सोमवार, जुलाई 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

मिल्कीपुर में Akhilesh Yadav ने किया बड़ा खुलासा, मामा के चलते CM Yogi Adityanath को मिला UP में ठिकाना

Akhilesh Yadav in Milkipur By Election 2025: मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर अखिलेश यादव की जनसभा, बीजेपी और सीएम योगी आदित्यनाथ पर बोला जुबानी हमला।

by Vinod
फ़रवरी 3, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Akhilesh Yadav’s rally in Milkipur: उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर सीट के लिए 5 फरवरी को वोटिंग होनी है। ऐसे में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मिल्कीपुर पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने बीजेपी पर तीखा जुबानी हमला बोला। महाकुंभ में हुई भगदड़ को लेक योगी सरकार पर सनसनीखेज आरोप लगाए। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के सीएमयोगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि योगी हमे परिवारवादी कहते हैं। मैं उन्हें बता दूं कि यदि गोरखपुर में सीएम योगी के मामा नहीं होते तो यूपी में वह नहीं होते। हम तो पुरे उत्तर प्रदेश को अपना परिवार मानते हैं।

मिल्कीपुर में भी महाकुंभ हो रहा है

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मिल्कीपुर में जनसभा को संबोधित किया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव मंच पर उपस्थित सभी नेताओं का स्वागत किया। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने सबकी नौकरी छीन ली। अजित प्रसाद यहां से जीतकर जा रहे हैं। बीजेपी ने जान बूझकर चुनाव नहीं होने दिया। जब से भारतीय जनता पार्टी अयोध्या हारी है तब से उन्हें नींद नहीं आ रही है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि प्रयागराज के महाकुंभ की ही तरह मिल्कीपुर में भी महाकुंभ हो रहा है। ये माहकुंभ समाजवादियों का महाकुंभ हो रहा है। ये महाकुंभ साम्प्रदयिकता को चुनौती देता है। इस बार के चुनाव में बीजेपी हार रही है।

RELATED NEWS

Yogi Adityanath Akhilesh Yadav UP Politics 86 SDM Recruitment Claim

UP Politics: अखिलेश-राहुल की जुगलबंदी पर योगी का पलटवार, ’86 में 56 SDM’ के दावे से सपा पर साधा निशाना

जुलाई 23, 2026
CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

जुलाई 21, 2026

तो सीएम योगी आज यूपी में नहीं होते

अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि ये तो बीजेपी के लोग भी जानते हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसी के नहीं हैं। वो बीजेपी वालों के भी नहीं हैं। वो सिर्फ परिस्थितियों के अनुसार काम कर रहे हैं। अगर गोरखपुर वाले मामा नहीं होते तो सीएम योगी आज यूपी में नहीं होते। मामा के कारण उनका कद बड़ा। सीएम योगी हम समाजवादियों को परिवारदवादी बताते हैं, जबकि हकीकत है कि सबसे ज्यादा परिवार के लोग बीजेपी में हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए लोगों को डराने-धमकाने का काम कर रही है। इसके लिए अफसरों की तैनाती की जा चुकी है। अफसरों में पीडीए के लोग नहीं हैं।

अयोध्या को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाएंगे

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने अयोध्या में विकास के नाम पर लोगों से जमीनें छीनी और लोगों को मुआवजा नहीं दिया है। 2027 के विधानसभा चुनाव में जब सपा की सरकार बनेगी तो हम अयोध्या को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अयोध्या में खरीदी गई जमीनों की सूची जारी कर दें तो पता चल जाएगा कि सबसे बड़ा भूमाफिया कौन है?। सबसे बड़े भूमाफिया बीजेपी के लोग ही हैं। अयोध्या में फाइव स्टार होटल बनाने के लिए जमीन ली गई पर गरीबों को उचित मुआवजा नहीं दिया गया।

CM योगी गूगल पर सर्च करना नहीं जानते 

अखिलेश यादव ने महाकुंभ में मची भगदड़ को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि मुख्यमंत्री योगी गूगल पर सर्च करना नहीं जानते हैं। अगर जानते हों तो गूगल पर महाकुंभ टाइप करें पता चल जाएगा कि कितनी जगह भगदड़ मची है। अखिलेश यादव ने कहा कि महाकुंभ में अभी भी अपने परिवारजानो को ढूंढ रहे हैं। जिन्होंने दवा किया था कि हम 100 करोड़ लोगों के स्नान का इंतजाम किये हैं लेकिन सरकार कुछ लोगों को भी स्नान नहीं करा पायी। सबको महाकुंभ से खदेड़ दिया गया। सरकार कोई स्नान नहीं करा पायी।

तो उन्होंने कहा कि ‘ढोंग’ कर रहे

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जो घटना अयोध्या में हुई है कोई कल्पना नहीं कर सकता है। बेटी के साथ जो हुआ उस पर सांसद अवधेश प्रसाद भावुक हुए तो उन्होंने कहा कि ‘ढोंग’ कर रहे हैं। अरे! हम समाजवादी हैं हमे दुख होता है। अखिलेश यादव ने कहा कि मिल्कीपुर में सपा जीत रही है। 2027 में जनता समाजवादियों की सरकार बनाने जा रही है। हमारी सरकार बनी तो सबके साथ न्याय होगा।

Tags: Akhilesh YadavAkhilesh Yadav's rally in MilkipurBJPCM Yogi AdityanathMilkipur Assembly SeatMilkipur By-ElectionSamajwadi Party
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Yogi Adityanath Akhilesh Yadav UP Politics 86 SDM Recruitment Claim

UP Politics: अखिलेश-राहुल की जुगलबंदी पर योगी का पलटवार, ’86 में 56 SDM’ के दावे से सपा पर साधा निशाना

by SYED BUSHRA
जुलाई 23, 2026

Delhi students Protest : दिल्ली में छात्रों और युवाओं के मुद्दों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी...

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2026

CM Yogi Bahraich Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर करीब दो बजे बहराइच जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। अपने दौरे...

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

by Sadaf Farooqui
जुलाई 11, 2026

CM Yogi Gorakhpur Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर में प्रतिकूल मौसम के बावजूद जनता...

UP Politics: अखिलेश यादव पर मंत्री ने की विवादित टिप्पणी, भाजपा, सपा के बीच सियासी टकराव बढ़ा बयानबाजी तेज,

UP Politics: अखिलेश यादव पर मंत्री ने की विवादित टिप्पणी, भाजपा, सपा के बीच सियासी टकराव बढ़ा बयानबाजी तेज,

by SYED BUSHRA
जुलाई 10, 2026

UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। राम मंदिर...

UP Assembly Election 2027:  नितिन नवीन ने कहा  2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

UP Assembly Election 2027: नितिन नवीन ने कहा 2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 4, 2026

UP Assembly Election 2027: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश...

Next Post
अब इस मंदिर की खोदाई के दौरान मिला राम दरबार और बक्से के अंदर बंद थे हनुमान जी

अब इस मंदिर की खोदाई के दौरान मिला राम दरबार और बक्से के अंदर बंद थे हनुमान जी

Investment Tips: कम समय में ही बनना चाहते हैं अमीर तो इनवेस्ट करें इन जगहों पर, जानें पूरी डिटेल

Investment Tips: कम समय में ही बनना चाहते हैं अमीर तो इनवेस्ट करें इन जगहों पर, जानें पूरी डिटेल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist