 10, 2026

Rahul Gandhi Defamation Case Supreme Court: राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे आपराधिक मानहानि मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट...

Supreme Court CJP Protest Case

CJP Protest: छात्रों को नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, ग्रेटर नोएडा के कार्यकारी मजिस्ट्रेट से मांगा जवाब

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 Supreme Court CJP Protest Case:CJP के विरोध प्रदर्शन से जुड़े मामले में ग्रेटर नोएडा के कार्यकारी मजिस्ट्रेट द्वारा एक छात्र...

Rajpal Yadav Supreme Court: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राजपाल यादव, जानिए क्या करने का निर्देश

Rajpal Yadav Supreme Court: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राजपाल यादव, जानिए क्या करने का निर्देश

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 8, 2026

Rajpal Yadav Supreme Court:  सुप्रीम कोर्ट में प्रारंभिक सुनवाई के दौरान अदालत ने निर्देश दिया कि राजपाल यादव को निर्धारित...

Airfare Hearing: दिवाली-छठ पर आसमान छूते टिकट के दाम, सुप्रीम कोर्ट में एयरफेयर पर सुनवाई

Airfare Hearing: दिवाली-छठ पर आसमान छूते टिकट के दाम, सुप्रीम कोर्ट में एयरफेयर पर सुनवाई

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

अगर आपने कभी दिवाली, छठ या किसी जरूरी काम से अचानक फ्लाइट टिकट बुक की है, तो किराया देखकर झटका...

Next Post
Mahakumbh Stampede

महाकुंभ में भगदड़ के बाद किए गए बड़े बदलाव, 4 फरवरी तक वाहनों की एंट्री बैन

हां ऐसी थी मौनी अमावस्या की वो त्रासदी, कुंभ भगदड़ में 1000 से अधिक श्रद्धालुओं को गंवानी पड़ी जान

हां ऐसी थी मौनी अमावस्या की वो त्रासदी, कुंभ भगदड़ में 1000 से अधिक श्रद्धालुओं को गंवानी पड़ी जान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In